दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, कड़ोरी पटेल नमक व्यक्ति बाइक में सवार होकर पत्नी दशोदा और बेटी आरती के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान मारा गांव के पास ट्रक ने गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फरार जो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी।
एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











