कलेक्ट्रेट पहुंच गया नशे में धुत बीएलओ बोला – वर्कलोड बहुत है… कलेक्टर के सामने ही कर दिया हंगामा

कलेक्ट्रेट पहुंच गया नशे में धुत बीएलओ बोला – वर्कलोड बहुत है… कलेक्टर के सामने ही कर दिया हंगामा

A drunk BLO reached the Collectorate and said, “The workload is too much…” He created a ruckus in front of the Collector. छिंदवाड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल्हनवाड़ा क्षेत्र का एक सहायक बीएलओ शराब के नशे में धुत होकर सीधे कलेक्टर से मिलने पहुंच गया। हाथ में गणना पत्रक और जुबान पर एक ही बात— “वर्कलोड बहुत है साहब… अब काम नहीं होगा।” सूत्रों के अनुसार सहायक बीएलओ का आरोप है कि उसकी वरिष्ठ बीएलओ उसके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और अत्यधिक काम का दबाव डालती हैं। इसी तनाव में वह सभी गणना पत्रक कलेक्टर को लौटाने आ गया। लेकिन नशे में उसके बेतुके व्यवहार को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल कलेक्ट्रेट से बाहर कर दिया। बाहर किए जाने के बाद भी वह देर तक मैदान में चक्कर काटता रहा और बड़बड़ाता रहा। इससे पहले वह एसडीएम कार्यालय पहुंचा था, फिर एडीएम ऑफिस गया, जहां भी उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस बीच जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का काम जोर-शोर से चल रहा है। अब तक 91% डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है और कलेक्टर हरेंद्र नारायण के नेतृत्व में 12 लाख 26 हजार से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायतों से लेकर शहर के मतदाता सहायता केंद्र लोगों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं, जिसके चलते जिला वर्तमान में प्रदेश में 16वें स्थान पर चल रहा है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि भारी दबाव में काम कर रहे फील्ड स्टाफ की स्थिति आखिर कितनी तनावपूर्ण हो गई है। recent visitors 86

International Cheetah Day 2025: कूनो नेशनल पार्क में सीएम डॉ. मोहन यादव तीन चीतों को खुले जंगल में करेंगे आजाद

International Cheetah Day 2025: कूनो नेशनल पार्क में सीएम डॉ. मोहन यादव तीन चीतों को खुले जंगल में करेंगे आजाद

International Cheetah Day 2025 श्योपुर। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर तीन चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में रिलीज करेंगे। वर्तमान में कूनो के बड़े बाड़े में 8 चीते बंद हैं, जिनमें से तीन चीतों को जंगल में छोड़े जाने की अनुमति स्टेरिंग कमेटी द्वारा दी जा चुकी है। प्रशासन और वन विभाग आज होने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर सतर्क और मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आज कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कूनो और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने दिनभर कई स्थानों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण में शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ भी शामिल रहे। वन विभाग द्वारा तैयारियों को परखा गयाश्योपुर-शिवपुरी के कलेक्टर व एसपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था और तैनाती को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात निरीक्षण दल कूनो नेशनल पार्क के अहेरा गेट पहुंचा, जहां वन विभाग द्वारा की गई तैयारियों को परखा गया। अधिकारियों ने गेट से रिलीज प्वाइंट तक बनाई गई सड़क, सुरक्षा, संचार व्यवस्था और टीमों की तैनाती का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ आर. थिरुकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, वन विभाग के कई रेंजर-डिप्टी रेंजर और जिला प्रशासन की टीमें उपस्थित थीं। सभी अधिकारियों को रिलीज से जुड़ी सभी तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। recent visitors 68

छतरपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गों, होटल एवं ढाबों पर की जा रही सघन चेकिंग

Keeping in view the security and traffic system, Chhatarpur Police is conducting intensive checking on main roads, hotels and dhabas. छतरपुर । पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, होटल तथा ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यह अभियान लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में आने-जाने वालों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा भी मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। recent visitors 91

