जसप्रीत बुमराह को अगर एक और चोट वहां लगी तो करियर खत्म हो सकता है, शेन बॉन्ड का दावा

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में उनको बाहर कर दिया गया। आधा मार्च बीतने को है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, जबकि शेन बॉन्ड ने एक बड़ा दावा बुमराह को लेकर किया है और कहा है कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह उनके करियर को खत्म कर सकता है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे शेन बॉन्ड ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगामी आईपीएल के समापन के बाद इंग्लैंड का दौरा है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसमें त्वरित बदलाव से बुमराह के लिए परेशानी हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर शेन बॉन्ड ने कहा, "जब वह स्कैन के लिए सिडनी गया था, तो कुछ संदेश आ रहे थे कि उसे मोच और इस तरह की अन्य चीजें हैं। मुझे चिंता थी कि यह मोच नहीं होगी, यह उस क्षेत्र (पीठ) के आसपास की हड्डी की चोट हो सकती है। मुझे लगा कि अगर ऐसा हुआ तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। देखिए, मुझे लगता है कि बुमराह ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह सिर्फ (वर्कलोड) मैनेजमेंट पर निर्भर है। दौरे और आगे के कार्यक्रम को देखते हुए, उसे आराम देने के अवसर कहां हैं? लेकिन वास्तव में खतरे की अवधि कहां है? और अक्सर, ऐसा होता है कि आईपीएल से टेस्ट में जाना एक जोखिम होगा।" बॉन्ड ने माना है कि 50 ओवर के मैच से टेस्ट मैच की ओर ध्यान केंद्रित करना थोड़ा आसान है, लेकिन टी20 से टेस्ट क्रिकेट में लौटना मुश्किल। भारत जून से अगस्त तक इंग्लैंड में रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाला है। मई के आखिर तक आईपीएल चलेगा। उन्होंने कहा, "आप टी20 से टेस्ट मैच में जाते हैं, यह चुनौतीपूर्ण होता है। यदि आप एक वनडे सीरीज खेल रहे हैं, तो यह आम तौर पर कठिन नहीं होता है। आप सप्ताह में तीन मैच खेलेंगे, आपको अभ्यास करना होगा, आप लगभग 40 ओवर करेंगे। टेस्ट मैच सप्ताह के काफी करीब है, लेकिन टी20 में, विशेष रूप से आईपीएल में, जब आप एक सप्ताह में तीन गेम खेल रहे होते हैं, तो दो दिन ट्रेवल होता है, आपको एक ट्रेनिंग सेशन मिल सकता है। आप उसमें शायद ही 20 ओवर गेंदबाजी करते हों। यह टेस्ट मैच के आधे से भी कम वर्कलोड के बराबर है।" मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, "आपको मैनेजमेंट के तौर पर अलग तरह से सोचना होगा और खिलाड़ी को बताना होगा कि 'देखिए, हम आपके करियर के सर्वोत्तम हित में ऐसा कर रहे हैं।' कोई भी खिलाड़ी जो इससे गुजरा है, और मैं भी इससे गुजरा हूं, आप खेलने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन आप यह भी समझते हैं कि कुछ निश्चित समय पर कुछ जोखिम होते हैं और आपको कुछ समझौते करने पड़ते हैं। अगर हम उन्हें इंग्लैंड ले जाते हैं। वह फिट भी हैं, लेकिन टी20 से टेस्ट पर जाना मुश्किल है। वह आपका बेस्ट बॉलर है, लेकिन अगर उसे उसी स्पॉट पर एक और चोट लगती है, तो यह संभावित रूप से करियर खत्म करने वाला हो सकता है, क्योंकि मुझे यकीन नहीं है कि आप उस स्थान पर फिर से सर्जरी करवा सकते हैं।" recent visitors 51

