सभी भू-स्वामियों को रोजगार दिलाने हम प्रयासरत-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल
राज्यमंत्री ने आमाडांड़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 22 लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
अनूपपुर
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। यह हमारा दायित्व है कि जिन लोगों ने विकास के लिए अपनी भूमि दी है, उन्हें उनका समुचित अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की केन्द्र और राज्य सरकार लोगों के कल्याण एवं हित के लिए दिन रात मेहनत कर रही है तथा मध्य प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज आमाडांड़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के एवज में 22 भू-स्वामियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री श्री जायसवाल ने सभी लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।
कार्यक्रम में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