अनुसूचित जाति–जनजाति अधिकारों पर जागरूकता हेतु टीकमगढ़ पुलिस की कानूनी चौपाल

Tikamgarh Police’s Legal Chaupal to create awareness on Scheduled Caste-Tribe rights टीकमगढ़ ! अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 02 दिसंबर 2025 को ग्राम मुजरा में एक प्रेरणादायक कानूनी चौपाल का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक इंसाफ़ अली के संयोजन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद शुरू किया, तो लोगों में उत्साह के साथ-साथ उत्सुकता भी देखने को मिली। अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि—“अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय की मजबूत सुरक्षा है।” पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक एवं स्पष्ट रूप से जवाब देकर भरोसे को और दृढ़ किया। टीकमगढ़ पुलिस ने यह विश्वास भी दिलाया कि—“हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सदैव निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से जनता के साथ खड़ी है।” चौपाल में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संवाद, सहयोग और विश्वास का सकारात्मक वातावरण महसूस किया गया। recent visitors 69

पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार देर रात्रि बड़ागांव थाना का किया औचक निरीक्षण

Superintendent of Police Alok Kumar Singh conducted a surprise inspection of Badagaon police station late at night as per the instructions of the police headquarters. टीकमगढ़ । दिनांक 03.12.25 की देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा जिले के थाना बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर ,रिकॉर्ड , बलवा ड्रिल सामग्री को भी चेक किया । लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये । चैकिंग के समय थाने में नाईट एच. सी. एम. ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक 385 सादिक खान निर्धारित यूनिफार्म पहने नहीं पाये जाने एवं ड्यूटी के समय धूम्रपान किये पाये जाने पर तथा नाईट पहरा ड्यूटी पर आरक्षक 232 रामजी पटेल उपस्थित नहीं मिला दोनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन टीकमगढ़ में अटैच किया गया। निरीक्षण उपरांत सामने आई कमियों को सुधारने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया गया। recent visitors 79

लोकायुक्त ने लेखपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

लोकायुक्त ने लेखपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Lokayukta arrested an accountant red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000. धार। मध्य प्रदेश के धार में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कड़ा शिकंजा कसते हुए लेखपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पेंशन में NPS कटौती के पैसे निकालने के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग की गई थी। दरअसल, धार के रहने वाले रंजीत बामनिया ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय को शिकायत की थी कि। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता कुंवर सिंह बामनिया सी एम राइस स्कूल डही में चपरासी के पद से 31 जुलाई 2025 को रिटायर हुए। हैं। उनके पेंशन के एनपीएस के पैसे निकालने के बदले में लेखा शाखा के प्रभारी सहायक ग्रेड 3 आरोपी दिनेश भिड़े ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत सही पाने पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने पीड़ित से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए आरोपी दिनेश भिड़े को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटेरिया,सतीश यादव, मनीष माथुर और कृष्णा अहिरवार शामिल थे। recent visitors 68

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

छतरपुर में खाद संकट! तहसीलदार ने महिला किसान को जड़ा थप्पड़, भड़के किसानों ने जाम की सड़क

Fertilizer crisis in Chhatarpur! Tehsildar slaps woman farmer, enraged farmers block road छतरपुर ! कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह खाद वितरण को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया. कई दिनों से जारी खाद की कमी के बीच बड़ी संख्या में किसान सुबह-सुबह मंडी पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्था और धीमी गति से चल रहे वितरण कार्य की वजह से लोग आक्रोशित हो उठे. इसी बीच, नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने एक महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. खाद की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से किसान परेशान थे. बुधवार को सुबह लगभग 1,500 की संख्या में किसान मंडी परिसर में खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन काउंटरों की संख्या कम होने और प्रक्रिया धीमी रहने के कारण लंबी कतारें बन गईं. इंतज़ार से नाराज़ किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते भीड़ सटई रोड पर उतर आई. गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. किसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजीसूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देने के बाद जाम को खुलवाने में सफलता पाई. लेकिन जैसे ही भीड़ शांत होने लगी, उसी दौरान एक और विवाद खड़ा हो गया. इसी दौरान कथित रूप से नायब तहसीलदार द्वारा एक किसान युवती को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही किसानों में आक्रोश और बढ़ गया. किसान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहीं भारी तनाव को देखते हुए मंडी परिसर में प्रशासन और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. खाद के लिए लग रही लंबी लाइनकिसानों का आरोप है कि वे अपनी जरूरत की खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, और जब शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है. एक किसान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसानों को खाद की जगह मारपीट मिलेगी, तो वे न्याय के लिए कहां जाएंगे? वीडियो वायरल होने के बाद मंडी परिसर की स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 56