पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों ने एक बार फिर पूरी तरह बंद किया काम

कोलकाता पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों ने सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया। कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। चिकित्सकों ने नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में काम बंद कर दिया था। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों में शामिल अनिकेत महतो ने कहा, ‘‘हमें सुरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर राज्य सरकार का कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा। आज (विरोध प्रदर्शन का) 52वां दिन है और हम पर अब भी हमले हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठकों के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। मौजूदा स्थिति में हमारे पास आज से काम पूरी तरह बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक राज्य सरकार इन मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं करती, तब तक कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।’’   recent visitors 55

WTC points table: भारत शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर, बांग्लादेश 7वें स्थान पर खिसका

WTC points table: India on top, Australia in 2nd place, Bangladesh slipped to 7th place

WTC points table: India on top, Australia in 2nd place, Bangladesh slipped to 7th place कमलेशभोपाल ! भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका: कानपुर में रोहित शर्मा और कंपनी के आक्रामक प्रदर्शन ने टीम को WTC स्टैंडिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की। भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका:कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में भारत ने बेहद आक्रामक प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। इस परिणाम ने भारत को पड़ोसी देश पर क्लीन स्वीप करने में मदद की, जिसने चेन्नई में पिछला मुकाबला 280 रनों से जीता था। इससे भी अधिक असाधारण बात यह रही कि भारत ने बाधाओं को पार करते हुए एक ऐसे मैच में सकारात्मक परिणाम हासिल किया, जिसमें ड्रॉ अपरिहार्य लग रहा था। मैच का अधिकांश हिस्सा बारिश से प्रभावित रहा और दो दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गए। इस बीच, पहले दिन केवल 35 ओवर फेंके गए। भारत ने चौथे दिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया क्योंकि बारिश कम हो गई और अंतिम दिन में एक सत्र शेष रहते मैच को समाप्त कर दिया। मेजबान टीम ने पहले बांग्लादेश को 233 रनों पर ढेर कर दिया और फिर पारी घोषित करने से पहले 285/9 का स्कोर बनाकर अपनी लय में लौटी। 52 रनों की मामूली बढ़त के साथ, भारत चौथे दिन खेल खत्म होने से पहले दो बार बढ़त बनाने में भी सफल रहा। पांचवें और अंतिम दिन मेजबान टीम ने एक और धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसमें रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम दिन पहला विकेट लिया और इसके तुरंत बाद जडेजा भी इसमें शामिल हो गए। भारत का दबदबा इतना था कि भारत ने शुरुआती सत्र में बांग्लादेश को 146 रनों पर आउट कर दिया, जिससे उन्हें 95 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। जडेजा और जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश की धज्जियाँ उड़ाने वाले खिलाड़ी थे और दोनों ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में, भारत ने 40 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जब भारत सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त के बावजूद जीत की ओर बढ़ रहा था, तो उसका लक्ष्य काफी स्पष्ट हो गया, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) है। भारत WTC फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब उनका लक्ष्य तीसरी बार फाइनल में जगह बनाना है और बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की सीरीज जीत ने उनके इस लक्ष्य को हासिल करने की संभावनाओं को मजबूत किया है। recent visitors 169

घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर परिचित ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार

भोपाल पहले तो उसने नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद लड़की से बार—बार इस गलत काम को करने की मांग करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार इस बात से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने अपने घरवालों को सबकुछ बता दिया। क्या है मामला यह मामला राजधानी भोपाल के बैरसिया थाने में सामने आया है। बैरसिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर एक 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बार आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। तंग आकर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बैरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह नाबालिग छात्रा पढ़ाई करती है। वहीं, आरोपी का नाम राहुल मीणा है, वह नाबालिग के घर पर आते—जाते रहता था। 30 जुलाई की दोपहर जब राहुल मीणा लड़की के घर पर पहुंचा तो वह अकेली थी, इसी बात का फायदा उठाकर उसने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर लिया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी। पीड़िता को धमकी दे रहा था आरोपी इसके बाद से आरोपी राहुल, नाबालिग लड़की को लगातार धमका रहा था। वह, लड़की से दोबारा घटना करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने कहा कि हाल ही में, जब लड़की ने उसकी धमकियों का जवाब देना बंद कर दिया और उससे मिलना बंद कर दिया, तो आरोपी ने 28 सितंबर को उसके चाचा को फोन किया और उसे धमकी दी कि वह पीड़िता से शादी करेगा अन्यथा वह उसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा कर देगा। जब परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने पीड़िता की काउंसलिंग की और उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। recent visitors 61

