भोपाल
प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। जैसे-जैसे बोवनी होती जा रही है, वैसे-वैसे खाद की आपूर्ति हो रही है। पूरे रबी सीजन के लिए 42 लाख टन खाद की आवश्यकता है। इसके विरुद्ध अब तक 19 लाख टन खाद आ चुकी है। कांग्रेस केवल किसानों को अपने राजनीति लाभ के लिए भ्रमित कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का काम केवल आरोप लगाना है। कालाबाजारी के यदि कोई प्रमाण है तो हमें उपलब्ध कराएं, कार्रवाई होगी। डीएपी की कुछ कमी अवश्य आई थी, जिसका कारण रूस-यू्क्रेन युद्ध रहा क्योंकि पानी के जहाज को भारत आने में 15 दिन अधिक लग रहे हैं।
यह बात प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खाद संकट के लिए सरकार पर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए कही। भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने दावा किया कि मुरैना सहित प्रदेश के किसी भी जिले में खाद की कमी नहीं है। अभी कुछ ही हिस्से में बोवनी प्रारंभ हुई है।
खरीफ सीजन में 32.97 लाख खाद के विरुद्ध 33.69 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया था। रबी सीजन के लिए 41.10 लाख मीट्रिक टन खाद लगने का अनुमान है। इसके विरुद्ध 19 लाख टन उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसमें 7.74 लाख टन यूरिया, 5.21 लाख टन डीएपी और 6.05 लाख टन सिंगल सुपर फास्फेट है।
भारत सरकार से लगातार खाद मिल रही है। सीजन शुरू होने से पहले 6.55 लाख टन का अग्रिम भंडारण किया गया था ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। चुनाव के समय ही याद आते हैं किसान एदल सिंह कंषाना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को किसान केवल चुनाव के समय ही याद आते हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव हैं, इसलिए किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है पर किसान समझदार हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र