भोपाल
वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रतलाम में लू चली।
वहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
रात का सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री पर रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र