प्रदेश में दुनिया का सबसे गरीब आदमी रहता , तहसीलदार ने जारी प्रमाण पत्र में इस परिवार की आय दो रुपए सलाना दर्शाया

सागर  यदि आपको दुनिया का सबसे गरीब आदमी देखना है तो मप्र के सागर जिले के बंडा तहसील चले आईए! यहां पर एक परिवार ऐसा है, जिसकी साल भर की कमाई महज 2 रुपए हैं। इसी से इनकी गुजर-बसर चलती है। हकीकत जो भी हो, लेकिन इस परिवार के पास बाकायदा प्रशासन द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मौजूद है। आय प्रमाण पत्र इनकी सालाना कमाई का सबूत भी है। आखिर क्या है यह माजरा आईए आपको हम समझाते हैं। सागर जिले के बंडा का है मामला दरअसल, सागर जिले के बंडा तहसील के एक परिवार का वीडियो और आय प्रमाण पत्र इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस परिवार का दावा है कि उसके पास सालाना कमाई मात्र 2 रुपए का प्रमाण पत्र मौजूद है, जिसे खुद बंडा के तहसीलदार ने सील साइन कर जारी किया है। जनवरी में जारी हुआ था प्रमाण पत्र जब इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि वाकई इस परिवार को ऐसा आय प्रमाण पत्र जारी हो गया है, जिसमें परिवार की सालाना आय मात्र 2 रुपए अंकित की गई है। यह प्रमाण पत्र बीते जनवरी 2024 में जारी किया गया था। घूघरा गांव के बलराम चढ़ार के नाम है प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे इस मामले में नवभारत टाइम्स.कॉम की पड़ताल में सामने आया कि 2 रुपए सालाना कमाई का प्रमाण पत्र सागर जिले की बंडा तहसील के घूघरा गांव निवासी बलराम चढ़ार के नाम से जारी किया गया है। उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बीते जनवरी महीने में उन्हें यह प्रमाण पत्र जारी किया गया था। 40,000 की जगह दो रुपए भर दी घूघरा गांव के बलराम ने बताया कि उन्होंने जब ऑनलाइन आवेदन किया था तो सालाना आय 40 हजार रुपए लिखवाई थी, लेकिन तहसील के बाबू ने गलती से इसे मात्र 2 रुपए अंकित कर दिया। मामले में तहसीलदार कार्यालय में किसी ने भी दस्तावेजों को ध्यान से नहीं पढ़ा और तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद राय ने तक ने आंख बंद कर हस्ताक्षकर कर ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब बलराम अपने प्रमाण पत्र में सुधार चाहते हैं, इसके लिए वे आवेदन भी कर रहे हैं। आय-प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं बंडा तहसील के तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि घूघरा के बलराम चढ़ार को दो रुपए सालाना आय का प्रमाण पत्र वाला मेरे संज्ञान में आया है। मेरी पदस्थापना से पहले का यह मामला है। ऐसा प्रमाण पत्र कैसे जारी हो गया, इसकी जांच भी करा रहे हैं। संबंधित को सुधार कर नया संशोधित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। recent visitors 54

GST को लेकर आई बड़ी खबर प्रदेश में जीएसटी में एक अक्टूबर से इनवाइस मैनेजमेंट सिस्टम लागू

भोपाल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में एक अक्टूबर से बिल समाधान प्रणाली (इनवाइस मैनेजमेंट सिस्टम) लागू हो जाएगी। इससे व्यापारियों का काम बढ़ने वाला है। सामान खरीदने वाले व्यवसायी को अपने खरीदी बिलों को जीएसटी पोर्टल पर या तो स्वीकार या फिर रद (रिजेक्ट) करना पड़ेगा। दोनों काम नहीं करने पर बिल लंबित हो जाएंगे। ऐसे में निर्धारित अवधि के बाद बिल अपने आप स्वीकार हो जाएंगे। इससे सामान खरीदने वाले व्यापारी को यह नुकसान हो सकता है कि जो सामान उसने खरीदा नहीं है उसका बिल भी स्वीकार हो जाए। ऐसा होने पर विभाग गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई कर देगा। अभी तक एक-एक बिल स्वीकार या रद नहीं करना पड़ता, जिससे काम का दबाव कम था। क्या है आज से लागू 'विवाद से विश्वास' स्कीम     आयकर में 'विवाद से विश्वास' स्कीम सहित कई नए प्रावधान मंगलवार से लागू होने जा रहे हैं। 'विवाद से विश्वास' पुराने बकाया के समाधान के लिए है।     इसके अंतर्गत टैक्स के लंबित मामलों का निपटारा हो सकेगा। करदाता पुरानी मांगों को खत्म करने के लिए इसका लाभ उठा सकेंगे। व्यापारियों के हित में     एक अक्टूबर से कई बदलाव हो रहे हैं। कई व्यापारियों के हित में हैं। हालांकि, कुछ बदलाव से काम का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाएगा। – मृदुल आर्य, अध्यक्ष, टैक्स ला बार एसोसिएशन भोपाल यह बदलाव भी होंगे     आयकर के टीडीएस के नियमों में भी बदलाव हो जाएंगे। जीवन बीमा से प्राप्त राशि एवं एजेंटों को दिए जाने वाले कमीशन पर पांच प्रतिशत के स्थान पर केवल दो प्रतिशत टीडीएस की कटौती होगी ।     शेयरों की खरीदी बिक्री पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स को भी 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.2 प्रतिशत कर दिया गया है।     एक नवंबर से जीएसटी में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक की पुरानी ब्याज एवं अर्थदंड की मांगों को खत्म करने की योजना लागू हो जाएगी, जिसका व्यापारियों को लाभ मिलेगा।   recent visitors 69

