Friday, July 10, 2026 3:22 am

शेयर बाजार में बढ़त पर ताजा विवाद से अदाणी के शेयर और टूटे; सेंसेक्स 6 00 अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 पार

मुंबई अडानी ग्रुप के चेयरमैन अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को लेकर अमेरिका में जांच की खबर का असर कल शेयर बाजार पर दिखाई दिया था और दिनभर सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. लेकिन सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट में हरियाली नजर आ रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 600 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 180 अंक की उछाल के साथ दौड़ लगा रहा है. इस बीच Adani Stocks आज भी लाल-लाल नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स ने 600 की लगाई छलांग शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) कल की गिरावट के बाद जोरदार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 77,155 की तुलना में करीब 200 अंक की तेजी लेते हुए 77,349.74 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में जोरदार रफ्तार पकड़ते हुए 608 अंक चढ़कर 77,764 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर NSE Nifty भी तूफानी रफ्तार पकड़ते हुए 181.30 अंक की तेजी लेकर 23,541.10 के लेवल पर पहुंच गया. अडानी के शेयरों में आज भी बड़ी गिरावट अब बात कर लेते हैं अरबपति गौतम अडानी की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के बारे में, जिनमें अमेरिका में जांच की खबर के बाद कल कोहराम मच गया था. तो बता दें कि शुक्रवार को भी Adani Stocks लाल निशान पर ओपन हुए. फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enet Share) गिरावट के साथ खुला और ये 2 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा जिस कंपनी को लेकर US में जांच हो रही है, उस Adani Green Energy का स्टॉक 8.76 फीसदी फिसलकर ट्रेड कर रहा है. Adani Ports Share (4.09%), Adani Power Share (3.56%), Adani Total Gas (3.63%), Adani Energy Solutions (5.72%) और Adani Wilmar Share (2.34%), की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर ACC Share, Ambuja Cement Share और NDTV के शेयर में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. ग्रीन जोन में ओपन हुए 1462 शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच करीब 1462 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए, जबकि 889 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई. वहीं 119 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. बैंकिंग शेयरों ने दिया बाजार को सपोर्ट गुरुवार की गिरावट के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सपोर्ट किया. ICICI Bank Share, SBI Share, IndusInd Share करीब 1-2 फीसदी तक उछले. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल SJVN Share (4.54%), Godrej Properties Share (3.42%), Paytm Share (2.80%) तक चढ़कर कारोबार कर रहा था.  स्मॉलकैप कंपनियों में EKI Share 9.98%, Kopran Share 8.29% और DCAL Share 6.92% उछलकर कारोबार कर रहा था. कल बाजार में मची थी भगदड़ इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) में भगदड़ का माहौल देखने को मिला था. दिनभर गिरावट में कारोबार करने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 422 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी भी 171 अंक फिसलकर क्लोज हुआ था. इस बीच Adani Shares 20 फीसदी तक फिसल गए थे और अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में (Adani Group Market Cap) 2.5 लाख करोड़ रुपये की कमी आई थी. recent visitors 91

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी (Nifty) ने जोरदार ओपनिंग की, लेकिन ये तेजी कुछ ही मिनटों में गिरावट में तब्दील हो गई और सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया. निफ्टी में भी 190 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. मार्केट की शुरुआत में ही बीएसई के 30 में से 24 शेयर धड़ाम हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत का जश्न एक दिन भी नहीं टिक सका और कल की तेजी आज बड़ी गिरावट में तब्दील हो गई. Sensex अचानक हो गया धराशायी बीते कारोबारी दिन की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को शेयर मार्केट ने बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया. BSE Sensex अपने पिछले बंद 80,378.13 की तुलना में करीब 200 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,563.42 के लेवल पर ओपन हुआ. लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये लाल निशान पर आ गया और 823.73 अंक की गिरावट के साथ 79,554.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जोरदार जीत के बीच सेंसेक्स 901 अंक चढ़कर बंद हुआ था. Nifty भी शुरुआती तेजी से फिसला सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी गुरुवार को कारोबार की शुरुआत को हरे निशान पर की, लेकिन एक झटके में ये लाल निशान पर कारोबार करने लगा. अपने बुधवार के बंद 24,484.05 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर निफ्टी इंडेक्स 24,489.60 के लेवल पर ओपन हुआ और खबर लिखे जाने तक ये 194 अंक की बड़ी गिरावट के साथ या 0.74 फीसदी टूटकर 24,289 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. ये शुरुआती कारोबार में ही 24,326 के स्तर तक फिसला था.   इन 10 शेयरों का बुरा हाल अब बात करते हैं कि बाजार में अचानक आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा कौन से शेयर फिसले, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Ultratech Cement Share 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर, जबकि Bajaj Finserve Share 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Tech Mahindra Share में भी 1.20 फीसदी की गिरावट आई और ये 1674 रुपये के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों को देखें, तो Midcap में ग्लेमार्क शेयर (GlenMark Share) 3.80% फिसलकर 1701.80 रुपये पर, Muthoot Finance Share 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर और Escorts Share 2.29% टूटकर 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल RPSGVENT Share 6.05%, Blue Star Share 5.89%, SBCL Share 4.50% और FDC Share 4.17% की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. recent visitors 77

