ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अलग-अलग दलों में घूम रहे 157 हाथी

रायगढ़. धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के लोटन-एडूकला परिसर कक्ष क्रमांक 483 RF में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा की यहां एक साथ 36 हाथी एक ही दल मे मौजूद हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। त्योहार के सीजन के तहत ग्रामीणों का अक्सर गांव से बाहर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे मे वे डर के साये मे आवागमन करने पर विवश हैं। वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जंगलों में 157 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 143 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 14 हाथी शामिल हैं। हाथियों के इस दल में 40 नर हाथी, 79 मादा हाथी के अलावा 38 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए 37 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67