CM यादव और कैबिनेट मंत्री आज भोपाल में देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’

भोपाल आज 20 नवंबर दिन बुधवार है. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज मंत्रियों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे. सीएम ने सभी मंत्रियों को शाम 7 बजे फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. साथ ही सीएम गुजरात में एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. गुजरात में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 15 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। सीएम डॉ. यादव राजधानी के अशोका लेक व्यू में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ बॉलीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। शानदार अभिनय के लिए दी बधाई इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री यादव ने फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने मैसी को उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई दी। मैसी ने इस दौरान मप्र में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना। सीएम डॉ. यादव इस समय गुजरात प्रवास पर हैं। वे आज अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे से 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने जाएंगे।     'द साबरमती रिपोर्ट' फ़िल्म के अभिनेता श्री विक्रांत मैसी जी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।     मध्यप्रदेश में हमने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी किया है। आज मैं अपने मंत्रीमंडल के सभी साथियों के साथ यह फ़िल्म देखने जा रहा हूँ।… pic.twitter.com/ZrRgVA6yU7 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 20, 2024 मप्र आने का निमंत्रण वीडियो कॉल पर संवाद के दौरान सीएम यादव ने विक्रांत मैसी को मप्र आने का न्यौता दिया। सीएम ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हम कई तरह की छूट दे रहे हैं। इस पर विक्रांत ने कहा कि मैं एमपी में चार फिल्में कर चुका हूं। एक फिल्म प्रकाश झा की थी, जिसकी शूटिंग के लिए भोपाल भी आया था। पिछले माह सीहोर में शूटिंग के लिए आया था, लेकिन आपसे मुलाकात नहीं कर सका। अगले साल कुछ फिल्मों की शूटिंग के लिए फिर से एमपी आऊंगा। मप्र में टैक्स-फ्री दिखाई जा रही फिल्म यहां पर यह बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले ही इस फिल्म को मप्र में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि हम इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें। अतीत के काल में ऐसा काला अध्याय है, जो इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। दूध का दूध और पानी का पानी इस पिक्चर को देखने में समझ में आता है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना खराब बात थी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘The Sabarmati Report’ की टैक्स फ्री, बोले- ‘दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने जाएंगे। उनके साथ-साथ सांसद और विधायक भी फिल्म देखेंगे। सीएम ने कहा कि घटना का दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साबरमती बहुत अच्छी फिल्म बनी है। टैक्स फ्री इसलिए की गई ताकि अधिकांश लोग देख सकें। यह एक काला अध्याय है। इस फिल्म को देखने से दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया। हमारे प्रधानमंत्री ने उस समय मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात की इज्जत बचाई, देश की इज्जत बचाई। यह सच सामने आना ही चाहिए। सीएम ने की भारत के इतिहास की तारीफ मुख्यमंत्री आज भोपाल में आयोजित AUAP के 17 वें सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास देखेंगे तो हिंदुस्तान के अतीत में। बांग्लादेश भी अपने ही करीब है। भारत का इतिहास शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। 1000 से 2000 साल तक देश-दुनिया के लोगों ने भारत आकर शिक्षा ग्रहण की। जीवन मूल्य और मेरिट का सबसे बेहतर तालमेल भारत में रहा है। नैतिक मूल्य का अंतर कौरव-पांडव में दिखाई देता है। रावण की महारथी था, लेकिन नैतिक मूल्य नहीं थे। रावण ने पूरी लंका ही सोने की बना ली थी। जिस बात की कमी थी वह हमारे सामने है। राम जी आम लोगों के साथ नैतिक मूल्य स्थापित करते हैं। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा इजरायल मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इजरायल लगातार संघर्ष कर रहा है। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा है। इसकी भी बात होनी चाहिए। लड़ कौन रहा है लड़वा कौन रहा है? मर कौन रहा है मरवा कौन रहा है? यह भी हमें देखना पड़ेगा। इस बीच जीवन मूल्य और शांति की बात कौन कर रहा है? यह सिर्फ भारत कर रहा है। जनता की योजनाओं के लिए भागीदारी का भाव लेकर चलना, यह भाव लेकर कौन आया? मनमोहन सिंह पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं यहां राजनीति के लिए नहीं कह रहा। मेरे अंदर भाव आ रहा है इसलिए कह रहा। जो वित्त मंत्री रहे, जिनके पास फाइनेंस की डिग्रियां रहीं, लेकिन उनसे क्या चूक हुई? एक चाय वाले के दिमाग में आई कि बगैर पैसे के खाता खुल सकता है। यह शिक्षा व्यवस्था की चूक है? व्यवस्था की चूक है? भाव की चूक है या नैतिकता की चूक है? मुझे लगता है यह अंदर के आग की चूक है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं सीएम ने आगे कहा कि हमारे देश का संबंध बांग्लादेश से अलग ही प्रकार का है। हमारे देश की गंगा बहते हुए बांग्लादेश से होते हुए समुद्र में मिलती है। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई। ज्ञान की कोई सीमा नहीं, इसलिए डिग्री की बाध्यता और उम्र की बाध्यता को खत्म किया। मध्य प्रदेश में किसी भी उम्र में चाहे जितनी डिग्री चाहे उतनी कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67