उपचार के दौरान मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शराब पी गई तीन साल की मासूम

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज जिले की बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम बालिका ने खेल-खेल में घर में रखी शराब पी ली। शराब पीकर वह बेहोश हो गई तो परिजन उसे लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन सदमें में हैं। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास ही काम कर रही थी। बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। वहां शराब की बोतल एवं गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया। मां ने नहलाया, हो गई बेहोश शराब पीने के बाद सरिता को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची एवं नहलाने के लिए कहा। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल एवं गिलास पड़ा हुआ था। गिलास में शराब भी पड़ी थी। सरिता को लेकर परिजन वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे सोमवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान मौत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भी सरिता की हालत में सुधार नहीं हुआ एवं मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया एवं शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है। मासूम की मौत से परिजन सदमें में हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा

 इलाहाबाद /मथुरा मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट मुकदमों के रखरखाव को लेकर सुनवाई कर रहा है. कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है. मामले में अब ट्रायल चलेगा. कोर्ट ने हिंदू दावे को सुनवाई योग्य माना है. मुसलिम पक्ष की आपत्ति को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. मुकदमों की रखरखाव के संबंध में मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था. मुकदमे शाही ईदगाह मस्जिद का ढांचा हटाकर जमीन का कब्जा देने के अलावा मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर दायर किए गए हैं. बता दें कि हिंदू पक्ष ने जो याचिकाएं दायर की थीं, उनमें शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की बताया था और वहां पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की थी. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ वर्शिप एक्ट, वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट का हवाला देते हुए हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलील पेश की थी. इससे पहले 6 जून को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. दरअसल, हिंदू पक्ष की तरफ से 18 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने ऑर्डर 7 रूल, 11 के तहत इन याचिकाओं की पोषणीयता पर सवाल उठाए और इन्हें खारिज किए जाने की अपील की थी. दोनों पक्षों के लिए आज का दिन बेहद अहम था. आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से संबंधित कुल 18 याचिकाओं को लेकर फैसला आया है. भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव और सात अन्य की तरफ से दाखिल सिविल वाद की पोषणीयता को लेकर याचिकाएं दायर की गईं थी. उसके बाद शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने भी इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीपीसी के ऑर्डर 7, रूल 11 के तहत याचिकाएं दाखिल की थीं. हिंदू पक्षकारों की दलील * ईदगाह का पूरा ढाई एकड़ एरिया श्रीकृष्ण विराजमान का गर्भगृह है। * शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के पास भूमि का कोई ऐसा रेकॉर्ड नहीं है। * श्रीकृष्ण मंदिर तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण किया गया है। * बिना स्वामित्व अधिकार के वक्फ बोर्ड ने बिना किसी वैध प्रक्रिया के इस भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया है। मुस्लिम पक्षकारों की दलील •मुस्लिम पक्षकारों की दलील है कि इस जमीन पर दोनों पक्षों के बीच 1968 में समझौता हुआ है। 60 साल बाद समझौते को गलत बताना ठीक नहीं है। लिहाजा मुकदमा चलने योग्य नहीं है। •उपासना स्थल कानून यानी प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के तहत भी मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है। 15 अगस्त, 1947 के दिन जिस धार्मिक स्थल की पहचान और प्रकृति जैसी है वैसी ही बनी रहेगी। यानी उसकी प्रकृति नहीं बदली जा सकती है। क्या है विवाद यह विवाद मुगल सम्राट औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है जिसका निर्माण भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर बने मंदिर को कथित तौर पर ध्वस्त करने के बाद किया गया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की टीम ने हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर दबिश दी, लाखों की नकदी बरामद

 दमोह    दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई। बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया।  छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