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 694 अंक चढ़ा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को अमेरिकी चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में एफएमसीजी और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में खुला था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बाजार में तेजी शुरू हुई। बीएसई का सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,213.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 992 अंक या 1.94 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,207.25 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 330.90 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़ने के बाद 56,115.45 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.80 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,503.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और रियलिटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं, आईटीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,476 शेयर्स हरे, 1,473 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 109 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों ने कहा, "निफ्टी को लगातार दूसरे दिन ऐतिहासिक स्विंग लो के आसपास समर्थन मिला है। टेक्निकल फ्रंट पर, दैनिक चार्ट पर पियर्सिंग लाइन कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाई दिया है, जो संभावित तेजी के उलटफेर का संकेत देता है। इसके अतिरिक्त, दैनिक आरएसआई पर सकारात्मक विचलन ऊपर की ओर बढ़ने के मामले को और मजबूत करता है।" भारतीय रुपया मंगलवार को 84.10 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 84.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये को लेकर जानकारों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी एफआईआई गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि कोई भी महत्वपूर्ण खरीद या बिक्री रुपये की चाल को अमेरिकी चुनाव के नतीजों के साथ प्रभावित कर सकती है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार 1,300 अंक तक नीचे गिर गया। हालांकि, कारोबार के अंत में कुछ रिकवरी हुई और सेंसेक्स 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 309 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरने के बाद 23,995.35 पर बंद हुआ। recent visitors 67

Stock Market में जारी गिरावट का सिलसिला थमा, Sensex में जोरदार उछला

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में जारी गिरावट का सिलसिला थम गया है.  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार शुरुआत के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) करीब 400 अंक की उछाल के साथ 79,864.74 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 80 अंक से ज्यादा चढ़कर 24,292 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई थी और एक झटके में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे.   शुक्रवार को मची थी बाजार में तबाही बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. Stock Market Crash होने से कारोबार के दौरान BSE Sensex 900 अंक तक फिसला था और निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा था. हालांकि, मार्केट क्लोज होते-होते ये गिरावट कुछ थमी थी, लेकिन इसके बावजूज सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 79,402.29 के लेवल पर क्लोज हुआ था. NSE Nifty की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें 300 अंकों के आसपास की बड़ी गिरावट आई थी और ये 24200 के नीचे कारोबार आ गया था. शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने पर ये इंडेक्स 218.60 अंक टूटकर 24,180.80 के लेवल पर बंद हुआ था. आज इन शेयरों में आई तेजी कई दिनों तक गिरावट देखने वाले शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को BSE लार्जकैप में शामिल 30 में से 21 शेयर ग्रीन जोन में ओपन हुए. सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों की बात करें, तो इस सेगमेंट में शामिल ICICI Bank Share 2.72% की जोरदार उछाल के साथ 1289.65 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा SBI Share 2.04% की तेजी लेकर 796.50 रुपये पर, जबकि NTPC Share 1.55% उछलकर 405 रुपये पर ट्रे़ड कर रहा था.   मिडकैप और स्मालकैप में ये गेनर बात करें मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों की, तो जोरदार तिमाही नतीजों के बाज सोमवार को Yes Bank Share 9.38% की जबर्दस्त उछाल के साथ 21.22 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. इसके अलावा Bandhan Bank Share 7.66% चढ़कर 181.20 रुपये, Hindustan Petrolium 5.02% उछलकर 291.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा तेजी Orient Eletric के शेयरों में आई और ये 14.29% की बढ़त लेकर 240.35 रुपये पर था. ACI Share 12.42%, Syrma Share 9.08% और Timex Share 5.32% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. recent visitors 85

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, चौथे दिन गिरावट, निवेशकों को हुआ नुकसान

