प्रदेश के 2,378 जनजाति छात्रावास सोलर पॉवर सिस्टम से होंगे रोशन, सरकार खर्च करेगी1500 करोड़

भोपाल मध्यप्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के ट्राइबल हॉस्टल्स में अब अनकट पावर सप्लाई की व्यवस्था होगी। आदिवासी छात्रावासों में बिजली बिल के खर्च और बार-बार बिजली की समस्या के समाधान के लिए सोलर पावर सिस्टम लगाए जाएंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन सभी छात्रावास, आश्रम, शालाएं, कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर सहित अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रदेश भर की 2,378 संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा है। परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मिलेगी मदद सोलर पॉवर सिस्टम लगने से इन संस्थाओं में ई-कक्षाएं (स्मार्ट क्लासेस, स्मार्ट लैब) और नई तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षाएं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मदद मिलेगी। विभागीय कार्ययोजना को अनुमोदन मिलते ही इन सभी संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। छात्रावास-आश्रमों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे छात्रावासों, आश्रम शालाओं एवं अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग के अधीन ऐसी कुल 2,810 संस्थाएं हैं। इनमें से 1,305 संस्थाओं में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। शेष सभी विभागीय संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने विभाग ने करीब 1053.85 लाख रुपए का अनुमानित व्यय प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49