नडाल सुनिश्चित नहीं की पेरिस में दोबारा खेलेंगे या नहीं

पेरिस रोला गैरां की लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह फिर से पेरिस के इस ऐतिहासिक टेनिस स्थल पर खेल पाएंगे या नहीं जहां उन्होंने रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी का पुरुष युगल में हारने के साथ ही ओलंपिक में सफर भी समाप्त हो गया। नडाल और कार्लोस अल्काराज की स्पेनिश जोड़ी को ऑस्टिन क्राजिसेक और राजीव राम की चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। इससे पहले पुरुष एकल में नोवाक जोकोविच से हारने वाले नडाल से जब बाद में पूछा गया कि क्या उन्होंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है, उन्होंने कहा,‘‘हो सकता है। मैं नहीं जानता।’’ इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना सामान उठाने के बाद चारों तरफ देखा। ऐसी जगह जो उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। नडाल ने कहा, ‘‘अगर मैंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है तो यह अविस्मरणीय अहसास और भावनाएं हैं। मुझे हमेशा यहां दर्शकों का अपार समर्थन और प्यार मिला।’’ दर्शकों ने क्वार्टर फाइनल के इस पूरे मैच के दौरान नडाल के लिए तालियां बजाई और उनके समर्थन में गीत गाए। नडाल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होने वाला है, लेकिन अगर यह आखिरी बार है, तो मैंने इसका आनंद लिया।’’ यह मैच कोर्ट फिलिप चैटरियर में खेला गया था। यह वही कोर्ट है जहां नडाल ने अपने 22 ग्रैंडस्लैम खिताब में से 14 खिताब जीते। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

खरगोन की रामकृष्ण कॉलोनी में नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत

 खरगोन खरगोन में संपन्न परिवार की नवविवाहिता बहू का फांसी लगाने से पहले का वीडियो सामने आया है. महिला ने ससुराल में पहले डर-डरकर वीडियो रिकॉर्ड किया और मरने से कुछ घंटे पहले ही अपनी छोटी बहना को भेजा. महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी. उसकी 2 साल की एक बेटी भी है. आरोप है कि सास-ससुर दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे और पति मारपीट करता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला खरगोन शहर की रामकृष्ण कॉलोनी का है. 28 साल की नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बुधवार की रात में नवविवाहिता पूजा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन पूनम को एक वीडियो बनाकर वॉट्सएप पर भेजा था. पूनम ने अपनी बड़ी बहन पूजा का वीडियो देर रात देखा और परिजनों को दिखाया. अब वही वीडियो एसडीओपी रोहित लखारे को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि  बयान लेकर कार्रवाई करेंगे.   पूजा की तीन साल पहले शादी हुई थी. उनकी दो साल की बेटी है. मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज और हर छोटी-छोटी बातों के लिए ताने मारते थे. उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. फांसी लगाकर बेटी को मार डाला है. पिता चंद्रशेखर बछाने और मां नभाबाई का आरोप है कि उनकी बेटी पूजा की गला दबाकर जान ले ली. उसके गले में ऐसे कई निशान हैं. सुबह 9:30 सूचना दी गई. ससुराल वाले बार-बार कम दहेज लेने का ताना मारते रहते थे. बेटी को अपशकुनी बताते थे. वो मानसिक रूप से परेशान थी. विवाद के कारण कुछ दिन पहले ही घर जाकर समझाइश दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली. नवविवाहिता की मां नभा बाई का कहना है, ''ससुराल में पहले भी लड़ाई हुई थी. 8-10 लोग उसके घर समझाने गए थे. उसका ससुर गंदी गंदी गालियां देता था और कहता था कि 'बुरे मुंह की तू यहां आ गई है.' छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे. मुझे तो लगता है ससुरालवालों ने ही मेरी बेटी को मारा है. मामले में एसडीओपी रोहित लखारे का कहना है, रामकृष्ण निवासी पूजा कोठे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. नवविवाहिता की मौत होने के चलते बयान लेंगे. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद बयान लेंगे. बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतका के परिजनों के मुताबिक, पूजा के पति की ये दूसरी शादी थी. उसके पति की पहली शादी बड़वाह में हुई है. आरोप है ये भी था कि प्रताड़ना की वजह से मर गई थी. उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है. पूजा के ससुर अधिवक्ता आरआर कोठे का कहना है कि पूजा को हम बेटी की तरह रखते थे. गणेश मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला. घर में उसे कोई भी परेशानी नहीं थी.     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 108

