Tuesday, July 7, 2026 6:12 am

जमीन पर कर्ज लेकर बिना टैक्स भरे बेचा, यूपी के सपा सांसद से 1.60 करोड़ की ठगी

लखनऊ/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ से सपा सांसद व लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) के प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह से आलमबाग के आनंद नगर निवासी भूमिका कक्कड़ ने जमीन और दो दुकानों के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक आनंद नगर में स्कूल की एक शाखा है। इससे सटी जमीन पर भूमिका कक्कड़ व उसके चाचा विनोद कुमार की हिस्सेदारी थी। जमीन पर भूमिका और उसकी बहन शिल्पी की दुकानें भी बनी थीं। जमीन व दुकानों का सौदा 2.80 करोड़ में तय हुआ था। भुगतान करने पर तीनों ने उनके नाम रजिस्ट्री कर दी थी। भूमिका को अपने हिस्से के 1.60 करोड़ मिले थे। उसने दो दुकानें खाली करने के लिए एक माह का समय मांगा था। इस बीच पीड़ित को पता चला कि भूमिका की जमीन का 24 हजार रुपये कर बकाया था। ऐसे में जमीन व उससे सटे स्कूल के हिस्से को भी नगर निगम ने सील कर दिया था। युवती ने बैंक से कर्ज लेकर बेची जमीन पीड़ित ने जब कर चुकाया तो पता चला कि भूमिका ने जमीन पर 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होम फाइनेंस शाखा स्टेशन रोड से कर्ज भी लिया था। इसकी जानकारी किस्त न भरने पर बैंक कर्मियों के आने पर हुई। जब आरोपी से पूछताछ करनी चाही तो भूमिका फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। recent visitors 71

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में किया पेश, यूपी सरकार का बजट पूरे विकास पर होगा फोकस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। इसके पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बजट पूरे विकास पर फोकस होगा। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि राजस्व सरप्लस राज्य है। योगी सरकार ने हर स्तर पर वित्तीय अनुशासन मेंटेन किया है। जहां जैसी जरूरत होती उसके अनुसार खर्च होता है। विकास एजेंडा हमारे सामने है। बड़े स्तर पर विकास का पहिया घूम रहा है। अनुपूरक बजट तो आना ही है। कुंभ तो शामिल ही है। कुंभ दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है। युनेस्को ने इसे मानवता की मूर्ति धरोहर बताया है। बजट पूरे विकास पर रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है। सरकार का विकास करना है। विकास का काम विरोध की वजह से रुकेगा नहीं। आज अनुपूरक बजट आ रहा है इसके बाद विकास की गति और बढ़ेगी। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन आज संसद के पटल पर रखा जाएगा। इसका स्वागत होना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में यह मसौदा तैयार हुआ है। कैबिनेट ने पास किया है। आज यह ससंद पटल पर रखा जाएगा। इसका पूरा हिंदुस्तान स्वागत कर रहा है। सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके विरोध का मतलब बेमतलब है। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विकास के लिए धन की जरूरत है। विभिन्न विभागों में जो धन की आवश्यकता है उसके लिए सभी विभागों के लिए अनुपूरक बजट आ रहा है। प्रदेश की जनता के सामने विकास को लेकर जो सरकार ने वादा किया है उस मुद्दे पर ये बजट है। recent visitors 51

‘अपराध होते ही पूरे शहर की सीमाएं करें लॉक’, यूपी DGP ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ. यूपी के डीजीपी ने अपराधियों की धरपकड़ और गश्त व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत करने के लिए नाकाबंदी योजना लागू करने के निर्देश दिए है। इसके तहत हर प्रमुख स्थानों व सीमाओं पर नाकाबंदी कर समय समय पर चेकिंग की जाएगी। अगर कहीं कोई घटना हो जाती है तो अपराधियों के पकड़ने के लिए इस योजना के तहत त्रिस्तरीय चेकिंग की जाएगी। सीमा पर निकास व प्रवेश मार्गों के साथ बैरियर प्वाइन्ट सीसी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में सभी आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर व कप्तानों को नाकाबंदी योजना बनाकर देने को कहा है। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी चिन्हित बिन्दुओं, हॉट स्पाटस पर सूचना मिलते ही चेकिंग शुरू कराने के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटा लिए जाए। बैरियर, बूथ को सही कर लिया जाए। ये सभी स्थान आपरेशन त्रिनेत्र व्यवस्था के तहत सीसी कैमरों की जद में कर लिए जाए। सभी पुलिस अधिकारी अपने अधीन थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को इस बारे में ब्रीफ कर दे। साथ ही यूपी-112 के वाहनों व कर्मचारियों को भी इस योजना में शामिल कर लिया जाए। डीजीपी ने मातहतों को निर्देश दिया है कि इस योजना को शुरू करने से पहले शहर की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा कर ली जाए। यह ध्यान रखा जाए कि नाकाबंदी की कार्रवाई पर कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित न हो। चेकिंग के समय सुरक्षा उपकरण साथ रहे। डीजीपी ने चेताया कि चेकिंग के समय पुलिसकर्मी सभी तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस रहे। उनके पास बॉडीवार्न कैमरे, डण्डा, सर्विस रिवाल्वर-पिस्टल जरूर रहे। पुलिसकर्मियों को इसमें पारंगत करने के लिए मॉक ड्रिल करा ली जाए। recent visitors 151

