Sunday, July 5, 2026 3:37 pm

राशिफल शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज आर्थिक रूप से आप निराश हो सकते हैं। आज आपको धन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी मुश्किल काम को करने से आप प्रसन्न होंगे। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड घर को एक खुशहाल जगह बनाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होगी। जंक फूड से परहेज करना आपके अच्छे स्वास्थ्य की चाभी है। किसी नए बिजनेस के लिए पैसे जुटाना कुछ लोगों के लिए कठिन काम साबित हो सकता है। किसी नए सहकर्मी को काम की प्रक्रिया समझाने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लीजिए। वृषभ राशि- आपसे जिम ज्वाइन करने या फिटनेस रूटीन अपनाने के बारे में बात की जा सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। एजुकेशन के मामले में आज थोड़ा डिप्रेसिंग महसूस हो सकता है, लेकिन कोशिश करें कि आपकी सोच पॉजिटिव ही रहे। साथी के साथ बहस न करें। मिथुन राशि- आज एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का कोई सदस्य अपना सबसे अच्छा व्यवहार करेगा और आपको गर्व महसूस कराएगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में नई पहचान बना सकते हैं। जिन लोगों को लोन लेने की जरूरत है, आज उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपसे खाली समय में किसी सीनियर का पर्सनल काम करने की उम्मीद की जा सकती है। घर परिवार में सुख शांति वाला माहौल रहने वाला है। कर्क राशि- आज कुछ लोगों का लोन पास हो सकता है। आज किसी बुजुर्ग से महत्वपूर्ण मामले में सलाह ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति हिल सकती है। आज शहर से बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। आज के दिन आपको सेहत के मामले में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अभी खर्च पर सख्त कंट्रोल रखने की जरूरत है। कम से जुड़ी कोई यात्रा कैंसल करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा और आपको अच्छा महसूस भी कराएगा। सिंह राशि- सेहत के मोर्चे पर आपके फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आज किसी को ऑफिस में अचानक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रुपए-पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। आज धन की बचत करने में सफल रहेंगे। कोई मित्र या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज अच्छा करेंगे। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा के मामले में अपने कंपटीशन को हराने के लिए आपको अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी। कुछ जातकों की लाइफ में एक्स लवर की एंट्री हो सकती है। कन्या राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यापारी धन जुटाने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नए व्यापार में विस्तार की संभावना है। आज कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। आज शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण घर में एक खुशहाल माहौल बनाने में मदद करेगा। स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की जरूरत होगी। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि- आज आपको एक्सरसाइज करने का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज कर्ज चुकाने की स्थिति में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ हासिल करने के लिए आज ज्यादा प्रयासों की जरूरत हो सकती है। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपने जो सोचा है उसे लागू करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज लो प्रोफाइल रहना महत्वपूर्ण रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। शिक्षा के मामले में आपकी परफॉर्मेंस के संबंध में मोटिवेशन कम हो सकता है। आप प्रोफेशनल कनेक्शन बनाने के लिए दूसरों के साथ बातचीत करने के लिए समय निकाल सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बढ़े हुए खर्च आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए ट्रिप या डिनर की योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में आपकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। हो सकता है कि आप अपने साथी को तनाव लेते हुए पाएं। इसलिए उनके स्ट्रेस को कम करने के लिए उनसे बात करें। धनु राशि- आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सतता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आप किसी पार्टी या पारिवारिक समारोह का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिल सकती है। आज परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल्स पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। लव के मामले में आज आप अपने साथी के बनाए गए प्लान के अनुसार आगे बढ़ें। मकर राशि- आज आप फिट रहेंगे। आज आपके सामने खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के योग हैं। अच्छी नेटवर्किंग आपको नए मौके दिला सकती है, लेकिन आपको अपने कनेक्शन के साथ बातचीत बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कुंभ राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास पैसा आएगा। अच्छी नेटवर्किंग आपको जगह दिलाएगी, लेकिन आपको अपने संपर्कों को फ्रेश … Read more

त्योहारों के मद्देनजर भोपाल मंडल में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

भोपाल भोपाल मंडल में त्योहारों के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे सुरक्षा बल ने दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत, आरपीएफ ने मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही रेल प्रशासन ने कहा कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो कर्मचारियों को सूचित करें। सुरक्षा गश्त के साथ सीसीटीवी निगरानी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मानेटरिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा डाग स्कवाड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है। recent visitors 77

हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए और उन्होंने यहां पर होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सीधे शिमला के जाखू मंदिर पहुंचे और यहां से संदेश जारी किया। बता दें कि शिमला के लोअर बाजार में प्रभु श्रीराम का मंदिर है। यहां पर एक तरफ साई की मूर्ति भी स्थापित की गई है। यहां पर गुरुवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पत्रकार वार्ता होनी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां पर साई की मूर्ति भी रखी गई है तो उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। शंकराचार्य ने राम मंदिर में पूजा अर्चना भी करनी थी और उसके बाद वह मीडिया से बातचीत भी करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक शंकराचार्य गुरुवार सुबह सबसे पहले शिमला के प्राचीन मंदिर जाखू पहुंचे। यहां उन्होंने गो ध्वज की स्थापना की और इसी दौरान उन्हें राम मंदिर में साई की प्रतिमा न हटाने की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके स्टाफ ने जाखू मंदिर से ही एक संदेश दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मन्दिर में साई की मूर्ति होने की वजह से शंकराचार्य राम मंदिर नहीं गए, उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। मूर्ति हटाने के आश्वासन के बाद गौ ध्वज हुआ स्थापित जाखू मंदिर से शंकराचार्य ने कहा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष ‌राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों के आश्वासन पर कि वह अतिशीघ्र साई की मूर्ति को हटा देंगे। इसी बात पर शंकराचार्य ने एक प्रतिनिधिमंडल को भेज कर एक दूसरा गौ ध्वज भी श्री राम मंदिर में गोपाल मणी व देवेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्थापित करवाया। जिस दिन गौ हत्या रुकेगी, उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि जिस दिन गौ हत्या रूकेगी उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पूरे देश में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज गौरक्षकों को ही वोट दें। हिन्दू समाज गौ हत्यारी पार्टियों को वोट देकर गौ हत्या का पाप न लें। recent visitors 105

