Olympics भारत की झोली में आएगा एक और मेडल!हॉकी टीम के सामने मुश्किल चुनौती

  पेरिस  खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं. पहला उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में दिलाया था. फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया. मगर छठे दिन (1 अगस्त) भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है. आज दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं. उनके पास देश को तीसरा मेडल दिलाने का मौका है. आइए जानते हैं छठे दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे. निशानेबाजी: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे. हॉकी: भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे. मुक्केबाजी: महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे. तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2.31 बजे पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से. टेबल टेनिस: महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से. नौकायन: पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन : शाम 3.45 बजे पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन : रेस 1 के बाद महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस 1 के बाद. समय के हिसाब से आज (1 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे- पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा. दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले दोपहर 1.00 बजे – पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन दोपहर 1.00 बजे – महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन दोपहर 1.30 बजे – भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच) दोपहर 1.30 बजे – टेबल टेनिस महिला एकल (क्वार्टर फाइनल) दोपहर 2.30 बजे – महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) दोपहर 2.31 बजे – पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) दोपहर 3.10 बजे से – पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन). दोपहर 3.30 बजे – महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल दोपहर 3.45 बजे – पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन शाम 7.05 बजे – महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन   recent visitors 145

ओलंपिक में भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर, आज बेल्जियम से मुकाबला

पेरिस  क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के पूल बी के मैच में बृहस्पतिवार को मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम के रूप पहली कठिन चुनौती का सामना करेगी तो उसे प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बेल्जियम पूल बी में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर है जबकि भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने भी तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ अंतिम आठ में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड लगातार तीन हार के साथ दौड़ से बाहर हो गए हैं। हर पूल से शीर्ष चार टीमें ही अंतिम आठ में पहुंचेंगी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3.2 से हराया और फिर आखिरी मिनट में किये गए गोल की मदद से 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 2.0 से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले दोनों मैचों में निर्णायक गोल दागे और फिर आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने भी आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके कई मौके बनाये। मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत सिहं ने भी दबाव बनाये रखा। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे राइट बैक जरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाये। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है।   recent visitors 149

देश में सभी गांवों में रिंग संचार व्यवस्था को लागू किया जा रहा – संचार मंत्री सिंधिया

नई दिल्ली सरकार ने कहा है कि गांव में संचार व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने और मामूली गड़बड़ी के कारण पूरी लाइन के ठप होने की समस्या से निपटने के लिए रिंग संचार व्यवस्था शुरू की जा रही है ताकि पूरे गांव का संचार संपर्क ठप न हो सके। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि गांव में हर समय इंजीनियर उपलब्ध नहीं होते हैं और यदि किसी एक लाइन पर कोई गड़बड़ी आती है तो पूरे गांव में संचार व्यवस्था ठप हो जाती है। ऐसे में लाइन ठीक होने तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिंधिया ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए गांव में रिंग संचार व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इससे यदि एक जगह की लाइन गड़बड़ा जाती है, तो भी पूरे गांव की संचार व्यवस्था ठप नहीं होगी बल्कि इस विशेष क्षेत्र की संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत पड़ेगी। इस तकनीकी को देश में सभी गांवों में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में संचार व्यवस्था संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्र में कनेक्टिविटी 100 प्रतिशत है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह की व्यवस्था करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह लाख से ज्यादा गांव है, जिन्हें संचार सुविधा से लैस किया गया है। सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है ताकि सभी गांवों में इंटरनेट और संचार की सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।   recent visitors 123

जो लोग जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी : मंत्री सुरेश खन्ना

लखनऊ  यूपी की योगी सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त हो गई है। योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उन लोगों को चेतावनी दी है जो लोगों को डरा कर धर्म परिवर्तन कराते हैं। वित्त मंत्री ने लखनऊ में मीडिया से कहा कि जो लोग जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बीते दिन योगी सरकार ने लव जिहाद रोकथाम बिल पास कर दिया। इस बिल के पास होने से लव जिहाद में दोषी पाए गए आरोपियों को कठोर सजा दी जाएगी। इस बिल के पास होने से उन महिलाओं को इंसाफ मिल सकेगा, जिन्हें डरा-धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस बिल के पास होने से आरोपी को कम से कम 20 साल की जेल के साथ उम्रकैद की सजा तक होगी। साथ ही इस बिल के पास होने से पीड़ित किसी भी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा सकता है, लव जिहाद के मामलों की सुनवाई सत्र न्यायालय के द्वारा की जाएगी। योगी सरकार के इस फैसले से महिलाओं के के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर कमी आने की संभावना है। यहां बताते चलें कि साल 2017 से ही योगी सरकार लव जिहाद को लेकर आक्रामक रही है। इसी कड़ी में साल 2020 में लव जिहाद के संबंध में पहली बार कानून बनाया गया था। हालांकि, साल 2021 में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पेश किया था। गौर करने वाली बात यह है कि लव जिहाद को लेकर लाए गए कानून को लेकर जहां संत समाज में खुशी है, वहीं एक वर्ग इसका विरोध कर रहा है।   recent visitors 120

