Wednesday, July 8, 2026 3:37 am

बिहार और झारखंड का ठग गिरोह पकड़ा, छत्तीसगढ़-बालौदा बाजार पुलिस को मिली सफलता

बालौदा बाजार. बालौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार हो रही ठगी मामले में जिला पुलिस को मिली सफलता बिहार, झारखंड के ठग गिरोह के लोग पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में चांदी के जेवर व नगदी भी किया जप्त, छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर ग्रामीण क्षेत्र को बनाते थे ठगी का शिकार, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना व सोना चांदी चमकाने के बहाने चोरी  और ठगी को देते थे अंजाम,जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर पकड़ा गया ठगो को। जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अलग-अलग थानों में लगातार ठगी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिला पुलिस ने  जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर कुछ संदेहों पर नजर रखा गया जब उनका पीछा करते टीम खरसिया पहुंची तो भारी मात्रा में डेरा बनाकर ठग वहां रह रहे थे पुलिस में सभी को बलोदा बाजार थाना लेकर आए तथा प्रार्थियों से पहचान करवा रहे हैं जिसमें कुछ लोगों की पहचान ठगी करने में हो चुकी है तथा कुछ अन्य जिलो से भी ठगी के मामले वाले प्रार्थियों को बुलाया जा रहा है, जिसमें पहचान के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जब इस संबंध में जिला बलौदा बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, ठग गोरोहा छत्तीसगढ़ का नक्शा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते थे, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना जैसे कार्य तथा सोना चांदी चमकाने के आड़ में ठगी तथा चोरी जैसे कार्य को अंजाम दिया जाता था, जिले के पुलिस टीम ने कुछ संदेही लोगों पर नजर रखी तथा उनका पीछा किया गया पीछा करते तथा उनके मोबाइल का लोकेशन के जरिए  खरसिया पहुंची जहां सभी डेरा बनाकर घटना को आजम देकर रहा करते थे। recent visitors 90

ठग गिरोह के 35 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी

भाटापारा. बलौदाबाजार भाटापारा जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में लगातार ठगी का मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ लिया है। पुलिस ने ठग गिरोह में लगभग 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। खरसिया से सभी ठग की गिरफ्तारी हुई है। बलौदाबाजार जिला पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहीं, जगदलपुर जिले में बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया हैं। जानकारी के अनुसार, भाटापारा मंडी के पास खड़ी ट्रकों से पहिये, जैक और बैटरी चोरी होने की कई रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज की गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 30 सितंबर की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में 21 नग पहिया, जैक और बैटरी के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जब्त किया हैं। recent visitors 97