सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ और संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया।
वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। यह मसला पिछले सप्ताह मैकाय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी। भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था।
वार्नर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी। मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।'

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











