MY SECRET NEWS

रामपुर.
देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने पत्नी को निवृस्त्र करके पीटकर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके आधार पर बिलासपुर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति पप्पू दो बच्चों के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि पति उसे जबरन देह व्यापार में डालना चाहता है। मना करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले वह घर में सो रही थी। तभी उसका पति 4 लोगों को ले आया और जबरन उनके साथ गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने महिला को उसने निवृस्त्र करके बेल्टों से जमकर पीटा।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0