MY SECRET NEWS

भरूच
आपने अब तक पुलिस-प्रशासन द्वारा ही आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए देखा और सुना होगा। लेकिन गुजरात में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां 6 लोगों ने कथित आरोपी सहित उसके रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया। यह घटना भरूच जिले में घटी। आरोपी व्यक्ति पर शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने का शक है। आरोपी शख्स की मां की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भरूच जिले के वेदाच पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बीएम चौधरी ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों सहित आरोपियों ने महिला को भगाकर ले जाने के शक में बुलडोजर का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस तरह से अपना गुस्सा निकालने का फैसला किया। आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। उसे शक है कि दूसरे समुदाय का व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ भाग गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 21 मार्च को जिले के करेली गांव में हुई।

अधिकारी ने बताया कि 21 मार्च की रात को आरोपियों ने फुलमाली समुदाय के छह घरों को बुलडोजर से मलबे में मिला दिया, जिसमें उस व्यक्ति का घर भी शामिल था जिसपर महिला के साथ भागने का शक है। इसके बाद पुलिस ने बुलडोजर चालक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौधरी ने बताया कि महिला आणंद जिले के अंकलाव तालुका में अपने माता-पिता से मिलने गई थी। जहां से महिला और व्यक्ति कथित तौर पर भाग गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और आणंद पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, हेमंत पढियार, सुनील पढियार, बलवंत पढियार, सोहम पढियार और चिराग पढियार समेत आरोपी व्यक्ति के घर गए और उसके परिवार के सदस्य पर महिला के साथ भागने का आरोप लगाते हुए उसे दो दिनों के अंदर पेश करने को कहा। 21 मार्च को रात करीब 9 बजे आरोपी बुलडोजर लेकर व्यक्ति के घर गए और शेड एवं शौचालय सहित मकान के हिस्सों को गिराना शुरू कर दिया। एफआईआर के अनुसार, उन्होंने इलाके के छह घरों के हिस्सों को गिरा दिया। चौधरी ने बताया कि अगले दिन व्यक्ति की मां ने वेदाच पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0