ईटखेड़ी में 29 नवंबर से दो दिसंबर इज्तिमा का आयोजन, ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भोपाल में ट्रैफिक प्लान बनाया

भोपाल राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी के घासीपुरा में 29 नवंबर से दो दिसंबर इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है. इज्तिमा में शामिल होने के लिए देश सहित विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. इस दौरान भोपाल की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग होंगे, ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा. ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भोपाल में ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. स्टेशन-एयरपोर्ट के लिए जानें रूट भोपाल शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफार्म-1 की ओर आ सकेंगे. वहीं एयरपोर्ट की ओर से जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, संगरिया रोड से खजूरी बाईपास, मुबारकपुर बाईपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे. यात्री बसों का यह रूट सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की तरफ से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद, आरएसएस तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी की ओर आवाजाही करेंगी. आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं इंदौर से भोपाल आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करें. इंदौर और उज्जैन की ओर से आने वाली बसें खजूरी बाईपास, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी. हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही गुना, राजगढ़ और ब्यावरा की तरफ से आने वाली बसें श्यामपुर, परवलिया होते हुए मुबारकपुर बाईपास से खजूरी रोड, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर जा सकेगी. विदिशा की ओर से आने वाली बसें सूखी सेवनिया, चोपड़ा बाईपास से भानपुर रोटरी पर समाप्त होंगी. बैरसिया की तरफ से आने वाली बसें गोलखेड़ी से तारा सेवनिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बाईपास, खजूरी बाईपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी. एक दिसंबर को भारी वाहनों की व्यवस्था एक दिसंबर रात 10 बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से शहर में सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. इंदौर और सीहोर की तरफ से आने वाली भारी मालवाहक वाहन भोपाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इन्हें सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा या डायवर्ट कर दिया जाएगा. गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावर पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. रायसेन, सलामतपुर और मंडीदीप से आने वाले भारी वाहनों को मंडीदीप और रायसेन सीमा पर रोका जाएगा. इंदौर की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं, वे सीहोर से झागरिया, भदभदा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर 2, बीजेपी कार्यालय और मानसरोवर होते हुए मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे. बैरसिया से भोपाल की तरफ आने वाले आम यात्री वाहन गुलखेड़ी, राताताल, तारा सेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में प्रवेश कर सकेंगे. इज्तिमा में पार्किंग व्यवस्था     सीहोर, राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चौराहा से मीना चौराहा बाईपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.     भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेड़ा बाईपास चौराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.     बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोल खेड़ी जोड़ होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 140

ट्रैफिक जाम सहित अन्य कारणों को समझने भोपाल में बनाई जाएगी समिति

भोपाल  शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर चार विभाग जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस और परिवहन के अधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति शहर के यातायात पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी और उसी के आधार पर आगे व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को यातायात सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए हैं।उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अगली बैठक लेंगे जिसमें समिति को प्रजेंटेशन देना होगा।बता दें नवदुनिया द्वारा लगातार शहर में अवैध पार्किंग और अव्यवस्थित यातायात को लेकर खबरें प्रकाशित की जार ही है। एक वर्ष पहले हुई थी बैठक, सड़क पर उतरे थे कलेक्टर शहर के यातायात को सुधारने को लेकर एक वर्ष पहले तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। साथ ही वह स्वयं पिछले साल 15 जून, 10 जुलाई और 21 नवंबर को सडक़ों पर उतरे थे। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न चौराहों की रोटरियों, लेफ्ट टर्न और कई ब्लाइंड स्पाट चिह्नित कर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन चुनावी वर्ष होने के कारण यह काम पूरा नहीं हो सका है। अब कलेक्टर ने एक बार फिर से प्रयास शुरू किए हैं। चार जोन में विभाजित किया जाएगा शहर यातायात व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए शहर को चार जोन में विभाजित किया जाएगा। इसमें जाम का समय, जाम का कारण और जाम के दौरान दूसरे रूट पर डायवर्सन को लेकर भी अध्ययन होगा। जाम का समय : यातायात पुलिस शहर के चार जोन को कनेक्ट करने वाली प्रमुख सडक़ों पर होने वाले जाम के समय को चिह्नित करेगी। जाम के कारण : परिवहन और नगर निगम बड़ी रोटरियाें, भारी यातायात सडक़ पर बने खतरनाक टर्न, पुराने निर्माण और अवरोधों का भी अध्ययन होगा। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर दौडऩे वाले ई रिक्शा, आटो चालकों की जानकारी जुटाएगी। अतिक्रमण : विभिन्न मार्गों पर खड़े होने वाले ठेले और अन्य अतिक्रमण जिनके कारण जाम लगता है चिह्नित किए जाएंगे और इन्हें शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी। इन मार्गों पर जाम व दुर्घटनाएं अधिक करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भारत टाकीज चौराहा, बागसेवनिया थाना चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, 10 नंबर मार्केट, व्यापमं चौराहा, बंसल अस्पताल के सामने वाली सडक़, अन्ना नगर, प्रभात चौराहा,रंग महल से टीटी नगर थाना जाने वाली सड़क सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनका कहना है शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए विभागों के साथ मिलकर समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा। अगली सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक की समस्या के समाधान पर चर्चा होगी। – संजय सिंह, डीसीपी यातायात शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। जहां यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, जबकि अन्य स्थानों पर अन्य कारणों से जाम के हालात बनते हैं। इन सभी कारणों का पता लगाने समिति बनाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यातायात सुधार कार्य किए जाएंगे। – कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76