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा, पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

नई दिल्ली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं। केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65,72,012 रुपये है। इसमें से 19,08,875 रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल पीएसयू में रेलवे और खनन क्षेत्र की कंपनियां हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2,21,800 रुपये है। उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4,64,000 रुपये और 2,31,450 रुपये है। इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं। इनकी वैल्यू क्रमश: 4,77,200 रुपये और 3,02,800 रुपये है। वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं। इसकी वैल्यू 2,11,625 रुपये है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी, टाटा पावर, स्पाइसजेट, पीसी ज्वेलर्स और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ 24 लाख है। इसके अलावा उनके पीपीएफ खाता में 17 लाख रुपये जमा है। प्रियंका गांधी ने सोने और चांदी में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29.55 लाख रुपये और 4.41 किलो की ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने से बनी चीजें शामिल हैं और इनकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास शिमला में घर और गाड़ी भी है। recent visitors 72

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह ‘‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना' से भी ज्यादा घातक है।'' उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के पांच साल के शासन के दौरान ‘‘भ्रष्टाचार, विनाश और लूट'' के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ‘‘हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना' से भी ज्यादा घातक है। हालांकि भीषण चक्रवाती तूफान दो दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर दोबारा सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी।'' उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी। recent visitors 65

अमेरिका में गुरुद्वारा प्रधान का साहसिक एक्शन ! नगर कीर्तन में आए खालिस्तान समर्थकों को दिया अल्टीमेटम, 5 मिनट में निकाला बाहर

कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ एक गुरुद्वारे के प्रधान द्वारा बड़ा ही साहसिक एक्शन सामने आया है जिसकी पूरी दुनिया में खूब सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के  कैलिफोर्निया  में सैन जोस  स्थित गुरु रामदास जी गुरुद्वारे के प्रधान भूपिंदर सिंह  ढिल्लों ने एक नगर कीर्तन के दौरान खालिस्तान समर्थकों को बाहर निकलने का आदेश दिया। उन्होंने क खालिस्तानी समर्थकों को केवल 5 मिनट का अल्टीमेटम दिया और कहाकि उन्होंने कीर्तन का आनंद उठा लिया इसलिए अब वह समारोह से निकल जाएं। 5 मिनट  के अल्टीमेट  के बाद उन्होंने उन्हें नगर कीर्तन से बाहर निकाल दिया। यह घटना उस समय हुई जब  खालिस्तानी समर्थक  गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित  धार्मिक समारोह में शामिल होने आए। इस नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे, जो अपने धर्म और संस्कृति को उल्लास से मनाने आए थे। जैसे ही खालिस्तानी समर्थक समारोह में पहुंचे  भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने उनकी गतिविधियों पर नजर  रखनी  शुरू कर दी। उन्होंने देखा कि खालिस्तानी समर्थक अपने राजनीतिक नारों और बैनरों के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। इस पर, भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने एक सभा में उपस्थित सभी  श्रद्धालुओं  को संबोधित करते हुए कहा, "यह समारोह धार्मिक है, और हम यहां भाईचारा और एकता मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। किसी भी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी के लिए यहाँ कोई जगह नहीं है।" इसके बाद उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को 5 मिनट का समय दिया कि वे वहां से चले जाएं। इस अल्टीमेटम के बाद, कुछ खालिस्तानी समर्थक अपने नारों के साथ वहीं खड़े रहे, लेकिन जब समय समाप्त हुआ, तो भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने सख्ती से उन्हें वहां से बाहर निकालने की कार्रवाई की। इस क्रम में कई सिख श्रद्धालुओं ने उनका समर्थन किया और यह सुनिश्चित किया कि समारोह शांति से संपन्न हो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   से लोगों ने भूपिंदऀ सिंह ढिल्लों के इस कदम की सराहना की। कई लोगों ने इसे सिख समुदाय के सामूहिक एकता का प्रतीक माना। भूपिंदर सिंह ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारा धर्म हमेशा मानवता और भाईचारे की बात करता है। हमें किसी भी तरह की विभाजनकारी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।" इस घटना के बाद, विभिन्न सिख संगठनों ने खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि धर्म और संस्कृति की पवित्रता सुरक्षित रहे।  recent visitors 103

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा, 3 माह के नवजात बच्चे की मौत, मची चीख-पुकार

बंगा बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव बिसला गेट के पास भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान 3 माह के नवजात बच्चे की मौत की खबर है। इसके साथ ही 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगा निवासी विनोद कुमार जाखू पुत्र राम कृष्ण जाखू अपने परिवार के सदस्यों जिनमें उनकी पत्नी अन्नू, मां कमलजीत कौर और बेटा विहान जाखू और अनरिक जाखू अपनी गाड़ी नंबर ( पीबी 32 वी 0086) में सवार होकर होशियारपुर में एक शादी समारोह से अपने घर बंगा लौट रहा था। जैसे ही वे गांव बिसला गेट के पास पहुंचे तो आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन को पार करने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी उक्त वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक की पत्नी अन्नू व 3 माह का बच्चा अनरीक, मां कमलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विनोद कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को नजदीकी गुरु नानक मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर बंगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्नू और माता कमलजीत का गुरुनानक मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बंगा सदर पुलिस अधिकारी ASI रघवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास की इमारतों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर उक्त वाहन को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। recent visitors 134