मुंबई
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर बच्चे की किलकारी गुंज गई है. उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस कपल ने इसकी जानकारी दी है. कपल ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है.
सोशल मीडिया पर कपल ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो भी शेयर कर बच्चे के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर किया है. फोटो में जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि सागरिका अपने हाथों को जहीर के कंधों पर रखी हुईं हैं. इस पोस्ट के साथ सागरिका घाटगे ने कैप्शन में लिखा- कि उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है.
IPL 2025 में व्यस्त हैं जहीर खान
बता दें कि जहीर खान इस समय आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं. इस सीजन वो लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं. उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और 3 हारे हैं. पॉइंट्स टेबल में जहीर खान की टीम 5वें नंबर पर है.
हाल ही में सागरिका घाटगे ने बताया था कि कैसे अगल-अलग धर्म के होने के बावजूद इस कपल की शादी मुकम्मल हुई थी.. सागरिका घाटगे ने बताया कि जहीर खान बातचीत करने में भी हिचकिचा रहे थे. दोनों ने साल 2017 में शादी किया था.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











