Saturday, July 4, 2026 10:55 am

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की वसीम अकरम ने की प्रशंसा

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतयी बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर सराहना की है। अकरम ने कहा कि उन्हें राहुल के स्ट्रेट ड्राइव देखकर सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है। अकरम ने कहा कि कहा, राहुल की बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम पहले क्रिकेट टेस्ट में बेहतर हालत में पहुंची है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उनके बल्लेबाजोंराहुल और यशस्वी जायसवाल को जाता है। इन दोनो ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रभावहीन कर दिया। राहुल के शानदार स्ट्रेट ड्राइव देखकर मुझे सचिन की याद दिला आ गयी। अकरम ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में उपमहाद्वीप की टीम का आना और मेजबान टीम पर दबाव बनाना मुझे हमेशा ही अच्छा लगता है1 भारतीय टीम लंबे समय से ऐसा कर रहा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम यह टेस्ट मैच जीत सकती है।पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत शानदार स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल ने रोहित शर्मा, कपिल देव, गौतम गंभीर, रवि शास्त्री को भी पीछे छोड़ दिया है।   recent visitors 70

अकरम बोले, अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है

मेलबर्न पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है। अकरम ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों के सामने आउट हुए उससे उनकी कमजोरी सामने आ गयी है। ऐेसे में पाक स्पिनर उनपर हावी हो जाएंगे। अकरम ने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहता हूं। अकरम बोले कि, अगर ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ी सीरीज होगी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन से हुई बात के दौरान अकरम ने कहा कि कि पाकिस्तान भारत को टर्निंग ट्रैक पर हरा सकता है। अकरम ने कहा कि, पाकिस्तान के पास अब स्पिन ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हराने का अवसर है। न्यूजीलैंड ने उन्हें घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया है। पाक ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 के बाद पहली घरेलू सीरीज जीती है इससे भी अकरम का मनोबल बढ़ा है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम प्रबंधन ने बड़े बदलाव करते हुए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए स्पिनरों को अवसर दिया है। पाक के दो नये स्पिनरों नोमान अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी। इन दोनों ने दो मैचों में 40 में से 39 विकेट लिए। इससे अकरम बेहद प्रभावित है और उनका कहना है कि हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं जो भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला होने पर घातक साबित होंगे।   recent visitors 44