Union Minister Bhupendra Yadav visited Mahakal with Chief Minister Dr. Mohan Yadav
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का उज्जैन पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
उज्जैन। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक किया।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आज सुबह शहर पहुंचने पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के साथ अनेक नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
भूपेंद्र यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद नेताओं ने शहर के कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी किए।
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया- आप सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र और देवी मां सुभद्रा की कृपा आप सभी पर बनी रहे; जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही मंगल कामना है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें