भारत को ओलंपिक में मिला तीसरा मेडल! शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार (1 अगस्त) को शूटिंग मे भारत ने इतिहास रच दिया। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में कांस्य पदक जीता। पहली बार ओलंपिक में ऐसा हुआ है कि एक ही खेल में भारत को 3 मेडल मिले हैं। 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में पहली बार कोई भारतीय ओलंपिक फाइनल में पहुंचा और मेडल जीता। भारतीय दल अबतक 3 मेडल जीता है। तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं। तीनों ही मेडल ब्रॉन्ज हैं। 22 साल की शूटर मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर पेरिस खेलों में भारत का खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर- सरबजोत सिंह की जोड़ी 10 मीटर मिक्सड टीम ब्रॉन्ज मेडल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीती। अब स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक में शूटिंग में मेडल जीतने वाले 7वें भारतीय बने। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से पहले स्वप्निल मामूली अंतर से विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में पदक से चूक गए थे। दोनों में वह चौथे स्थान पर रहे थे। फाइनल में स्वप्निल कुसाले का प्रदर्शन 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट के फाइनल में, स्वप्निल कुसाले निलिंग स्टेज के बाद 153.3 पर छठे स्थान पर थे। प्रोन स्टेज के बाद वह 310.1 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर थे। इस समय तीसरे स्थान पर मौजूद यूक्रेन के सेरही कुलिश और कुसाले के बीच 0.6 का अंतर था। पहले स्टैंडिंग शॉट्स में कुसाले ने 51.1 का स्कोर के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। वह तीसरे स्थान से 0.4 से दूर थे। स्वप्निल कुसाले का करियर 2015 में स्वप्निल कुसाले ने कुवैत में 2015 एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में गगन नारंग और चैन सिंह से आगे रहकर तुगलकाबाद में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप भी जीती। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 61वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण पदक जीतकर इ प्रदर्शन को दोहराया। शूटर इवेंट मेडल ओलंपिक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पुरुषों की डबल ट्रैप सिलव्र एथेंस अभिनव बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज बीजिंग 2008 गगन नारंग पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज लंदन 2012 विजय कुमार पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल ब्रॉन्ज लंंदन 2012 मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रॉन्ज पेरिस 2024 मनु भाकर, सरबजोत सिंह मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रॉन्ज पेरिस स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन ब्रॉन्ज पेरिस 2024 ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर्स   ओलंप‍िक इत‍िहास में भारत के हुए 38 मेडल, पेर‍िस में तीसरा भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन नॉर्मन प्रिचर्ड*  स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900 नॉर्मन प्रिचर्ड**  स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956 केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952 भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972 भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980 लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996 कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000 राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004 अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008 विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008 सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008 सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012 साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012 मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012 योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012 गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012 पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016 साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016 मीराबाई चानू  स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020 लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020 पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020 रवि कुमार दहिया  स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020 बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020 नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020 मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024 मनु भाकर-सरबजोत स‍िंंह  ब्रॉन्ज  म‍िक्स्ड 10 मीटर एयर प‍िस्टल  पेर‍िस 2024  स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस पेर‍िस 2024    recent visitors 110

स्पेशल डीजी संजय झा हुए रिटायर, आलोक रंजन प्रमोट

भोपाल  स्पेशल डीजी ट्रेनिंग संजय झा बुधवार 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया जाएगा। इसके बाद सितंबर में स्पेशल डीजी एवं डायरेक्टर अभियोजन सुषमा सिंह सेवानिवृत होंगी। उनके स्थान पर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगी। बता दें कि संजय झा परिवहन आयुक्त थे, जिन्हें गुना बस हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया था। इसी वर्ष 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत होने पर एक स्पेशल डीजी को डीजीपी बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में स्पेशल डीजी एक पद रिक्त होने पर एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल डीजीपी बनेंगे। बता दें कि प्रदेश में डीजी के काडर पद पांच हैं, पर प्रदेश में काडर और नान काडर मिलाकर इसके 12 पद बनाए गए हैं। काडर पद में डीजीपी के अतिरिक्त, चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल और स्पेशल डीजी प्रशिक्षण के पद शामिल हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी डीजी का पद हैं पर यह काडर पद नहीं है। अधिकारी का नाम — पदनाम– सेवानिवृत्ति सुषमा सिंह– स्पेशल डीजी- 30 सितंबर राजेश कुमार गुप्ता – एडीजी- 30 सितंबर अनिल कुमार गुप्ता – एडीजी- 31 अक्टूबर आरके हिंगणकर – डीआइजी -31 अक्टूबर सुधीर कुमार सक्सेना – डीजीपी – 30 नवंबर महेंद्र सिंह सिकरवार – आइजी – 31 दिसंबर recent visitors 128

माँ बाप ने नहीं देखने दी टीवी, बच्चे ने कर दी थाने में शिकायत, मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, अब आगे क्या?