चीन के पैन झानले ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

नानटेरे चीन के पैन झानले ने पेरिस ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 46.40 सेकंड का समय लेकर अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके स्वर्ण पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में तैराकी प्रतियोगिता पिछले चार दिन से चल रही है लेकिन इससे पहले कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना था। चीन का यह वर्तमान ओलंपिक खेलों में तैराकी में यह पहला स्वर्ण पदक है। पैन ने इससे पहले फरवरी में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 46.80 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बाद में कहा, ‘‘यह वास्तव में जादुई पल है। यह रिकॉर्ड केवल चीन की टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। यह इस रिकार्ड को तोड़ने की दिशा में उठाया गया छोटा कदम है।’’ ऑस्ट्रेलिया के काइल चाल्मर्स ने 47.48 सेकंड का समय लेकर रजत और रोमानिया के डेविड पोपोविसी ने 47.49 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का टेटे महिला एकल में सफर खत्म

पेरिस भारत की मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का शानदार सफर बुधवार को यहां पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची रैंकिंग की खिलाड़ियों से हार कर खत्म हो गया। मनिका को जापान की मियू हिरानो ने 1-4 (11-6, 11-9, 12-14, 11-8, 11-6) से शिकस्त दी। सुबह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर अपने जन्मदिन का जश्न मनाने वाली श्रीजा को अंतिम 16 मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगशा ने 4-0 (12-10, 12-10, 11-8, 11-3) से हराया। श्रीजा 38 मिनट तक चले इस मुकाबले के शुरुआती दो सेट में क्रमश: चार और पांच गेम प्वाइंट को भुनाने में विफल रही। इन दोनों सेट में चीन की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर शानदार वापसी की। इसके बाद तीसरे और चौथे गेम में श्रीजा ने कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन यिंगशा की गति और करारे प्रहार को उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसके साथ ही एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया। मनिका और श्रीजा का ओलंपिक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना किसी भारतीय खिलाड़ी का एकल वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अनुभवी मनिका सोमवार को राउंड 16 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनी थीं और श्रीजा ने बुधवार सुबह को सिंगापुर की जियान झेंग को कड़े मुकाबले में 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। मनिका ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं और प्रयास कर सकती थी। मैंने जिस तरह से शुरूआत की, उससे खुश नहीं थी। अंदर से मुझे खराब महसूस हो रहा है। तीसरे गेम के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा लेकिन वह काफी अच्छा खेली। दुख हो रहा है। मुझे थोड़ा संयमित होना था। ’’ इस भारतीय स्टार ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकीं जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा फोरहैंड अच्छा नहीं था। नहीं पता क्यों। ऐसा हो जाता है। मैं आज दुखी हूं लेकिन मुझे देश के लिए टीम स्पर्धा के लिए तैयार होना होगा। ’’ मनिका ने दो गेम में अच्छी बढ़त बनाई हुई थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से अपने खेल में सुधार करते हुए भारतीय खिलाड़ी को और इतिहास बनाने से रोक दिया। मनिका ने पहला गेम जल्दी गंवा दिया और दूसरे में वह 5-1 से बढ़त बनाये थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से मनिका को बैकफुट पर करते हुए 9-7 की बढ़त बनायी। मियू की गलती से स्कोर 9-9 हुआ। मनिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को गेम प्वाइंट दे दिया और लियू ने इसे अपने नाम कर 2-0 से बढ़त बना ली। मनिका को वापसी का अच्छा मौका मिला क्योंकि मियू ने तीसरे गेम में कई सहज गलतियां की। भारतीय खिलाड़ी 7-2 से आगे हो गई लेकिन मियू ने जल्द ही स्कोर 9-9 से बराबर किया। मनिका ने तीन गेम प्वाइंट बचाये और इसे 14-12 से जीत लिया। लेकिन इसके बाद इस लय को जारी नहीं रख सकी और अगले दो गेम गंवाकर बाहर हो गईं। इससे पहले श्रीजा ने 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10- 12, 12-10 से जीत दर्ज कर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इससे भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि दो खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में जगह बनाई। श्रीजा ने 51 मिनट तक चला यह मुकाबला पहला गेम गंवाने के बाद जीता।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 119