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Of India) की चाल सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हैरान करती नजर आी. बुधवार को तेज शुरुआत करने के बाद कुछ ही मिनटों मे अचानक सेंसेक्स-निफ्टी रेज जोन में पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछल गया था, लेकिन फिर 10 मिनट के बाद ही ये करीब 100 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आया, कुछ ऐसा ही हाल नेशनल स्टटॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) का भी दिखा और ग्रीन जोन में खुलने के बाद ये भी गिरावट के साथ कारोबार करने लगा. शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी के साथ टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का शेयर (Airtel Stock) भागा और खुलने के साथ ही 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया, इसके अलावा मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी तेजी देखने को मिली. इस दौरान लगातार तीसरे दिन प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में धड़ाम नजर आया और ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ, लेकिन फिर अचानक इसने तूफानी रफ्तार पकड़ ली. खुलते ही शेयर बाजार ने किया हैरान शेयर मार्केट ने खुलने के साथ ही निवेशकों को हैरान करना शुरू कर दिया. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,102.32 की तुलना में उछलकर 74,270.81 के लेवल पर ओपन हुआ और खुलने के सात ही 250 अंक के आस-पास चढ़कर 74,392 के स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसके बाद अचानक ये टूटने लगा और गिरकर 73,998.35 पर आ गया. NSE Nifty की अगर बात करें, तो एनएसई के इस इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद 22,497.90 की तुलना में तेजी के साथ 22,536.35 पर कारोबार शुरू किया और 22,577 तक उछला, लेकिन सेंसेक्स में गिरावट आते ही ये भी टूटने लगा और गिरकर 22,450.10 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. इन शेयरों ने खुलते ही मचाया धमाल शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही लार्जकैप में शामिल Bharti Airtel (3.65%), Tata Motors (2.85%), HDFC Bank (1.50%), Kotak Bank (1.30%), Reliance (1%) के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. तो मिडकैप में Hindustan Petrolium Share (3.35%), Escorts Share (2.34%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कंपनियों की अगर बात करें, तो NACL India Share (7.29%), RedTape Share (7.13%), और PNB Housing Share (4.72%) उछलकर ट्रेड करता नजर आया. रिलायंस-एयरटेल में तेजी की ये वजह बात करें, Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस और सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह के बारे में, तो बता दें कि दोनों ही कंपनियों ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ भारत में स्टारलिंक की सर्विस में योगदान के संबंध में डील साइन की है, जिसके बाद शुरुआती कारोबार में दोनों ही कंपनियों के शेयर तेजी के साथ भागे. IndusInd Bank के शेयर की बदली चाल सेंसेक्स और निफ्टी की तरह की प्राइवेट सेक्टर के IndusInd Bank के शेयर ने भी पलटी मारकर निवेशकों को हैरान कर दिया. दरअसल, लगातार तीसरे दिन इंडसइंड बैंक का शेयर तेज गिरावट के साथ ओपन हुआ और शुरुआती कारोबार में ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, लेकिन एक ओर जहां शेयर बाजार ग्रीन से रेड जोन में आया, तो ये बैंकिंग स्टॉक अचानक गिरावट से उबरकर तेज रफ्तार से भागता दिखाई देने लगा. खबर लिखे जाने तक ये 4.50% की उछाल के साथ 685.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. Airtel के बाद अब Reliance Jio ने की Starlink के साथ डील, सेटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट Reliance Jio ने Elon Musk के SpaceX के पार्टनरशिप कर ली है, जिसके बाद Starlink सर्विस को भारत में लाया जाएगा. Starlink सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जो लंबे समय भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की कोशिश कर रहा है. एक दिन पहले ही Airtel ने भी SpaceX के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था. हालांकि अभी कई भारतीय अथॉरिटीज से अप्रूवल मिलने बाकी हैं, उसके बाद ही भारत में Starlink की सर्विस शुरू होगी. रिलायंस ने कहा, कंपनी Starlink के डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा. इसके लिए Jio प्लेटफॉर्म की मदद ले सकेंगे, जो रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स के रूप में उपलब्ध होगा. एक दिन पहले यानी मंगलवार को Airtel ने बताया था कि उसने SpaceX के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद भारतीय कस्टमर को जल्द ही Starlink का हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा. हालांकि अभी SpaceX को भारतीय अथॉरिटीज से लाइसेंस लेना बाकी है, सभी अप्रूवल मिलने के बाद ही भारत में SpaceX की सर्विस भारत में शुरू हो सकेंगी. क्या है Starlink? Starlink, एक सेटेलाइट बेस्ड हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस है, जिसे खुद Elon Musk की कंपनी SpaceX ने डेवलप किया है. इसके लिए मोबाइल टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है. Starlink दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराना चाहती है, इसका फायदा खासकर उन इलाकों में जहां वायर ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है. Jio की तरफ से आया बयान रिलायंस जियो के ग्रुप CEO मैथ्यू ओमन ने कहा, हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की प्राथमिकता है. स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है. Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक के साथ हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस AI-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा. SpaceX का भी Jio को लेकर बयान SpaceX के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर ग्वेने शॉटवेल ने कहा, हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की सराहना करते हैं. हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और भारतीय कस्टमर्स और बिजनेसेस को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने को तैयार हैं. ऐसे काम करता है Starlink आसमान में हजारों लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटेलाइट होते हैं, जो धरती से लगभग 550 किमी ऊपर होते हैं. ये … Read more

साय कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। होली पर्व से पहले इस बैठक में प्रदेशवासियों को खुशखबरी मिल सकती है। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को शाम 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी।   recent visitors 39