इंदौर इंदौर में बच्चों ने माता पिता पर केस दर्ज करवा दिया। केस भी एेसा कि उसमें सात साल तक की सजा हो सकती है। बच्चों ने इसलिए एेसा किया क्योंकि माता पिता उन्हें टीवी और मोबाइल नहीं देखने देते थे। नाराज 21 साल की बेटी और 8 साल के बेटे ने थाने पहुंचकर माता पिता दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने पैरेंट्स के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है। मामला चंदन नगर थाने का है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट में शुरू हुए ट्रायल पर रोक लगाई अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि माता-पिता ने हाईकोर्ट में इस केस में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला कोर्ट में माता-पिता के खिलाफ शुरू किए गए ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है। चौधरी के मुताबिक, हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में उल्लेख किया गया कि 25 अक्टूबर 2021 को बच्चे थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को माता-पिता के द्वारा मोबाइल देखने, टीवी चलाने पर रोज-रोज डांटने की बात बताई। इस पर पुलिस ने परिजन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। माता पिता का घर छोड़ बुआ के पास रहने लगे बच्चे बच्चों ने बताया कि माता-पिता कई बार उनसे मोबाइल और टीवी चलाने पर मारपीट भी करते थे. एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दोनों बच्चे बुआ के साथ रह रहे हैं. जिसके बाद पिता का भी अपनी बहन के साथ विवाद हुआ. माता-पिता ने एफआईआर दर्ज होने के पहले कोर्ट में कहा कि बच्चों की मोबाइल, टीवी की लत से हर घर परेशान है. इसलिए कभी कभी बच्चों को डांटना बहुत ही सामान्य बात है. कोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगाई है. इसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला बच्चों के द्वारा अपील करने पर किया जा सकता है. यह धाराएं लगाई गई बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने पैंरेंट्स पर धारा 342, धारा 294, धारा 323 लगाई है।  recent visitors 95

OnePlus Nord 4 और Pad 2 की सेल शुरू: आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन ऑर्डर करें, बेस्ट ऑफर और कीमत