रेप का आरोपित अतुल जेल की उसी तरह की अंडा सेल में रहेगा, जिसमें सिमी आतंकी भी कैद हैं

 भोपाल शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित वाजपेयी नगर मल्टी में पांच वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपित अतुल भालसे की पुलिस रिमांड सोमवार को समाप्त हो गई। पुलिस ने उसे जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित को भारी सुरक्षा के साथ जेल ले जाया गया। सीआईएसएफ के जवान उसे भोपाल सेंट्रल जेल लेकर पहुंचे। पुलिस को आरोपित की तीन दिन की रिमांड मिली थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपित अतुल जेल की उसी तरह की अंडा सेल में रहेगा, जिसमें सिमी आतंकी भी कैद हैं। अंडा सेल जेल के अ और ब खंड के बीच बनी है, जहां जेल प्रशासन अक्सर गंभीर अपराध के मामलों में आरोपितों को बंद रखता है। इन्हें आम कैदियो से अलग रखा जाता है। आरोपित के मोबाइल से भी मिले बच्चियों के फोटो पुलिस की छानबीन के दौरान आरोपित अतुल के मोबाइल में बच्चियों के फोटो मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपनी सह-आरोपित बहन चंचल के साथ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। इससे पहले चंचल के मोबाइल से भी बच्चियों के फोटो के वाट्सएप पर लेन-देन की पुष्टि पुलिस कर चुकी है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित के घर से पुलिस घटना से संबंधित सभी सामान की जब्ती कर चुकी है। recent visitors 92

बाल कल्याण समिति के सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने की 24 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित

भोपाल प्रदेश के प्रत्येक ज़िले में विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के संबंध में निर्णय लिए जाने के लिए किशोर न्याय बोर्ड का गठन किया गया है। इसके लिए बोर्ड में सदस्यों के 2 पद की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह प्रत्येक ज़िले में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रकरणों के निराकरण के लिए बाल कल्याण समिति का गठन किया गया है। समिति के लिए 5 सदस्यीय है जिसमें एक अध्यक्ष और चार सदस्य होंगे के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अशासकीय व्यक्ति की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ऐसे व्यक्ति पात्र होंगे जिनके पास शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण कार्य कलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 7 वर्षों का अनुभव हो अथवा जो बाल मनोविज्ञान, मनोचिकित्सा, समाज विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्यवसायरत व्यक्ति हो अथवा विकलांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा में डिग्री प्राप्त हो। समिति के अध्यक्ष सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख़ से तीन वर्ष से अधिक नहीं होगा। समिति का अध्यक्ष सदस्य अधिकतम दो कार्यकाल तक नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। आवेदन की प्रक्रिया महिला बाल विकास विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन प्रपत्र में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यदि आवेदक एक से अधिक ज़िले के लिये आवेदन करता है तो उसके लिए पृथक-पृथक आवेदन किया जाना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक द्वारा एक ही आवेदन फ़ॉर्म में पृथक-पृथक ज़िले के लिए आवेदन किया जाता है तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ई-मेल से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएँगे। आवेदन 24 अक्टूबर 2024 तक आयुक्त महिला बाल विकास संचालनालय, विजयाराजे वात्सल्य भवन, अरेरा हिल्स में कार्यालय समय में जमा अथवा कोरियर/स्पीड पोस्ट से प्रेषित किए जा सकते हैं।   recent visitors 109