राजधनी में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल

 भोपाल इंदौर के महू कस्बे में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है. खासकर राजधानी भोपाल में आगामी होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल है.   मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर में लंबा फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें मोती मस्जिद, सदर मंजिल, काजी कैंप समेत 25 से ज्यादा संवेदनशील इलाकों को कवर किया गया. यह फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए निकाला गया. पुराना भोपाल ऐसा क्षेत्र है, जहां सबसे ज्यादा मस्जिदें हैं और जुमे की नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. साथ ही, होली के दौरान भी यहीं बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते और रंग खेलते हैं. जुलूस और नमाज के लिए खास इंतजामात पुलिस ने होली के जुलूस और जुमे की नमाज के समय को मैनेज करने के लिए खास रणनीति बनाई है. कई जगहों पर जुलूस का रूट और मस्जिदें एक ही क्षेत्र में पड़ते हैं. ऐसे में पुलिस दोनों समुदायों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेगी. मस्जिदों और अंदरूनी इलाकों के आसपास भी फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात शहर भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे. संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का फैसला किया है. भड़काऊ पोस्ट या अफवाहों को रोकने के लिए साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की अपील भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. होली और जुमे की नमाज के दौरान आपसी भाईचारे का परिचय देने की सलाह दी गई है. पुलिस का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा. महू की घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस की यह सतर्कता शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है. भोपाल में तैयारियां पूरी हैं और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. महू में क्या हुआ था? बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए महू में एक रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो बढ़कर दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने तक पहुंच गई. झड़पों से कस्बे के कई इलाकों में दहशत फैल गई. बाद में कुछ लोगों ने कई मोटरसाइकिल को आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया था.   recent visitors 49

मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ : फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना राहतगढ़ मंडल का चैंपियन

भोपाल सागर जिले की सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ के तहत मंगलवार को राहतगढ़ मंडल के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और झिला आर.डी.एक्स. क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री राजपूत ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी वितरित किए गए।। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए परिचय लिया। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह क्रिकेट महाकुंभ आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क सिखाता है। इस तरह के टूर्नामेंट से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और भविष्य में हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इस प्रतियोगिता से निकले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। उन्होंने सुरखी विधानसभा के युवा क्रिकेट प्रेमियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने की भी बात कही।   recent visitors 40

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कल सहकारिता विभाग में 25 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को अपेक्स बैंक परिसर के समन्वय भवन में सहकारिता विभाग में 25 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे। मंत्री श्री सारंग इसी के साथ ई-पेक्स के लिए एक दिवसीय हैंड्स ऑन रिफ्रेशर प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ भी करेंगे। प्रशिक्षण में सहकारिता विभाग, जिला बैंक एवं पेक्स के लगभग 650 प्रतिभागी शामिल होंगे। सहकारिता विभाग में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों के आकस्मिक देहावसान के बाद उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिये मंत्री श्री सारंग के निर्देशन में एक अभियान के रूप में कार्रवाही प्रारंभ की गई है। इन सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों को बुलाकर समय सीमा में उनका सत्यापन करा लिया गया है। विभाग के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर सहायक ग्रेड-3 के ऐसे कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय की जा रही है। मंत्री श्री सारंग अनुकंपा नियुक्ति के 25 आदेश प्रदान करेंगे। इससे विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के सभी पात्र प्रकरणों का निराकरण हो जायेगा और विभाग में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों की पूर्ति भी हो जायेगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य शासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील है।   recent visitors 27

होली के अवसर पर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए

भोपाल होली के अवसर पर पश्चिम मध्‍य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा व्यापक सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है। सीसीटीवी निगरानी और तकनीकी उपाय सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और तेज कर दिया गया है। आरपीएफ द्वारा स्टेशनों के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए डिजिटल निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इसके अलावा, मेटल डिटेक्टर्स और बैगेज स्‍कैनर मशीनों का प्रयोग यात्रियों के सामान की जांच के लिए किया जा रहा है। संदिग्ध एवं नशीली वस्तुओं की जांच स्टेशन परिसर में संदिग्ध सामान या वस्तुएं पाए जाने पर उनकी तुरंत और गहन जांच की जाएगी। आरपीएफ के जवान संदिग्ध वस्तुओं और बैगों की चेकिंग HHMD एवं डॉग स्‍कॅाड के साथ कर रहे हैं। आरपीएफ द्वारा ट्रेनों और स्टेशनों पर नशीली वस्तुओं के सेवन या शराब पीने जैसे विघटनकारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। सुरक्षा बल की तैनाती पश्चिम मध्‍य रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के साथ साथ रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशेष ब्रीफिंग भी की जा रही है ताकि वे किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सुरक्षा गश्त और यात्री मार्गदर्शन स्टेशन परिसर में आरपीएफ के जवान निरंतर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पहचान की जा सके। साथ ही, यात्रियों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए वे उन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। RPF यह सुनिश्चित करेगा कि होली के इस पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुर्जगों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा जाए। असभ्य व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का पालन करें, अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का तुरंत संज्ञान लेकर रेलवे सुरक्षा बल/जीआरपी/हेल्‍प लाईन 139 पर सूचित करें। होली के इस पावन पर्व पर, आरपीएफ ने पूरी तरह से प्रतिबद्धता दिखाते हुए पश्चिम मध्‍य रेलवे के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम किया है, ताकि यात्री बिना किसी चिंता के अपनी यात्रा आराम से कर  सकें।रेलवे सुरक्षा बल, सभी यात्रियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा करने की सलाह देता हैं। recent visitors 47