चंडीगढ़
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत के एलएलएम के एक छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने यूनिवर्सिटी के उस निर्णय को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत परीक्षा में उसके द्वारा दिए गए उत्तर को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया और उसे परीक्षा में असफल कर दिया गया।
हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने मामले को 14 नवंबर के लिए स्थगित करते हुए विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। याचिका में छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने 'अनुचित साधन समिति' के उस निर्णय को भी रद्द करने की मांग की है, जिसमें उसकी उत्तर-पुस्तिका को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











