मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा चारों साहिबजादों की शहादत प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। सीएम ने गुरु गोविंद सिंह को याद किया, उनकी शहादत को नमन किया, मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद करते हुए एक बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा प्रदेश में अब गुरु गोविंद सिंह जी के चार साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव राजधानी में हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे पहुंचे उन्होंने वहां मत्था टेका, गुरुवाणी का पाठ सुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चारों साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए धन्यवाद देते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिख समाज ने भारत की आजादी के लिए जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। चारों साहिबजादों की शहादत एमपी के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी मुख्यमंत्री ने कहा हमने गुरु गोविंद सिंह के शौर्य और वीरता की गाथा को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाने का फैसला पहले ही किया है अब हम उनके चारों साहिबजादों की शहादत को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे, जिससे नई पीढ़ी मानवता और धर्म के प्रति उनके समर्पण भाव को समझ सके। 2022 से 26 दिसंबर को मनाया जा रहा वीर बाल दिवस   गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 2022 में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी तभी से पूरा देश आज 26 दिसंबर के दिन को इस रूप में मनाता आ रहा है। इस दिन गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के शौर्य को याद किया जाता है इन चारों भाइयों ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1705 में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।     परम श्रद्धेय गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी को वीर बाल दिवस पर सादर नमन करता हूं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

गणतंत्र दिवस नहीं इस बार ‘वीर बाल दिवस’ पर बहादुर बच्चों को मिलेगा पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली पहली बार गणतंत्र दिवस के बजाय देश के बाल पुरस्कार आगामी 26 दिसंबर को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अवसर पर दिए जाएंगे। इस बार पुरस्कृत होने वाले सभी 17 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित यह सम्मान सिर्फ वीरता के लिए ही नहीं बल्कि कला-संस्कृति, अन्वेषण, विज्ञान व तकनीकी, समाज सेवा, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भी दिए जाएंगे। हालांकि इस समारोह का मुख्य केंद्र 'वीर बाल दिवस' ही होगा। 17 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि भारत के बच्चों की उपलब्धियों और साम‌र्थ्य को सम्मानित करते हुए आगामी गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के लिए इस साल 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में सात श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सात लड़कों और दस लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60