नई दिल्ली
विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया।
विराट कोहली ने अपनी इस पारी के साथ इतिहास रचा। वह आईपीएल में अब सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का यह IPL में 67वां 50+ स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 66 बार यह कारनामा किया था।
इस रनचेज में विराट कोहली का साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया जिन्होंने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गिरने के बाद कोहली और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई जो निर्णायक साबित हुई।
जितेश शर्मा ने छक्के के साथ जिताया मैच
नेहाल वडेरा के 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी की वापस टॉप-4 में एंट्री हो गई है। वह अब तीसरे पायदान पर है। कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






