वियना
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एर्स्टे बैंक ओपन टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल यहां मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।
रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज जर्मनी के इस खिलाड़ी की यह मौजूदा साल की 61वीं जीत है। इससे उन्होंने 2018 में दर्ज 60 जीत की अपनी रिकॉर्ड में सुधार किया।
ज्वेरेव के सामने क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो मुसेटी की चुनौती होगी। गेल मोनफिल्स के बीमारी के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से हटने से मुसेटी ने अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।
ग्रिगोर दिमित्रोव ने झांग झिझेन को 6-4, 7-5 से हराया। बल्गारिया के तीसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए टॉमस मचाक से भिड़ना होगा।
ब्रैंडन नकाशिमा और करेन खाचानोव भी अपने अपने मुकाबले जीत कर आगे बढ़ने में सफल रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