वनप्लस ने नॉर्ड 4 और पैड 2 की ओपन सेल की घोषणा कर दी है। इन डिवाइस के हाल ही में लॉन्च किया गया है। वनप्लस पैड 2 और वनप्लस नॉर्ड 4 क्रमशः 1 अगस्त और 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वनप्लस नॉर्ड 4 और वनप्लस पैड 2 वनप्लस.इन, अमेज़न.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर जैसे अन्य प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वनप्लस पैड 2 फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर भी उपलब्ध होगा। वनप्लस नॉर्ड 4 5G युग में वनप्लस नॉर्ड 4 एकमात्र मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन मेटल डिज़ाइन का एक अद्बुत नमुना है, जिसकी मोटाई मात्र 7.99 मिमी है और इसे एल्युमीनियम के एक पीस से सटीक मानकों के अनुसार बनाया गया है, जिससे यह समुदाय की पसंदीदा ‘अलर्ट स्लाइडर’ खूबी को बरकरार रखता है। हुड के नीचे, 5,500mAh की बैटरी है, जो वनप्लस नॉर्ड नंबर सीरीज़ में इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जो 100W सूपरवोक तकनीक से लैस है। केवल 28 मिनट में 1-100% तक पहुँचने में सक्षम यह बैटरी आपको केवल पाँच मिनट के टॉप-अप के साथ पांच घंटे तक कंटेंट देखने का मौका दे सकती है। बैटरी हेल्थ इंजन की बदौलत, वनप्लस नॉर्ड 4 की बैटरी को चार साल के उपयोग में 1,600 से अधिक चार्जिंग चक्रों में टिके रहने के लिए परीक्षण किया गया है, जिसमें इसकी मूल क्षमता 80% से अधिक तक बनी रहती है। ग्राउंडब्रेकिंग डिज़ाइन के साथ, वनप्लस नॉर्ड 4 फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर से लैस है – जिसमे स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, जो इस साल का सबसे नया प्रोसेसर है, जो क्वालकॉम AI इंजन के साथ मानक स्नैपड्रैगन 7 चिप्स से मीलों आगे है। डिवाइस चार प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और छह साल के सुरक्षा अपडेट से भी लैस है, जो वनप्लस द्वारा पेश किया गया सबसे लंबा सपोर्ट पैकेज है। नॉर्ड 4 में स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 93.5% और 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक आकर्षक 6.74-इंच फ्लैट एमोलैड डिस्प्ले शामिल है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी का मुख्य कैमरा सेंसर, 112-डिग्री 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16-मेगापिक्सल का सोनी सेल्फी कैमरा है। वनप्लस नॉर्ड 4 के लिए ओपन सेल प्राइस और ऑफर 29,999 रुपये से शुरू होने वाला वनप्लस नॉर्ड 4, 2 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में जाएगा और यह 8+ 128GB, 8+ 256GB और 12+256GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन मर्क्यूरियल सिल्वर, ओब्सीडियन मिडनाइट और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वनप्लस पैड 2 वनप्लस पैड 2 एक परिष्कृत डिज़ाइन में शानदार प्रदर्शन करता है, जिसकी मोटाई केवल 6.49 एमएम है और इसका वजन 584 ग्राम है। इसकी पतली निम्बस ग्रे ऑल मेटल यूनिबॉडी सुंदरता और स्थायित्व का नमुना है। यह टैबलेट उद्योग अग्रणी 12.1-इंच 3के डिस्प्ले से लैस है जिसमें 7.5 आस्पेक्ट अनुपात, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 303 पीपी पर 3,000 x 2,120 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन है) डॉल्बी विजन® द्वारा बढ़ाया गया डिस्प्ले एक इमर्सिव विजुअल अनुभव के लिए अद्भुत सप्ष्टता, जीवंत रंग और गहरे कंट्रास्ट प्रदान करता है। एक मजबूत 9.510mAh बैटरी से लैस, वनप्लस पैड 2, 43 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है और 57W सूपरवोक फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ केवल 81 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है, इसमें बहुमुखी फोटोग्राफी के लिए एचएमपी फ्रंट कैमरा और 13एमपी रियर कैमरा भी है अविश्वसनीय हार्डवेयर और ओएस सेटअप के साथ मिलकर काम करते हुए उपयोगकर्ता की कार्यक्षमता में वास्तव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए वनप्लस पैड 2 शक्तिशाली एआई सुविधाओं का एक सेट है। एआई टूलबॉक्स की बदौलत, उपयोगकर्ता एआई स्पीक रीड टेक्स्ट सुविधा के द्वारा जिसमें मल्टीटास्किंग करते समय ज़ोर से बोलकर, रिकॉर्डिंग सारांश पर कॉल करके ताकि टेक्स्ट के लंबे अंशों से जानकारी को तुरंत सारांशित और संक्षिप्त किया जा सके, और छवि और टेक्स्ट संकेतों के आधार पर ऑनलाइन सामग्री बनाने में मदद के लिए एआई राइटर की मदद से अपने काम को तेज कर सकते हैं। पैड 2 के लिए ओपन सेल मूल्य और ऑफ़र भारत में, वनप्लस पैड 2 की कीमत 8जीबी 128जीबी संस्करण के लिए रूपए 39,999/- और 12जीबी + 256जीबी संस्करण के लिए रूपए 42.999 है, और यह 1 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में जाएगा। यह 8 जीबी+ 128 जीबी और 12 जीबी+ 256 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। recent visitors 115

दिल्ली कोचिंग जैसा हुआ हादसा, अब राजस्थान-जयपुर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से पिता और दो बेटों की मौत

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली के कोचिंग सेंटर जैसा मामला सामने आया है। शहर में बुधवार देर रात आई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसमें डूबने से पिता और दो बेटों समेत तीन की मौत हो गई। करीब 6 घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गए। स्थानीय पार्षद ने बताया कि ध्वज नगर में लोगों ने अवैध मकान बना रखे हैं। तेज बरसात के कारण मकानों की मिट्टी ढह गई। जानकारी के अनुसार जयपुर में बुधवार रात को शुरू हुई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में स्थित एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढहने से पिता और उसके दोनों बेटे बेसमेंट में फंस गए थे। सूचना प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर लिया है। उपमुख्यमंत्री और विद्याधरनगर विधायक दिया कुमारी ने जयपुर कलेक्टर से बात कर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हादसे में क्या हुआ था? 29 जुलाई को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर में इसी तरह के हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। करीब 35 छात्र कोचिंग में बने बेसमेंट में बैठकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शुरू हुई बारिश के बाद दो-तीन मिनट में ही बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया था। जिसमें डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। recent visitors 149

मामले की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-भाटापारा में मजदूर को बल्ली से पीटा

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है। गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को पीटने का मामला सामने आया है। युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। यह घटना भाटापारा रेलवे स्टेशन शहर थाना के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने शहर थाना में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाटापारा में गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। recent visitors 110

Hamas चीफ की हत्या के बाद Iran के सुप्रीम लीडर ने दिया हमले का आदेश, Israel ने भी जवाब दिया है!

