आज के मुकबले में भारतीय महिला टीम को बड़ी जीत के साथ नेट रन रेट में सुधारना होगा

दुबई बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है विशेष कर शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। शैफाली ने जहां पहले दो मैच में दो और 32 रन बनाए वही मंधाना 12 और सात रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेलना संदिग्ध है जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है। हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी ने अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से अधिक सहयोग की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी। भारतीय टीम स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है लेकिन वह टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को केवल जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है जिससे कि उसके नेट रन रेट में सुधार हो सके। श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत उसकी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। विशेषकर अगस्त में एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अब श्रीलंका की टीम केवल अपनी कप्तान चमारी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है तथा उसके पास अन्य मैच विजेता खिलाड़ी भी हैं। आईसीसी ने आचारसंहिता उल्लंघन के लिए अरुंधति को फटकार लगायी  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को कड़ी फटकार लगायी है। अरुंधति पर पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्वकप में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था। तेज गेंदबाज अरुंधति ने पाकिस्तान की निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामकता दिखाने पर हुए निदा को पेवेलियन जाने का इशारा किया था। आईसीसी ने इससे आचार संहिता के खिलाफ बताया। अरुंधति ने पाक के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी के एक बयान के मुताबिक, ‘‘अरुंधति को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया गया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ‘ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों’ का उपयोग करने को लेकर है जिस अपमानजनक मानकर अउट होने वाला बल्लेबाज भड़क सकता है।’’ अरुंधति को एक नकारात्मक अंक भी मिला है। यह 24 महीने के दौर में उनका पहला अपराध है।’’ अरुंधति पर आरोप मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया थे। लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार के अलावा मैच फीस की 50 फीसदी रकम और एक या दो नकारात्मक अंक शामिल हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।   recent visitors 127

भारत ट्रेकोमा उन्मूलन के क्षेत्र में तीसरा देश बन गया, डब्ल्यूएचओ ने दिया प्रमाण पत्र

नई दिल्ली  आंखों के रोग ट्रेकोमा के उन्मूलन में भारत सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा के उन्मूलन के लिए प्रमाण पत्र सौंपा है। इसके साथ ही भारत ट्रेकोमा के उन्मूलन में इस क्षेत्र में तीसरा देश बन गया है। ट्रेकोमा आंखों का एक रोग है जो ‘क्लैमाइडिया ट्रेकोमैटिस’ नामक बैक्टीरिया से संक्रमण की वजह से होती है। संक्रमित व्यक्ति की आंखों और नाक से स्राव होने और उसके संपर्क में आने से यह बीमारी होती है। इस बैक्टीरिया से संक्रमित लोगों की आंखों और नाक के संपर्क में आने वाली मक्खियां भी इसे फैलाती हैं। ट्रेकोमा के मामले अब भी 44 देशों में देखने को मिलते हैं और विश्वभर में 19 लाख लोग इसके कारण दृष्टिहीनता से पीड़ित हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत की सफलता का श्रेय सरकार के मजबूत नेतृत्व और नेत्र रोग विशेषज्ञों तथा स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के अन्य संवर्गों की प्रतिबद्धता को जाता है। उन्होंने सक्रिय ट्रेकोमा की प्रभावी निगरानी, निदान और प्रबंधन, ट्राइकियासिस के लिए शल्य चिकित्सा सेवाओं का प्रावधान तथा समुदायों के बीच जल, स्वच्छता और सफाई, विशेष रूप से चेहरे की सफाई को बढ़ावा देने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम किया।     recent visitors 155

अलर्ट ! उम्र भर की कमाई पर एक झटके में हाथ साफ कर जाएंगे स्कैमर्स, काम आएंगी ये टिप्स