आंगनवाड़ी /मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मिलेगा बीमा का लाभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा "सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0" के अंतर्गत आंगनवाड़ी /मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के बीमा कवर का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। गत मंगलवार को मंत्रि-परिषद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कुल एक लाख 30 हजार 894 आंगनवाड़ी/ मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका लाभांवित होगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में कुल एक लाख 70 हजार 439 आंगनवाड़ी/ मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को लाभ मिलेगा। दोनों बीमा योजनाओं का क्रियान्वयन आंगनवाड़ी/मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के मानदेय जमा किये जाने वाले बैंक खाते से संबंधित बैंक शाखा द्वारा किया जायेगा। बीमा योजना की प्रीमियम राशि उनकी सहमती से काटी जायेगी। जिसकी प्रतिपूर्ति भारत सरकार 60 प्रतिशत तथा राज्य सरकार 40 प्रतिशत वित्तीय व्यय भार अनुसार की जायेगी। योजना पर प्रतिवर्ष 6.05 करोड़ रूपये संभावित है, जिसमें राज्यांश के रूप में 2.42 करोड़ एवं केन्द्रांश राशि 3.63 करोड़ रूपये सम्मलित है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को 436 रूपये प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से, किसी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये का जीवन जोखिम कवर किया जायेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना योजना में 18 से 59 आयु वर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को 20 रूपये प्रति हितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से दूर्घटना में मृत्यु एवं स्थाई पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख तथा आंशिक किन्तु स्थाई अपंगता की स्थिति में एक लाख रूपये की राशि का प्रावधान है।   recent visitors 122

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एनएचएम के कार्यक्रमों की समीक्षा की

भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन भोपाल के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों और मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों की वर्तमान स्थिति एवं कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि विभिन्न संचारी और असंचारी रोगों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के लिए सघन स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाये। इससे प्रारंभिक स्तर में ही रोगों का चिन्हांकन कर उनका निदान सुनिश्चित किया जा सके। हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रकरणों को चिह्नांकित कर नियमित करें मॉनिटरिंग शुक्ल ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतक आईएमआर, एमएमआर आदि की क्षेत्रवार समीक्षा की और निर्देश दिये कि क्षेत्र में प्राप्त हो रहे प्रकरणों के आधार पर रणनीति तैयार की जाये। जिससे वास्तविक समस्याओं का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के चिन्हांकन के लिये सघन सर्वे और चिह्नांकित प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के संभावित कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अनीमिया की स्थिति कई बार हाई रिस्क प्रेगनेंसी का कारण बनती है। इसके लिए विद्यालयों और कॉलेजों में बालिकाओं-किशोरियों को आयरन फ़ॉलिक एसिड दवा का वितरण किया जाये और उनके प्रयोग के लिए जागरूक किया जाये, जिससे भविष्य में अनीमिया की स्थिति से उन्हें संरक्षित किया जा सके। उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित विभिन्न डैशबोर्ड टेलीमीडिसिन, सीटी स्कैन, सीएलएमसी, कैंसर, आईडीएसपी आदि की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेश में डायरिया के प्रकरणों और निदान के लिये की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की और सजग रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश में चांदीपुरा वायरस की स्थिति की जानकारी ली और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक चांदीपुरा वायरस का कोई भी प्रकरण नहीं है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के निदान के लिये प्रारंभिक स्तर में स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक स्तर में चिन्हांकन से सहजता से इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विगत वर्षों में स्क्रीनिंग की जानकारी प्राप्त की और स्क्रीनिंग कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में 6 लाख 25 हज़ार और वर्ष 2023-24 में 9 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन मोड पर करें प्रयास उप-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विस्तार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि भवन निर्माण के साथ ही, आवश्यक उपकरण और मैनपावर उपलब्धता का कार्य किया जाये। उप-मुख्यमंत्री ने वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर चिकित्सकीय जाँच सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए मैदानी अमले के प्रशिक्षण का प्रबंध किया जाये, ताकि वे कुशलता से और प्रभावी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन-मोड पर कार्य करना होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विवेक कुमार पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक महिला एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ अरुणा कुमार, संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 132