हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। जीवन की असली परीक्षा शिक्षा पूरी करने के बाद शुरू होती है, जब व्यक्ति प्रतियोगिता के दौर में स्वयं का मुकाम हासिल करने की कोशिश करता है। कठिन प्रतियोगिता के इस दौर में स्वयं को स्थापित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, इसलिए हर व्यक्ति जी-तोड़ मेहनत करता है।
जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने पर विश्वास रखें। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले अपने अंदर यह विश्वास जगाएं कि आप उस काम को कर सकते हैं। कई बार कठिनाइयों को देखते हुए आप अपना विश्वास खोने लगते हैं। हम जब ऐसा करते हैं तो कई बार उस कार्य को पूरे फोकस से नहीं करते। ऐसा करना सफलता की राह में बड़ी परेशानी बन सकती है।
व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। जब आप किसी कार्य को सकारात्मक सोच के साथ करते हैं तो आपको हमेशा यह सोच कर ही काम करना चाहिए कि जो कार्य आप कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर किसी काम की शुरुआत में ही आप यह सोच लें कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी, तो मुमकिन है कि आप उस कार्य में असफल हो जाएं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र