सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की     रीवा उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन भोपाल के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों और मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों की वर्तमान स्थिति एवं कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि विभिन्न संचारी और असंचारी रोगों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के लिए सघन स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाये। ताकि प्रारंभिक स्तर में ही रोगों का चिन्हांकन कर उनका निदान सुनिश्चित किया जा सके।     हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रकरणों को चिह्नांकित कर नियमित करें मॉनिटरिंग – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतक आईएमआर, एमएमआर आदि की क्षेत्रवार समीक्षा की और निर्देश दिये कि क्षेत्र में प्राप्त हो रहे प्रकरणों के आधार पर रणनीति तैयार की जाये। जिससे वास्तविक समस्याओं का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के चिन्हांकन हेतु सघन सर्वे और चिह्नांकित प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के संभावित कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एनीमिया की स्थिति कई बार हाई रिस्क प्रेगनेंसी का कारण बनती है। इसके लिए विद्यालयों और कॉलेजों में बालिकाओं-किशोरियों को आयरन फ़ॉलिक एसिड दवा का वितरण किया जाये और उनके प्रयोग के लिए जागरूक किया जाये, ताकि भविष्य में एनीमिया की स्थिति से उन्हें संरक्षित किया जा सके।     उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित विभिन्न डैशबोर्ड टेलीमीडिसिन, सीटी स्कैन, सीएलएमसी, कैंसर, आईडीएसपी आदि की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेश में डायरिया के प्रकरणों और निदान हेतु की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की और सजग रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश में चांदीपुरा वायरस की स्थिति की जानकारी ली और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक चांदीपुरा वायरस का कोई भी प्रकरण नहीं है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के निदान हेतु प्रारंभिक स्तर में स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक स्तर में चिन्हांकन से सहजता से इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विगत वर्षों में स्क्रीनिंग की जानकारी प्राप्त की और स्क्रीनिंग कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में 6 लाख 25 हज़ार और वर्ष 2023-24 में 9 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन मोड पर करें प्रयास – उप-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विस्तार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि भवन निर्माण के साथ ही, आवश्यक उपकरण और मैनपावर उपलब्धता का कार्य किया जाये। उप-मुख्यमंत्री ने वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर चिकित्सकीय जाँच सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए मैदानी अमले के प्रशिक्षण का प्रबंध किया जाये ताकि वे कुशलता से और प्रभावी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन-मोड पर कार्य करना होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विवेक कुमार पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक महिला एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ अरुणा कुमार, संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

रोजगार मेले में 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन

सिंगरौली मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सिंगरौली द्वारा आज जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर बैढन सिंगरौली में रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। रोजगार मेले में उपस्थित 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 16 महिला आवेदक लाभांवित हुई। उक्त आयोजन के दौरान रोजगार संबंधी चर्चा की गई, साथ ही 74 छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी, सीमा वर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

अलीगढ़ में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, पांच लोग घायल, वाहन काटकर निकाले गए शव

अलीगढ़ खैर इलाके में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कंटेनर ट्रक और ईको कार में गुरुवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल 10 लोग सवार थे. इनमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. मरने वालों में 4 पीलीभीत के हैं, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया. हादसे का कारण ओवस्पीड बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. खैर इलाके में अनाज मंडी के सामने गुरुवार की सुबह एक इको कार टप्पल की ओर से आ रही थी. इस दौरान मंडी के गेट नंबर 2 पर अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. चीख सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार में कुल 10 लोग सवार थे. पुलिस ने वाहन में बुरी तरह फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकलवाया. तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में घायल 5 लोगों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी भिजवाए हैं. घटना के बाद अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से रोड के किनारे करवाया. ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. घायलों ने पुलिस को बताया कि वे धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा गए थे. सभी कार से लौट रहे थे. हादसे में इन लोगों की हुई मौत : विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत, लालता पुत्र चंद्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत के रहने वाले थे. जबकि कार चालक के शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे में ये लोग हुए घायल : रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला लखीमपुर खीरी, मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 101

