जयपुर
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और बजट खर्च को लेकर सरकार से सवाल पूछा।
बजट खर्च पर क्या बोलीं दिया कुमारी?
विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना धन खर्च किया गया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए तय मानकों की जानकारी दी।
जब विधायक बोहरा ने दोबारा यह सवाल किया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों पर कितना बजट खर्च हुआ है, तो दिया कुमारी ने इसे मूल प्रश्न से अलग बताते हुए कहा कि इस पर अलग से जानकारी दी जाएगी। विधायक ने सरकार पर इस दिशा में खर्च न करने का आरोप लगाया, जिस पर दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
नंदीशालाओं के बजट पर भी हुआ सवाल-जवाब
चित्तौड़गढ़ जिले में नंदीशालाओं के बजट को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि चित्तौड़गढ़ में नंदीशालाओं से जुड़े आवेदन लंबित क्यों हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है? इसके जवाब में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जिले में कई आवेदकों के मापदंड पूरे न करने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और उचित मापदंड पूरे करने वाले आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











