रायपुर
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा अभनपुर द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के तहत वेतन विसंगति दूर करने, समतुल्य वेतनमान का सही निर्धारण करने,पूर्व सेवा अवधि की गणना, हाईकोर्ट के निर्णयानुसार क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान देने व लंबित महंगाई भत्ता सहित एरियर्स राशि के लिए अभनपुर तहसीलदार श्री साहू जी को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौपा गया।
व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौपने वालो मे मोर्चा के प्रांतीय सह संचालक योगेश सिंह ठाकुर,जिला रायपुर संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक शिव साहू व मनोज साहू अतुल शर्मा, दीपक साहू, टेक राम कंवर, राजेश सोनकर, अवधेश सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