मनेन्द्रगढ़ में डायरिया का प्रकोप, 20 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, एक महिला की मौत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपुर में अभी डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते चार दिनों से महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 20 लोग डायरिया की चपेट में आ चुकें हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। गांव में कैंप लगाए गए हैं,जहां पर लोगों के इलाज किया जा रहा हैं। बता दें की बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा लगातार बढ़ जाता है।  हरकाटनपुर में भी डायरिया अपने चरम पर है। यहां पर बीते चार दिनों में करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 अन्य मरीजों को सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीएचई विभाग के कर्मचारी भी गांव में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा पेयजल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वही ग्रामीणों की पेयजल की शुद्धता के लिए हैंड पंप में क्लोरीन डाला जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 110

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिया आवश्यक निर्देश  सिंगरौली सिंगरौली जिलें में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी का आगमन दिनांक 1.08.2024 को चितरंगी उपखण्ड चितरंगी में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय चितरंगी के सभाकंक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सहित जिला के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभा स्थल की तैयारियां सहित हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ के साथ साथ सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के पश्चात माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही उपस्थित विधायक गणो के द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये। सभा स्थल एवं हेलीपैड का लिए जायजाः- बैठक के पश्चात उतकृष्ट विद्यालय खेल मैदान चितरंगी में सम्पन्न होने वाले सभा स्थल का जायजा लिया गया। साथ ही हेलीपैड सकरिया में तैयार किया गया है उसका भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर डीआईजी रीवा साकेत प्रसाद पाण्डेय, अपर आयुक्त अरूण परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र कल 2 अगस्त से शुरु

रायपुर भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र आगामी 2 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं के निदान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के लिए शुरू किए गए इस केंद्र में प्रतिदिन बारी-बारी प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं।  विधानसभा सत्र की व्यस्तता के चलते कुछ दिनों तक यह केंद्र स्थगित था जो 2 अगस्त से फिर शुरू हो रहा है। आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा ने सहायता केंद्र की शुरुआत की है और सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों के समस्याओं का निराकरण किया जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में पुलिस ने पशुओं के बाड़े में खुदी हुई जमीन से शव बरामद किया

कानपुर कानपुर में चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 17 साल की बहन ने 5 साल के अपने चचेरे भाई को मारकर घर में ही दफना दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस ने पशुओं के बाड़े के पास खुदी हुई जमीन देखी. उसके बाद वहां खुदाई की तो मासूम का शव बरामद हुआ. जिले के सजेती इलाके में संजय निषाद का 5 साल का बेटा दो दिनों से लापता था. इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू की और पड़ोस में ही रहने वाले संजय के भाई के घर पहुंची तो पता चला कि वो तो गुजरात में नौकरी करता है. घर पर उसकी दो बेटियां रहती हैं. बड़ी बेटी 17 साल की है, जबकि छोटी की उम्र 7 साल है.   पुलिस ने इस दौरान जब घर के बगल में बने पशुओं बाड़े की चेकिंग की तो वहां पर एक जगह कुछ मिट्टी खुली हुई दिखाई दी. जब वहां खुदाई की गई तो वहां से डेड बॉडी मिली. जिसके बाद पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने तो कुछ नहीं बोला. जब एडीसीपी अंकिता शर्मा ने उसकी छोटी बहन से बिस्किट खिलाकर पूछताछ की तो वो राज नहीं छिपा पाई और उसने बताया कि दीदी ने ही साहिल को मारकर यहां दबाया था.   लड़की ने कबूल कर लिया जुर्म उसके बाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि मेरे चाचा के घर में कोई भी बात होती थी, वो मेरे ऊपर ही आरोप लगा देते थे. बीते 16 जून को उनके यहां चोरी हुई थी, जिसका आरोप मेरे ऊपर लगा था, जिसके बाद दोनों घरों में खूब लड़ाई हुई थी. इसका बदला लेने के लिए ही मैंने उसको मारकर दबा दिया. पहले भी जहर खा चुकी है नाबालिग आरोपी मृतक बच्चे के पिता संजय का कहना है हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा. लड़की बहुत बिगड़ गई है कुछ दिनों पहले उसने अपने पिता का मोबाइल चुराया था, जिसे बाद में बात करते हुए पकड़ा गया था. इस बात पर जब उसको डांटा गया था तो उसने जहर खा लिया था. जब हमारे घर में चोरी हुई हमने उसे चोरी की बात पूछी तभी उसने धमकी दी थी कि मैं सबक सिखाऊंगी. पुलिस ने क्या बताया? इस मामले में एडीसीपी अंकित शर्मा का कहना है पिता की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. बॉडी मिलने के बाद पोस्टमार्टम को भेजी गई है. आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106