वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड रहे जीत के हीरो

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस). शेरफेन रदरफोर्ड की 80 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। रदरफोर्ड ने 47वें ओवर में सौम्य सरकार की गेंद पर नाहिद राणा को कैच थमाने से पहले अपनी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने उनकी इस पारी की मदद से 295 रन का लक्ष्य 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 101 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने 60 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। महमुदुल्लाह ने 44 गेंदों में नाबाद 50 रन और जाकर अली ने 40 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 100 रन था। कप्तान शाई होप जब 88 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मेहदी की गेंद पर आउट हुए तो वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 193 रन हो गया। इसके बाद रदरफोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स (31 गेंद पर नाबाद 41) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दूसरा एकदिवसीय मैच इसी स्थान पर मंगलवार को खेला जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

वेस्टइंडीज़ ने श्रीलंका को 5 विकेट से पराजित, ब्रैडन किंग व एविन लुइस के शानदार अर्द्धशतक

दांबुला  वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाजों ब्रैडन किंग (63) तथा एविन लुइस (50) के शानदार अर्द्धशतकीय पारियों की मदद से रविवार को श्रीलंका को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हरा दिया हैं। श्रीलंका के 179 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। दसवें ओवर में पतिराना ने एविन लुइस (50) को विक्रमसिंघे के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में हसरंगा ने नये बल्लेबाज शे होप को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। होप केवल सात रन बना पाए। 12वें की चौथी गेंद पर कामिंडु ने ब्रैडन किंग (63) को कुसल के हाथों कैच आउट करा श्रीलंका को तीसरी सफलता दिला दी। श्रीलंका के गेंदबाज तीक्षणा ने 17वें रोवमन पॉवेल (13) को हसरंगा के हाथों कैच कराकर और 18वें ओवर में पतिराना रॉस्टन चेज (19) को मेंडिस के हाथों कैच आउट करा कर टीम के लिए जीत की उम्मीद जगाई लेकिन शरफेन रदरफोर्ड नाबाद (14) और रोमारियो शेफर्ड (एक) नाबाद ने पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से मतीशा पतिराना ने दो तथा महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा तथा कामिंडु मेंडिस ने एक-एक विकेट लिए।इससे पहले श्रीलंका ने कप्तान चरित असलंका (59) तथा कामिंडु मेंडिस (51) के अर्द्धशतकों की बदौलत 179 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज ने आज रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में शेफर्ड ने सलामी बल्लेबाज पतुम निसंका (11) को होप के हाथों कैच कराकर वेस्ट इंडीज को पहली सफलता दिलायी। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। टीम के स्कोर में अभी सात रन और जुडे ही थे कि अगले ही ओवर में मोती ने कुसल परेरा को जोसेफ ने शमार के हाथों कैच आउट करा दूसरा झटका दे दिया। परेरा ने छह रन बनाए। तीसरे विकेट के रुप में मोती ने कुसल मेंडिस (छह) को बोल्ड आउट कर इंडीज को तीसरी सफलता दिला दी। इसके बाद कामिंड मेंडिस और कप्तान असलंका ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को 140 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्प्रिंगर ने कामिंड मेडिंस को (51) चेज के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जोसेफ ने पांचवें विकेट के रुप में असलंका को लुइस के हाथों कैच कराया। असलंका ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया।भानुका राजापाक्षा को शेफर्ड ने मोती के हाथों कैच आउट करा जबकि वानिंदु हसरंगा रन आउट हुए। चामिंदु विक्रमसिंघे तथा महीश तीक्षणा दोनों चार-चार रन पर नाबाद रहे।वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने दो तथा अल्जारी जोसेफ , शमार जोसेफ , गुडाकेश मोती तथा शमार स्प्रिंगर ने एक-एक विकट लिया।वेस्टइंडीज़ ने आज का मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 122