MY SECRET NEWS

भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

5 महीने से सैलरी नहीं मिली पर प्रिंसिपल का अनोखा प्रदर्शन शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचे: कहा, पीना मजबूरी है

Principal did not get salary for 5 months but he did a unique protest. He went to hoist the flag in an inebriated state and said that drinking is a compulsion मुजफ्फरपुर । ‘शराब पीना मेरी मजबूरी है। नहीं पिएंगे तो जिएंगे कैसे। सरकार ने 5 महीने से वेतन रोक कर रखा है। स्कूल में मीड डे मील बंद है, खिचड़ी नहीं बन रही। कैसे स्कूल को चला रहे हैं, समझ सकते है।’ ये बातें मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड में धर्मपुर पूर्वी के राजकीय मध्य स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने नशे में कही है। दरअसल, रविवार को स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचे थे। जब ध्वजारोहण का समय हुआ, तो वह लड़खड़ाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान संभलने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं संभल पाए। इसके बाद उन्होंने कहा, मैं झंडा नहीं फहरा सकता। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामपुर हरि थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद प्रिंसिपल को अरेस्ट किया गया। अमूमन शराब के नशे में स्कूल आते हैं प्रिंसिपल स्थानीय अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘प्रिंसिपल संजय कुमार रामपुर हरि के सरकारी स्कूल में 3 साल से कार्यरत हैं। अमूमन शराब के नशे में स्कूल आते हैं। शराब पीकर क्लास में बच्चों को पढ़ाते हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हो रहा था। इसी दौरान प्रिंसिपल नशे में स्थानीय लोगों से बकझक कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर घटना की सूचना रामपुर हरी थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया।’ विधायक ने जताई नाराजगी मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि ‘देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। गणतंत्र दिवस पर किसी शिक्षक का शराब पीकर स्कूल आना निंदनीय है। प्रिंसिपल ने तिरंगे का अपमान किया है।’ वहीं, मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार अपने जिद के कारण शराबबंदी किए हैं, जबकि बिहार में कहीं शराब बंद नहीं है। बिहार के हर चौक-चौराहों पर शराब मिलती है। शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नशे में तिरंगे को टच करना अपराध मानव अधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि ‘शिक्षक ने नशे में झंडे को टच किया होगा तो उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। अगर झंडे को टच नहीं किया होगा तो उनपर सिर्फ मद्य निषेध के उल्लंघन की कार्रवाई होगी।’ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही रामपुर हरी थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया, ‘थाने पर झंडोत्तोलन कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि स्कूल में शराब पीकर हेडमास्टर लोगों से बकझक कर रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने हेडमास्टर को थाने ले पहुंची। जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 139

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन: गुरुग्राम के मेदांता में ली आखिरी सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Akhilesh Yadav’s uncle Rajpal Yadav dies: He breathed his last at Medanta in Gurugram, last rites will be performed at Saifai सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सपा नेता और उनके भाई राम गोपाल यादव ने X पर यह जानकारी दी। लिखा- मेरे अनुज राजपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया। आज दोपहर बाद पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। राजपाल यादव के बेटे अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सैफई में हुई। मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। फिर इटावा के डिग्री कॉलेज से BA किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए किया है। इसके बाद मेरठ सुगर मिल उनकी नौकरी लग गई। लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा, तो वापस इटावा आ गए। 1978 में सेंट्रल वेयरहाउस में अधीक्षक के पद पर तैनात हुए। साल 2006 में स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले ली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 291

योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट, ऊर्जा विभाग को मिले सबसे अधिक 8587 करोड़

योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। 17,865.72 करोड़ रुपए के इस अनुपूरक बजट में 790.49 करोड़ रुपए के नए प्रस्ताव सम्मिलित किए गए हैं। यह योगी सरकार का इस वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट है, जो मूल बजट (7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ रुपए) का 2.42 प्रतिशत है। इससे पूर्व योगी सरकार 12,209.93 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर चुकी है। दोनों अनुपूरक बजट को मिलाकर योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का कुल बजट अब 7 लाख 66 हजार 513.36 करोड़ रुपए का हो गया है। योगी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि द्वितीय अनुपूरक बजट का आकार 17,865.72 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार है और जब भी आवश्यकता होती है तब संवैधानिक तरीके से सदन के माध्यम से अनुपूरक बजट लाने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट में 790.49 करोड़ रुपए के नए प्रस्ताव सम्मिलित किए गए हैं। साथ ही इसमें केंद्रीय योजनाओं में 422.56 करोड़ रुपए के केंद्रांश की राशि भी अनुमानित है। इसके अतिरिक्त, कंटिजेंसी से जो 30 करोड़ 48 लाख रुपए का पैसा लिया गया था, उसकी भी प्रतिपूर्ति का भी प्रस्ताव इसमें शामिल है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अनुपूरक बजट में विभिन्न विभागों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बजट जारी किया जाएगा। इसमें ऊर्जा विभाग को 8587.27 करोड़ रुपए, वित्त विभाग को 2438.63 करोड़ रुपए, परिवार कल्याण विभाग को 1592.28 करोड़ रुपए, पशुधन विभाग के लिए 1001 करोड़ रुपए, लोकनिर्माण विभाग के लिए 805 करोड़ रुपए, प्राथमिक शिक्षा विभाग के लिए 515 करोड़ रुपए, सूचना विभाग के लिए 505 करोड़ रुपए, पंचायती राज विभाग के लिए 454.01 करोड़ रुपए और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के लिए 354.54 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया गया है।30 जुलाई को प्रस्तुत किया गया था पहला अनुपूरक बजटयोगी सरकार ने इसी वर्ष फरवरी महीने में मूल बजट किया था, जो 7.36 लाख करोड़ रुपए से अधिक का था। इसके बाद योगी सरकार ने 30 जुलाई को 12,209.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया था। इसके 5 माह के बाद एक बार फिर योगी सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यकता के अनुरूप द्वितीय अनुपूरक बजट लेकर आई है। इस बजट को मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। अनुपूरक बजट एक ऐसा वित्तीय दस्तावेज है जिसे सरकार किसी वित्तीय वर्ष के दौरान तब प्रस्तुत करती है. जब उसे अपने पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को कवर करने के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिनको अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था, या जो नई परिस्थितियों के कारण आवश्यक हो गए हैं। यह बजट वित्त वर्ष के बीच में किसी विभाग या मंत्रालय की किसी योजना में अतिरिक्त राशि खर्च करने के लिए लाया जाता है। यह खर्च के अनुमान के साथ पेश किया जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

योगी दलितों का अपमान कर रहे, अयोध्या दीपोत्सव में अवधेश को नहीं बुलाया: भाजपा कुछ भी कर सकती है: चंद्रशेखर आजाद

Yogi is insulting Dalits, did not invite Awadhesh to Ayodhya Deepotsav: BJP can do anything: Chandrashekhar Azad यूपी उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ‘कहीं कोई बांट नहीं रहा है और न ही लोगों में मतभेद कर रहा है। ये काम विशेषकर भाजपा करती है। यह भाजपा का काम है। विपक्ष, INDIA गठबंधन और कांग्रेस मजबूती से अपना काम कर रही है। ‘नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- चुनावी रैलियों में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मंच पर समाज को ‘हरिजन’ और ‘गैर हरिजन’ में बांट रहे हैं। क्या इस ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग से उनका तथाकथित हिंदू खतरे में नहीं आता? कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दिवाली पर वनखंडेश्वर मंदिर में शिवलिंग जल चढ़ाया। दीपक भी जलाए।इधर, लखनऊ में सपा ने एक और नया पोस्टर लगवाया है। इसमें अखिलेश यादव की फोटो के साथ लिखा जुड़ेंगे तो जीतेंगे…। सपा के नेता विजय प्रताप यादव ने यह पोस्टर लगवाया है। इससे पहले, सपा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पोस्टर लगवाया था, जिसमें लिखा था- 27 के सत्ताधीश..। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना। कहा- सपा के लोग AC रूम में बैठ कर नेतागिरी करते हैं। इनका प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं है। जब-जब ये पावर में आए, तब-तब गुंडे, बदमाश पले-बढ़े। प्रदेश की जनता इनको जानती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 127