तेहरान हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh) की मौत दुनियाभर में चर्चा में बनी हुई है. इजरायल ने सात अक्तूबर 2023 के हमले का बदला लेते हुए बुधवार को हानिया को मार गिराया था. जिस समय हानिया को निशाना बनाकर हमला किया गया, वह ईरान की राजधानी तेहरान में थे. ऐसे में अब ईरान ने इजरायल पर हमले का आदेश दे दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरान के तीन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया है. ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग के बाद खामेनेई ने इस हमले का आदेश दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हमला किस तरह का होगा और ईरान कितनी ताकत से इजरायल पर हमला करेगा. लेकिन इतना तय है कि जिस तरह का हमला ईरान ने बीते अप्रैल में तेल अवीव और हाइफा में इजरायली सैन्य ठिकानों पर किया था. इस बार भी ईरान इसी तरह का ड्रोन और मिसाइल हमला कर सकता है. इसके साथ ही ईरान अपने सहयोगी देशों की मदद से भी हमला कर सकता है.  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हानिया की मौत की पुष्टि होने के बाद संकेत दिए थे कि ईरान इसका बदला लेते हुए सीधे तौर पर इजरायल पर हमला करेगा. खामेनेई ने कहा था कि हम उनके (हानिया) खून का बदला लेंगे क्योंकि यह हमारे क्षेत्र में हुआ है. ईरान और हमास ने हानिया की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. लेकिन इजरायल ने अभी तक ना तो इस हमले को स्वीकार किया है और ना ही इसे खारिज किया है. भारी कीमत चुकानी होगी! इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी. तेहरान में हवाई हमले में इस्माइल हनिया के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है. इजरायल का अपने दुश्मनों का खात्मा करने का लंबा इतिहास रहा है. ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों से लेकर सैन्य कमांडरों तक वह विदेश में अपने कई दुश्मनों का खात्मा कर चुका है. हानिया भी ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान गए थे, जहां उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया. दोहा में रहता था हमास चीफ हानिया फिलिस्तीनी संगठन हमास की कई इकाइयां हैं, जो राजनीतिक, फौजी या सामाजिक कामकाज संभालती हैं. हमास की नीतियां एक कंसल्टेटिव बॉडी तय करती है. इसका मुख्यालय गाजा पट्टी इलाके में ही है. अब तक हमास की कमान इस्माइल हानिया के हाथों में थी, जो इसका चेयरमैन था. उसने 2017 से खालिद मेशाल के उत्तराधिकारी के तौर पर ये काम संभाला था. वो कतर की राजधानी दोहा में रहता था और वहीं से हमास का काम-काज देखता था. दरअसल, मिस्र ने उसके गाजा आने-जाने पर रोक लगा रखी थी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा था कि इजरायल ने ईरान में हानिया को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें हमास चीफ के साथ-साथ उसका एक बॉडीगार्ड भी मारा गया था. इससे पहले अप्रैल में  इजरायली सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था. इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मारा था. इजरायली सेना IDF ने बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए.  ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामनेई ने इजरायल से सीधे बदला लेने का आदेश दे दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ईरान खुद और अपने प्रॉक्‍सी संगठन हमास, हूती और हिज्‍बुल्‍ला की मदद से इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है। इन सब आशंकाओं के बीच ईरान ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। ईरान की सरकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने बिना अमेरिका की अनुमति और खुफिया मदद के यह हमला नहीं किया है। वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से कहा है कि हमास नेता के ऊपर हुए हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर इजरायल पर हमला किया गया तो वह तेलअवीव की पूरी ताकत से रक्षा करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में ईरानी प्रतिनिधि ने कहा, 'यह अमेरिका की जिम्‍मेदारी है कि वह अपने रणनीतिक सहयोगी और क्षेत्र में इजरायली सरकार की मुख्‍य समर्थक उसके खौफनाक अपराधों को अनदेखा नहीं करे।' उन्‍होंने कहा कि इजरायल इस हमले के जरिए राजनीतिक लक्ष्‍य का पीछा कर रहा है। उसका ईरान की नई सरकार को नाकाम करने का इरादा था।' ईरान के इस बयान के बाद विश्‍लेषकों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के साथ उसका तनाव भड़क सकता है। अब तक ईरान के प्रॉक्‍सी संगठन हूती और इराकी मिलिश‍िया के लोग अमेरिका के युद्धपोतों और ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं। 7 अक्टूबर को क्या हुआ था? बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग 7 अक्टूबर 2023 से जारी है. तब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे. हमास ने 250 नागरिकों को बंधक भी बना लिया था. दावा है कि अब भी 150 बंधक हमास के कब्जे में है. वहीं, हमास दावा करता है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इजरायल का कहना है कि उसने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है.   recent visitors 214