सिडनी
आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत के हाथों 2018.19 की टेस्ट श्रृंखला में मिली हार 2020.21 में उनकी कप्तानी में मिली हार से अधिक दुखदायी थी।
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018.19 में आस्ट्रेलिया को 2.1 से हराया था। कोहली और चेतेश्वर पुजारा उस जीत के सूत्रधार रहे थे। वहीं 2020.21 में भारतीय टीम ने श्रृंखला 2.1 से जीती। भारत ने 32 साल में पहली बार आस्ट्रेलिया को उसके गढ गाबा पर हराया।
कमिंस ने ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2018.19 की हार सबसे बुरी थी क्योंकि हम हर विभाग में कमतर साबित हुए थे। 2020.21 में तो हमने कड़ी चुनौती दी थी। भारत ने गाबा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था।’’
भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक बार फिर आस्ट्रेलिया की कप्तानी करने जा रहे कमिंस ने कहा कि वह हरी भरी पिचों पर भारत का स्वागत करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरी चले तो मैं हरी भरी पिच बनवाना चाहूंगा लेकिन पिच की तैयारी में मेरी कोई भूमिका नहीं है। हमें इंतजार करना होगा।’
डेविड वॉर्नर ने संन्यास का फैसला वापिस लेने का प्रस्ताव रखा है लेकिन कमिंस ने संकेत दिया कि उनकी टीम आगे बढ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘डेव हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम बात करेंगे।’’ उन्होंने हालांकि आगे कहा, ‘‘हम सभी डेवी (वॉर्नर) से प्यार करते हैं लेकिन अब वह रिटायर हो चुका है। सॉरी।’’

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