नई दिल्ली  पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेट नजदीक आ रही है। यह पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है। इसे जमा नहीं किए जाने पर पेंशन मिलनी बंद हो सकती है। पेंशनर्स को हर साल उस वित्तीय संस्थान में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है जहां से उसे पेंशन मिलती है। इस बीच केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को एक अलर्ट जारी कर व्हाट्सएप पर चल रही एक धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेट करीब आने के साथ ही धोखेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। वे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए पेंशनर्स को निशाना बना रहे हैं। जीवन प्रमाण पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए इसे जमा कराना जरूरी होता है। घोटालेबाज पेंशनर्स को फर्जी संदेश भेजकर इसका फायदा उठा रहे हैं। इसमें वे पेंशनर्स को एक लिंक भेजकर दावा कर रहे हैं कि अगर इस पर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं किया तो पेंशन रोक दी जाएगी। सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पेंशनर्स को मैसेज भेजकर व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कैसे काम करता है धोखेबाज पेंशनर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज मिलता है। इनमें दावा किया जाता है कि पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण उनकी पेंशन खतरे में है। इसमें एक लिंक दिया जाता है और पेंशनर्स से कहा जाता है कि वे इस पर अपने बैंक खाते का विवरण या पीपीओ नंबर अपडेट करें। पेंशनर्स की व्यक्तिगत जानकारी मिलने के बाद स्कैमर्स इसका गलत यूज कर सकते हैं। वे पेंशनर्स के अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। धोखेबाजों से कैसे बचें सरकार इस बात पर जोर देती है कि जीवन प्रमाण पत्र के बारे में कभी भी व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी नहीं मांगी जाती है। पेंशनर्स को सोशल मीडिया पर आए किसी भी लिंक पर संदिग्ध क्लिक नहीं करना चाहिए या अटैचमेंट डाउनलोड न करें। कभी भी व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक खाते का विवरण या पीपीओ नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। जीवन प्रमाण के बारे में किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या आधिकारिक सीपीएओ वेबसाइट से संपर्क करें। घोटाले की रिपोर्ट यदि आपको कोई संदिग्ध संदेश मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। आप मैसेज को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर फॉरवर्ड कर सकते हैं या स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। क्यों हो रहा है स्कैम? सबसे पहले ये सवाल उठता है कि अचानक से ये स्कैम क्यों चर्चा में आया और क्यों सरकार लोगों को सावधान रहने के लिए कह रही है। यहां हम इन सभी सवालों का जवाब देंगे।     भारतीय पेंशनधारकों को हर साल अपने जीवन प्रमाण पत्र( Jeevan Pramaan Certificate) को जमा करना होता है और ये समय अब करीब आ रहा है।     इसके चलते स्कैमर्स अब उन लोगो को निशाना बना रहे हैं, जिनको अपना सर्टिफिकेट सबमिट करना है।     बता दें कि जीवन प्रमाण पत्र पेंशन जीवन प्रमाण पत्र पेंशन होल्डर के लिए एक जरूरी डाक्यूमेंट है, जिससे इन्हें अपने पेंशन को पाने में मदद मिलती है।     स्कैमर्स वॉट्सऐप के जरिए पेशनधारकों तो फेक मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें लोगों को अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है और एक लिंक के पर्सनल जानकारी मांगते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।     सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) ने जानकारी दी है कि ये मैसेज आपकी पर्सनल जानकारी के साथ-साथ बैंक डिटेल्स और फाइनेंशियल री-सोर्स पाने की कोशिश है। कैसे काम करता है स्कैम?     स्कैमर्स आपको वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजते हैं और सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हैं।     इस मैसेज में बताया जाता है कि आपके पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण आपकी पेंशन को रोका जा सकता है।     इसके अलावा इस मैसेज में आपको एक लिंक या फॉर्म भी मिलता है, जिसमें  बैंक अकाउंट डिटेल या PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी मांगी जाती है।     अगर आप ये डिटेल भर देते हैं तो स्कैमर्स के पास आपकी जरूरी जानकारी का एक्सेस आ जाता है।     इसकी मदद से ये आपकी पहचान चुराने के साथ-साथ आपके पैसे को भी लूट सकते हैं। कैसे रहें सुरक्षित बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मचारी वॉट्सऐप के जरिए आपसे कोई डाक्यूमेंट नहीं मांगेंगे। सरकार ने लोगों को इस स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए है, जिसे फॉलो करना मददगार साबित होगा।     वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।     किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।     किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।     अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।     वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।     किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।     किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।     अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।   recent visitors 71

पीएम मोदी 10-11 अक्तूबर को करेंगे लाओस का दौरा; 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 11 अक्टूबर तक लाओस की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी। लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का वर्तमान अध्यक्ष देश है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लाओस के अपने समकक्ष सोनेक्से सिफानदोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओस की राजधानी विएंतियाने का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान मोदी लाओस की मेजबानी में होने जा रहे 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, दोनों शिखर सम्मेलनों के दौरान मोदी के द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में इस वर्ष ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक दशक पूरा हो रहा है। आसियान के साथ संबंध ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हमारे हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का केंद्रीय स्तंभ हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन ‘‘हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ के माध्यम से भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की खातिर भविष्य की दिशा तय करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दक्षिणी एशिया और पूर्वी एशिया के कुछ देशों का मंच पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) क्षेत्र में रणनीतिक विश्वास का माहौल बनाने में योगदान देता है। यह भारत सहित ईएएस में भाग लेने वाले देशों के नेताओं को क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।’’   recent visitors 141

