46 करोड़ की परियोजना लाएगी रंग, त्रिपुरा में अगले माह से दौड़ेंगी बिजली से चलने वाली ट्रेनें

अगरतला त्रिपुरा में जल्द ही पटरियों पर बिजली से चलने वाली ट्रेनें दौड़ती दिखेंगी। दरअसल, सोमवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में रेलवे के एक महत्वपूर्ण विद्युतीकरण परियोजना के पूरा होने के बाद इस साल फरवरी तक बिजली से चलने वाली ट्रेनें शुरू हो सकती हैं। 46 करोड़ रुपये की इस विद्युतीकरण परियोजना की शुरुआत 2022 में की गई थी, जो त्रिपुरा को राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से जोड़ेगी। वर्तमान में राज्य में डीजल से चलने वाली ट्रेनें चल रही हैं। टीएसईसीएल कर रहा तैयार अधिकारियों ने बताया कि त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (टीएसईसीएल) फरवरी तक राज्य में रेलवे की विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को बिजली की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो जाएगा। जबकि उत्तर-पूर्व रेलवे (एनएफआर) ने पहले ही त्रिपुरा में धर्मनगर के माध्यम से बड़ापुर से अगरतला तक के मार्ग का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। क्या बोले अधिकारी? टीएसईसीएल के सहायक जनरल मैनेजर (ट्रांसमिशन) निरुपम गुहा ने बताया, 'हमने उनकोटी जिला के कुमारघाट, खोवाई जिला के तेलियामुरा और गोमती जिला के उदयपुर में तीन ट्रैक्शन पावर सबस्टेशन लगाने का काम शुरू किया था। कुमारघाट सबस्टेशन का काम पिछले मार्च में पूरा हो गया था।' उन्होंने कहा कि तेलियामुरा का सबस्टेशन इस महीने और उदयपुर का सबस्टेशन फरवरी तक पूरा हो जाएगा। तीनों टैक्शन सबस्टेशनों के पूरा होने के बाद टीएसईसीएल रेलवे के विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को धर्मनगर से अगरतला और अन्य जगहों तक ऊर्जा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे ने प्रत्येक सबस्टेशन के लिए पांच मेगावाट बिजली की मांग की है और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बिजली भी आपूर्ति की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य में अधिक आधुनिक और तेज ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस जगह का काम पूरा उत्तर-पूर्व रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, 'बड़ापुर से अगरतला तक का विद्युतीकरण काम धर्मनगर के माध्यम से पूरा हो चुका है, केवल लुंबिंग-बड़ापुर खंड में पहाड़ी क्षेत्र बाकी है। हम इस खंड के विद्युतीकरण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

13 छात्र झुलसे, त्रिपुरा में पिकनिक मनाने गए स्कूली बच्चों की बस में लगी आग

अगरतला/नई दिल्ली। पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार को पिकनिक मनाने आए छात्रों से भरी एक बस में आग लग गई, जिससे 13 स्कूली छात्र झुलस गए। मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि इनमें से नौ छात्रों को जीबीपी अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी चार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह आग बस में रखे जनरेटर के विस्फोट के कारण लगी थी। मामले की जांच चल रही है। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और सभी घायल छात्रों के जल्दी ठीक होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि मोहनपुर में हुई इस दुखद घटना से मैं बहुत चिंतित हूं, जहां जनरेटर के विस्फोट के बाद पिकनिक बस में आग लग गई। उन्होंने कहा कि मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है और घायल छात्रों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी से पिकनिक का आनंद लेते समय सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54