विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024: ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा

नई दिल्ली विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 6  विकेट से मात दी। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने विश्‍व कप का विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मेगन स्‍कट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने बनाए 93 रन श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन ही बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्‍यादा नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा हर्षिता मडावी ने 35 गेंदों पर 23 रन, विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने 15 गेंदों पर 16 रन और कविशा दिलहारी ने 5 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मेगन स्‍कट ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सोफी मोलिनक्स ने 2, एशले गार्डनर-जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की

दुबई ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के अंतिम नौ विकेट 17 रन पर चटकाए और अभ्यास मैचों में अजेय रहा। इंग्लैंड ने लॉरेन बेल और सारा ग्लेन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 127 रन पर रोका और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए और दो रन देकर एक विकेट लिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया एनाबेल सदरलैंड और एश्ले गार्डनर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज दहाई के अंकों को भी नहीं छू सके, लेकिन गार्डनर ने रन बनाए, उन्होंने और सदरलैंड ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े, जिसमें सदरलैंड 38 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर (31) अंतिम विकेट के रूप में आउट हुईं, वहीं, अलाना किंग ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में, हेले मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने पहले विकेट के लिए 68 रन बनाए, जबकि मैथ्यूज (42) और शेमेन कैम्पबेल ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद, वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई,और अंतिम पांच ओवरों में से चार में 8 विकेट गिरे। किंग ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। केर की अर्धशतकीय पारी बेकार गई ओपनर एमिलिया केर की नाबाद 64 रन की पारी न्यूजीलैंड के लिए व्यर्थ साबित हुई, क्योंकि उनकी टीम इंग्लैंड से पांच विकेट से हार गई। न्यूजीलैंड ने केर और इज़ी गेज (नाबाद 26) के पारी की बदौलत 127 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन डैनी वायट-हॉज और नेट साइवर-ब्रंट की जोड़ी ने सहजता से रन बनाए। साइवर ब्रंट ने डेनी गिब्सन के साथ मिलकर 24 रन बनाए और तीन ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया अयाबोंगा खाका ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार गेंदबाजी की, लेकिन भारत के खिलाफ 28 रन की हार को रोक नहीं सकीं। खाका ने पांच विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 20 ओवर में 144/7 पर रोक दिया। इस तेज गेंदबाज ने शैफाली वर्मा को शून्य पर आउट किया, साथ ही खतरनाक हरमनप्रीत कौर (10) और ऋचा घोषको भी आउट किया। घोष ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। खाका ने भारत को डेथ ओवरों में फायदा उठाने का मौका नहीं दिया, केवल दीप्ति शर्मा ही टिक सकीं, जिन्होंने नाबाद 35 रन बनाए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में सतर्कता बरती और 10 ओवर में 56 रन बना लिए, इसके बाद लॉरा वोल्वार्ड्ट 11वें ओवर में 29 रन बनाकर आउट हो गईं। शर्मा ने अपने दो ओवरों में सिर्फ दो रन दिए, इसके बाद क्लो ट्रायन और एनेरी डर्कसेन ने क्रमश: 24 और नाबाद 21 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन भारत को 28 रन से जीतने से नहीं रोक सकीं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65