MY SECRET NEWS

नई दिल्ली

भारत में अक्टूबर के फेस्टिवल सीजन के दौरान जमकर ऑलाइन पेमेंट किया गया है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ने अक्टूबर 2024 में 10 बिलियन से ज्यादा लेनदेन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस माह में पिछले साल के मुकाबले 53 फीसद ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट किया गया है। इसमें कार्ड और मोबाइल वॉलेट से किया जाने वाला पेमेंट शामिल है। अगर अक्टूबर के ओवरऑल यूपीआई पेमेंट की बात करें, तो इस दौरान 16.5 बिलियन लेनदेन हुये हैं। इस डेटा को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की तरफ से रिलीज किया गया है।

दिवाली में बने UPI पेमेंट के नए रिकॉर्ड
TOI की रिपोर्ट की मानें, तो 4 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 के दिवाली सीजन के दौरान 644 मिलियन लेनदेन किये गये हैं। इस दौरान एक सिंगल दिन में सबसे ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट किया गया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यूपीआई तेजी से बढ़ने वाला यूपीआई पेमेंट प्लेटफॉर्म है। इसमें क्रेडिट कार्ड से किये जाने वाले पेमेंट में 35 फीसद का उछाल दर्ज किया गया है। इस साल अक्टूबर में 433 मिलियन लेनदेन किये गये हैं, जो पिछले तक 320 मिलियन हुआ करते थे। यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की तरफ से दी गई है।

डेबिट कार्ड से पेमेंट में गिरावट
हालांकि डेबिट कार्ड से पेमेंट का दौर पुराना हो चुका है। इसके इस्तेमाल में 24 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट 144 मिलियन हो गया है, जो एक साल पहले तक 190 मिलियन हुआ करता था। इस दौरान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में 35 से 50 फीसद का उछाल दर्ज किया गया है। मतलब आज के वक्त में लोग कैश की बजाय ईएमआई पर तेजी से चीजें खरीद रहे हैं।

मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में कमी
डेबिट कार्ड की तरह ही मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में गिरावट दर्ज की गई है। एक साल पहले तक जहां 533 मिलियन मोबाइल वॉलेट पेमेंट हुआ करते थे, जिसमें 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में यह आंकड़ा 442 मिलियन रह गया है। इससे पहले साल 2022 से साल 2023 के बीच मोबाइल वॉलेट से पेमेंट में 9.4 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई थी। यह वो वक्त था, जब पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0