मुंबई  हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली रही है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद बाजार में अचानक मुनाफावसूली लौटने के चलते तेज गिरावट आ गई. सेंसेक्स दिन के हाई से 600 प्वाइँट और निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा नीचे जा लुढ़का. आज के सत्र में एक बार फिर बिकवाली का बड़ा खामियाजा मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर देखने को मिला है. निफअटी का मिडकैप इंडेक्स दिन के हाई से 1300 और स्मॉल कैप 400 अंक नीचे जा फिसला है. बाजार खुलने के एक घंटे के भीतर ही निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है. निवेशकों को भारी नुकसान शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप घटकर 438 लाख करोड़ रुपये पर गिरकर आ गया है जो पिछले सत्र में 444 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सत्र में निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. recent visitors 80

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,000 के नीचे कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार शुरुआती तेजी से फिसलकर लाल निशान पर बंद हुआ था. सप्ताह के तीसरे दिन IT और FMCG शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी हुई सेंसेक्स निफ्टी की शुरुआत बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की. BSE Sensex सुबह 9.15 बजे पर 81,646.60 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 81,579.37 के लेवल तक लुढ़क गया. इसी तरह NSE Nifty ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और 25,008.55 के स्तर पर खुलने के बाद मिनटों में ही 24,994.65 तक टूट गया. हालांकि, इस स्तर तक टूटने के बाद दोनों इंडेक्स में कभी मामूली तेजी दिखी, तो कभी फिर ये रेड जोन में पहुंचते नजर आए. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर क्लोज हुए थे. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 81,820.12 के स्तर पर बंद हुआ था, तो वहीं एनएसई के निफ्टी ने 70 अंक फिसलकर 25,057.35 पर क्लोजिंग की थी. शुरुआती कारोबार में फिसले 980 शेयर शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को कारोबार शुरू होने के साथ ही करीब 1263 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, तो वहीं 980 शेयरों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. इसके अलावा 152 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.  टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर लाल निशान पर ओपन हुए थे. इसके अलावा IT और FMCG शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही थी. इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट बात करें, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में M&M Share 1.78%, Nestle India Share 1.52%, TCS 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कंपनियों में शामिल IPCA Lab Share 2%, Coforge Share 1.80% फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. स्मालकैप कंपनियों में KEI Share 6.21%, KamoPaints Share 4.69%, AngelOne Share 3.65%, SGFIN Share 3.65%, CochinShipyard Share 3% गिरकर कारोबार कर रहे थे. recent visitors 77

सरपट भागासेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 150 अंक उछला

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद से करीब 200 अंक की उछाल के साथ ओपन हुआ और कुछ ही देर में 500 अंक से ज्यादा चढ़ गया. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी जोरदार शुरुआत की और 180 अंक से ज्यादा भागा. मार्केट में तेजी के बीच  HDFC Bank Share समेत अन्य स्टॉक में तूफानी तेजी आई. 82000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स सबसे पहले बात कर लेते हैं BSE Sensex की, तो ये इंडेक्स बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को 81,381.26 के लेवल की तुलना में सोमवार को 81,576.93 के लेवल पर ओपन हुआ था. जोरदार शुरुआत के बाद इसमें तेजी और बढ़ती गई और खबर लिखे जाने तक सुबह 10 बजे पर ये 538.55 अंक या 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 81,919.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी ने भी लगाई लंबी छलांग बीएसई के सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty भी 25,000 के पार खुला. निफ्टी ने अपने पिछले बंद 24,964 की तुलना में उछलकर 25,023.45 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और कुछ ही देर में ये 180 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 25,131.95 के लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, कारोबार के दौरान ये 25,017 के स्तर तक टूटा था. लार्जकैप में इन शेयरों ने लगाई दौड़ अब बात कर लेते हैं सोमवार को शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी के साथ भागे शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल L&T Share 1.76% चढ़कर 3544.30 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा HDFC Bank Share 1.68% की तेजी के साथ 1678.80 रुपये पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा JSW Steel Share 1.50%, Tech Mahindra Share 1.30% उछलकर कारोबारी कर रहा था. मिडकैप और स्मालकैप भी चढ़ा मिडकैप कैटेगरी में शामिल NIACL Share  3.27%, TorntPower Share 2.66%, GICRE Share 2.65% Qk Federal Bank Share 2.40% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. स्मालकैप कंपनियों में HLVTD Share 15% और GANECOS Share 10% की उछलकर कारोबार कर रहे थे. एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार     एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग में 0.66% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.01% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।     10 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97% चढ़कर 42,863 पर और नैस्डैक 0.33% चढ़कर 18,342 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.61% बढ़कर 5,815 पर बंद हुआ।     NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 अक्टूबर को ₹4,162.66 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,730.87 करोड़ के शेयर खरीदे। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 11 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 81,381 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही थी, ये 24,964 के स्तर पर बंद हुआ था। recent visitors 122