छतरपुर : दफ्तर में शराब पी रहा था बाबू, वीडियो हो गया वायरल,हुई कार्यवाई

छतरपुर छतरपुर जिले में तहसील में पदस्थ एक बाबू का शराब पीते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बाबू जिस जगह पदस्थ हैं, उसी जगह बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनगर SDM बलवीर रमन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वायरल में शराब पीते दिखाई दे रहे बाबू का नाम राजेंद्र भार्गव है और वह एसडीएम कार्यालय राजनगर में बड़े बाबू की पोस्ट पर पदस्थ हैं। राजेंद्र भार्गव के तहसील में शराब पीते हुए कई वीडियो वायरल हुए। इधर, बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू हमेशा ही इस तरह की हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार तहसील के अंदर किसी व्यक्ति ने उनके वीडियो बना लिए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू साल 2007 से इसी तहसील में पदस्थ हैं और इसी तरह उनकी मन मर्जी चलती है। क्या बोले एसडीएम मामले में राजनगर SDM बलवीर रमण का कहना है कि मामले की जानकारी लगी है। वीडियो जांचने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। एक जांच दल भी बनाया जाएगा और अगर उसमें वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसी मामले में छतरपुर अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेबे का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जिसमें राजनगर SDM बालवीर रमण इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 89

रिटायर्ड कर्मचारी निकला स्मार्ट मीटर ब्लॉक का मास्टर माइंड, छापे में मिले कई स्मार्ट मीटर

जबलपुर स्मार्ट मीटर को ब्लॉक कर बिजली कंपनी को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह का पुलिस बिजली कंपनी ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ किया है, खास बात ये है कि गिरोह का सरगना बिजली कंपनी का रिटायर्ड कर्मचारी है, अधिकारियों को आरोपी के घर से बड़ी संख्या में मीटर मिले हैं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जबलपुर बिजली कंपनी की टीम ने घमापुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर बिजली मीटर को ब्लॉक कर सरकार को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम को मौके पर 17 मीटर मिले हैं इनमें से कई खुले हुए हैं, पास में ही इन्हें खोलने वाले औजार भी मिले हैं। Electricity company को मिल रही थी चोरी की शिकायतें संजय अरोरा ने मीडिया को बताया पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह बिजली मीटर को ब्लॉक कर बिजली चोरी करा रहा है,  उसके बाद रामलीला मैदान के पास वाले कैलाश कोरी के घर के बारे में पता चला था, आज जब हम यहाँ पहुंचे तो शायद कैलाश को भनक लग गई और वो भाग निकला। मास्टर माइंड के घर से मिले 17 electricity meters उन्होंने बताया कि मौके पर एक महिला मिली है उसने बताया कि ये काम उसके जेठ कैलाश करते है हमें यहाँ से 17 मीटर मिले हैं जिनमें कई खुले हुए है, संजय अरोरा ने बताया कि कैलाश के बारे में मालूम चला है कि वो कभी बिजली कंपनी में काम किया करता थ आब वो आउट सोर्स कर्मचारी था या रेगुलर इस बात की पुष्टि करनी है। बिजली कंपनी का  retired employee है मास्टर माइंड बिजली कंपनी अधिकारी ने कहा कि पुलिस और हमारी टीम अब इस गिरोह के सरगना रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश कोरी की तलाश कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और ये कितनी जगह ये काम करता है ।   recent visitors 102

जयशंकर बोले -मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं

 इस्लामाबाद पाकिस्तान ने आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया है. इस शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे. उनके नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद जाएगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी आगामी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं. यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नौ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा होगा, आखिरी बार 2015 में सुषमा स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर इस्लामाबाद गई थीं. एस जयशंकर की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'मैं चाहूंगी कि आप भारतीय विदेश मंत्री द्वारा 5 अक्टूबर को की गई टिप्पणियों पर गौर करें, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद की उनकी आगामी यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, न कि पाकिस्तान-भारत संबंधों पर चर्चा के लिए. उनकी ये टिप्पणियां अपने आप में संकेत देती हैं.' पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद की उनकी यात्रा के दौरान एजेंडे में भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर बातचीत नहीं है. जयशंकर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस महीने के मध्य में एससीओ समिट के लिए मेरा पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम है. यह सरकार के प्रमुखों का शिखर सम्मेलन है. मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं. मैं वहां एससीओ के एक अच्छे सदस्य के रूप में जा रहा हूं.' भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध वर्तमान में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था. पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के टेररिस्ट ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने के बाद संबंध पहले से ही तनाव में थे. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.   recent visitors 73