विशेषज्ञ बोले-‘उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान’, प्रगतिशील किसानों का सम्मान

लखनऊ. कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है। विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को सम्मानित किया। इनमें से किसी ने आलू उत्पादन में तो किसी ने शिमला मिर्च की खेती करके रिकॉर्ड बनाया। 0- आलोक कुमार, रायबरेली- आलू उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। 0- राजकुमार, मलिहाबाद- लखनऊ- कद्दू, परवल, लौकी का रिकॉर्ड उत्पादन, मचान विधि से सर्वाधिक उत्पादन हासिल किया। 0- दिनेश कुमार, सरसौंदी देवी, बाराबंकी – बिना कीटनाशक के जैविक खेती, ब्रौकली की उन्नत खेती से सर्वाधिक उत्पादन। 0- कमला त्रिपाठी महोबा, गौ आधारित प्राकृतिक खेती। 0- मालती देवी गोरखपुर, गवरजीत आम लीची की खेती। 0- वीरसिंह राजपूत झांसी, प्राकृतिक खेती को बढावा। 0- कैप्टन देशवाल बुलन्दशहर, गाजर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात। 0- कमलेश मिश्रा देवरिया, पाली हाउस से सब्जी की खेती । 0- प्रमोद वर्मा, बाराबंकी स्ट्राबेरी टमाटर, शिमला मिर्च 0- सुरेश कुमार लखनऊ, कृषि विविधीकरण। 0- वीरेंद्र कुमार, रायबरेली, सीमैप – सतावर और तुलसी की खेती 0- हरख चंद्र वर्मा, सीतापुर- सीमैप के साथ खस  का सर्वाधिक उत्पादन 0- दिनेश चंद्र वर्मा, बाराबंकी  सीमैप मेंथा 0- पद्म श्री भारत भूषण त्यागी बुलन्दशहर, जैविक खेती। 0- उदय प्रताप सिंह- बीकेटी लखनऊ- जरबेरा फूल- 0- दयाशंकर सिंह लखनऊ  दशहरी आम (इंग्लैंड व अमेरिका निर्यात) 0- आुशतोष कुमार, ,लखनऊ  गोसाईंगंज: मधुमक्खी पालन। 0- लल्लू सिंह, लखनऊ  गोसाईंगंज: डेयरी उत्पादन। 0- सुरेश कुमार, लखनऊ सरोजनीनगर: अमरूद की खेती। 0- दुर्गेश कुमार यादव, लखनऊ सरोजनीनगर: सब्जियों की खेती। डॉक्यूमेंट्री से दी गई जानकारी कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इसके माध्यम से सहफसली खेती, पशु चारा उत्पादन और दुग्ध उत्पादन से लेकर कई अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गईं। एप के माध्यम से ले सकते हैं खेती की जानकारी किसान एप के माध्यम से भी खेती के बारे में विभन्न प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। इसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। इसी दिशा पर 'किसान निन्जा' एप भी काम कर रहा है। recent visitors 98

यूपी: सरकार ने फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं के कारण लिया फैसला अब बिना पैक कुट्टू के आटे की नहीं होगी बिक्री

गोरखपुर. उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में बिना पैक कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी है। पैक्ड कुट्टू आटे के पैकेट पर निर्माता का पूरा पता, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया का लाइसेंस, पैंकिंग व एक्सपायरी तिथि अंकित होनी चाहिए। सहायक आयुक्त डा. सुधीर सिंह ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 74