सरगुजा
लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत चिरगा पंचायत के बेवरापारा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. यहां रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के 14 पहाड़ी कोरवा ग्रामीण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है. डायरिया फैलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, कोरवा बाहुल्य बेवरापारा गांव में डायरिया फैलने की सूचना सोमवार को स्वास्थ्य अमले को मिली. वहीं गांव की एक 60 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला की दोपहर को मौत हो गई, जो डायरिया से पीड़ित थी. इसके बाद धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर तत्काल पीड़ितों की जांच की और 11 लोगों को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन मरीजों को मंगलवार शाम तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी अन्य मरीजों का इलाज जारी है. सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
डायरिया के फैलने का प्राथमिक कारण दूषित भोजन माना जा रहा है. सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. विलास भोसकर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है और मरीजों का बेहतर इलाज जारी है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











