नई दिल्ली
दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है। यमुना में प्रदूषण बढ़ने की वजह से वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में उत्पादन प्रभावित होने की वजह से 30 से अधिक इलाकों में पानी आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जब तक अमोनिया का बढ़ा हुआ स्तर कम नहीं हो जाता है तब तक लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से शनिवार को बताया गया कि वजीराबाद पॉन्ड पर यमुना में अमोनिया का स्तर 5 पीपीएम से अधिक हो गया है। इस वजह से वजीराबबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में उत्पादन 25 से 50 फीसदी तक कम हो गया है। इसलिए जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता है पानी कम प्रेशर पर उपलब्ध होगा।
बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में शुक्रवार रात से ही दिक्कत शुरू हो गई थी। वजीराबाद प्लांट से दिल्ली के बड़े भूभाग में पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां हर दिन 131 मिलियन गैलन पानी को साफ किया जाता है। लेकिन अमोनिया बढ़ने से यहां 98.25 एमजीडी उत्पादन हो पा रहा है। उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी कम या ना आने की शिकायतें कर रहे हैं। अब जल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यमुना में अमोनिया का स्तर घटने तक उन्हें असुविधा हो सकती है।
इन इलाकों में रहेगी दिक्कत
1. मजून का टीला
28. बुराड़ी और आसपास के इलाके
29. कैंटोनमेंट बोर्ड के कुछ इलाके
30. दक्षिणी दिल्ली और अन्य ऐसे इलाके जो वजीराबाद डब्ल्यूटीपी से जुड़े हैं।
मंगवा सकते हैं टैंकर
यदि आपके इलाके में पानी की अधिक किल्लत है तो आप दिल्ली जल बोर्ड से टैंकर मंगवा सकते हैं। 1916 पर कॉल करके टैंकर की मांग की जा सकती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र