छानबीन में जुटी पुलिस, बिहार-पटना में युवक के पैर की नस काटकर हत्या

पटना. पटना के खगौल में अपराधियों ने एक युवक की पैर का नस काटकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात खगौल थाना क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काटकर उसके घर के नजदीक छोड़ दिया गया। परिवार के लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए युवक को पटना के एम्स में भर्ती कराया। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खगौल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान विजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो खगौल के आर्य नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। खगौल थानेदार इस मामले को हत्या का मामला बता रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से भी इस मामले में विस्तार से छानबीन कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या

राजनांदगांव. राजनांदगांव. राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थाना राजनांदगांव की पुलिस की जांच के बाद ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा. पुराना रेस्ट हाउस के पास हत्या : राजनांदगांव कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कोतवाली थाना को सूचना मिली कि पुराना रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद तत्काल पेट्रोलियम टीम पहुंचकर व्यक्ति को पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. धारदार हथियार से कई बार कर युवक की हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों से युवक की हत्या की गई. पूछताछ की जा रही है. – घटनाक्रम के समय दो लोग थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है. इसी संबंध में जांच की जा रही है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. – एमन साहू, टीआई, कोतवाली थाना Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 104