योगी आदित्यनाथ रैलियों में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देते आ रहे हैं, लेकिन कुछ इसका समर्थन कर रहे कुछ विरोध

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल मची हुई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरावती में रैली के दौरान बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया है. देश में यह नारा चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस नारे का कुछ नेता समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में एनसीपी चीफ अजित पवार ने भी इस बयान का विरोध किया है. अजित पवार ने किया विरोध महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार के दौरान PM मोदी ने 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा दिया था. वहीं, योगी आदित्यनाथ भी लगातार अपनी रैलियों में 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा देते आ रहे हैं. लेकिन अब महायुति के ही साथी अजित पवार ही इस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले अजित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र शिवाजी, आंबेडकर, शाहू जी महाराज की धरती है. इस बयान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा,"राज्य में बाहर के लोग आकर ऐसी बातें बोल जाते हैं.  दूसरे राज्यों के बीजेपी सीएम तय करें कि उन्हें क्या बोलना है. हम भले ही महायुति में एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी पार्टियों की विचारधारा अलग-अलग है. हो सकता है ये दूसरों में चलता हो, लेकिन महाराष्ट्र में ये काम नहीं करता." संजय निरूपम ने किया समर्थन इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरूपम ने योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अगर आप बिखर जाओगे तो आप कमजोर हो जाओगे. अगर आप एक रहेंगे तो मजबूत रहेंगे.  उन्होंने आगे कहा, "अजित दादा अभी समझ नहीं रहे हैं,आगे समझ जाएंगे. 'बंटेंगे तो कटेंगे' ये लाइन महाराष्ट्र में बिल्कुल चलेगी. अजित दादा को समझना पड़ेगा. सीएम योगी कोई गलत बात नहीं कर रहे हैं, इसे समझने में कुछ लोगों को समय लग सकता है. JDU ने भी उठाए सवाल जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने भी इस नारे को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था "देश को अब इस तरह के नारे की जरूरत नहीं है. हम लोग तो एकजुट हैं. इस नारे की जरूरत उन लोगों को हैं, जिन्हें  एक संप्रदाय के नाम पर वोट चाहिए.  जब देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री सब हिन्दू हैं, तो फिर हिन्दू कैसे असुरक्षित हो गए? यह जवाब बीजेपी दे.   recent visitors 54

योगी आदित्यनाथ बोले- जातियों में ना बंटिए, ऐसा करने पर पत्थरबाज झाड़ू लगाते हुए दिखाई देंगे

झारखंड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदावरों के लिए वोट मांगा। बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जातियों में ना बंटने की अपील करते हुए जनता से अपनी ताकत का अहसास कराने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर पत्थरबाज झाड़ू लगाते हुए दिखाई देंगे। यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में जिस तरह डेमोग्राफी बदली जा रही है, आने वाले समय में लोग अपने घर में शंख और घंटी नहीं बजा पाएंगे। योगी ने कहा कि पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे। याद करना आज सभी पत्थरबाज राम नाम सत्य है की यात्रा में जा चुके हैं। 2017 के पहले ये यूपी में भी थे। इनका आका उत्तर प्रदेश को लूटते थे, कोई खनन माफिया के रूप में कोई भूमाफिया के रूप में, कोई संगठित माफिया के रूप में लूट मचाते थे। ये पर्व त्योहारों में विघ्न-बाधा डालते थे। पत्थरबाज या तो यूपी छोड़ चुके हैं या जहन्नुम की यात्रा चुके हैं। अन्याय और अत्याचार को जन्नत कहां मिलेगा, उसके लिए तो जहन्नुम की यात्रा ही होनी है। अब उत्तर प्रदेश में पर्व त्योहार में कोई विघ्न बाधा नहीं होती है। योगी ने कहा, 'ताकत का अहसास कराइए और ताकत का अहसास कराएंगे तो ये पत्थरबाज आपके लिए सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे। यह बजरंगी पताखा हर घर में दिखाई देगी। इस ताकत का अहसास कराने के लिए ही यह चुनाव आपके पास है। बंटिए मत जातियों में। जाति के नाम पर बांटने वाले लोग वही हैं जो आपको जाति, क्षेत्र और भाषा के रूप में बाटेंगे और जब आप पर संकट आएगा तो कोई आपके साथ खड़ा नहीं होगा। यही कांग्रेस करती आई है लगातार 1947 से, यही कांग्रेस ने देश को जख्म दिए। यह आरजेड़ी ने बिहार और झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के साथ कर रही है।' यूपी के सीएम ने 'कटेंगे तो बटेंगे' नारे को समझाते हुए एक रहने की अपील की तो बांग्लादेशी घुसपैठ से डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सतर्क भी किया। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह झारखंड में घुसपैठ करा रहे हैं और इसी तरह डेमोग्राफी चेंज होती रही। आज ये लोग यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों में घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए आवश्यकता है कि भाजपा को लाइए। एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो बार-बार कहता हूं देश का इतिहास गवाह है, जब भी जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बंटे हैं तो निर्ममता से कटे भी हैं। हम बार-बार इस बात को कहते हैं कि जातियों के नाम पर मत बंटिए। ये बांटने वाले लोग देश को धोखा दे रहे हैं।’ योगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में बेटी और बहन सुरक्षित नहीं है। माफिया हर जगह हावी हैं। कहीं बांग्लादेशी घुसपैठ कहीं रोहिंग्या घुसपैठ। दुस्साहस की पाराकाष्ठा तब होती है जब पर्व और त्योहार में पथराव किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में भी ऐसा होता था लेकिन अब ना कर्फ्यू ना दंगा, यूपी में सब चंगा। recent visitors 73

शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है: सीएम योगी

वाराणसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से काशी के सेवा और विकास के अभियान में नई कड़ी जुड़ी है। आज उत्तर प्रदेश में शंकर आई हॉस्पिटल की द्वितीय शाखा का उद्घाटन हुआ है। शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है। पूज्य शंकराचार्य की प्रेरणा से 1977 में चला यह अभियान देश के विभिन्न क्षेत्रों में शंकर आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गगुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती और पीएम मोदी की मौजूदगी में अपनी बातें रखी। सीएम योगी ने कांचिपुरम से काशी तक की इस यात्रा के लिए जगद्गगुरु शंकराचार्य और शंकर आई फाउंडेशन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व में काशी 10 वर्ष में न केवल विकास के नए रूप में देखने को मिल रही है, बल्कि काशी ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान भी रचे हैं। बाबा विश्वनाथ की पावन धरा में विकास व सेवा के नए-नए प्रकल्प जुड़े हैं। यहां 2,500 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुए हैं। काशी में पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, 430 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू के अंदर सर सुंदर लाल हॉस्पिटल में 100 बेडेड एमसीएच विंग, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का उच्चीकरण, जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में 100 बेडेड मैटर्निटी विंग का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। काशी में स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा के क्रम में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल की नवीन इकाई का शुभारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य के बड़े हब के रूप में यह काशीवासियों, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की बड़ी आबादी की आवश्यकता की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि काशी की तरह उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 वर्ष में बेहतरीन कार्य हुए हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, डायलिसिस-सीटी स्कैन की सुविधा, 15 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य और ट्रेडिशनल मेडिसिन की बेहतरीन सुविधा मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह अभियान यूपी में तेजी से बढ़ रहा है। recent visitors 115

हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, तीसरी बार ‘कमल’ खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है: योगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के कई विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य में तीसरी बार 'कमल' खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है। हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, एक बार फिर 'कमल' चुनेगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नींव को निरंतर मजबूत किया है। इसलिए, शाहबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन समृद्धि का 'कमल' खिलाकर भाजपा को सेवा का अवसर देने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ को फैलाने का काम किया। जो राहुल गांधी जी 'खटाखट-खटाखट' कहने आते थे, आज वह मैदान छोड़कर पहले ही 'सफा-चट' हो चुके हैं ,  लेकिन हरियाणा की जनता उसके झूठ को नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल्ली की संसद में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा पर रोक थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी मैंने कहा,जिनको घंटे और शंख से परेशानी होती है, वो अपने कान बंद कर लें…कांवड़ यात्रा में डीजे भी बजेगा, घंटा-घड़ियाल भी बजेगा।  उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 500 वर्षो में नहीं हो पाया वह काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने सिर्फ दो साल में करके दिखाया है। उन्होंने किस सनातनी को अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुशी नहीं है लेकिन कांग्रेस दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। मंदिर निर्माण सहित धारा 370 हटाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा तथा भारत का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। कांग्रेस के लिए देश प्राथमिकता कभी नहीं रहा।उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, तब कांग्रेस व राहुल गांधी नजर नहीं आते। जब कोविड के समय में संकट आया तो 140 करोड़ की जनता को छोडक़र राहुल गांधी इटली में अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि भारत देश के विकास में भाजपा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। देश के हर कोने को बड़े सडक़ मार्गो के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। जिससे देश में उद्योग व व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को एक कलम से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को जिताना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकें।   recent visitors 88

सीएम की गद्दी पर 7 साल 148 दिन, सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अखिलेश-मुलायम और मायावती भी हुए पीछे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया है. वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं है. मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री जबकि मुलायम सिंह ने तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए. बसपा प्रमुख मायावती ने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल सात साल, 16 दिन का था. मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री बने. इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल छह वर्ष 274 दिन का रहा था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं.   recent visitors 91