नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक यात्रा हुई शुरू, यात्रिओं के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। जी हां, एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत की काफी वक्त से डिमांड की जा रही थी। दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की पहली यात्रा की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए दक्षिण रेलवे ने लिखा है, "शानदार नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक अपनी पहली यात्रा पर है।" इस दिन चलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने बुधवार को एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की। यह सेवा 25 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को तथा बेंगलुरु से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रवाना होगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत का टाइम टेबल एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 10:00 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इस मार्ग में दस स्टेशनों पर ठहराव शामिल है। एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर थी वंदे भारत की डिमांड बेंगलुरु-एर्नाकुलम मार्ग पर यात्रियों की भारी डिमांड के मद्देनजर इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत इस रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दिन के समय के टाइम टेबल को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, दक्षिण रेलवे ने आश्वासन दिया है कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर की शुरुआत के साथ इन मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 263

चोरी का सामान भी बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गैंग बनाकर अलग-अलग जगहों से बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बाईक चोरों को तमनार पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 07 मोटर सायकल सहित स्कूल से चुराई गई एक बैटरी यूपीएस बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा चोरी नकबजनी के मामलों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 05 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 02 बाइक को जप्त किया गया है। साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी से तमनार थाना में 03 आपराधों का खुलासा हुआ है। 29 जुलाई को बाइक चोरी का आया था मामला — 29 जुलाई को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी। रिपोर्टकर्ता के अनुसार ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 16 सीक्यू 8615 एवं अपाचे क्रमांक सीजी 16 सीएम 7232 बजाज पल्सर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दोनों ही मामलों में चोरी की रिपोर्ट धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदेही — आरोपियों की पतासाजी के दौरान तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने घटनास्थल से आरोपियों के भागने वाले संभावित मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के दौरान एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई। आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म — तमनार पुलिस की टीम ने संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चैहान, अर्जुन सिदार, अनुराग राठिया और अपचारी बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात्रि बाइक चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों ने बताया कि वे अपने पल्सर आरएस 200 और पैशन प्रो बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों को चेक किये बजाज पल्सर और अपाचे बाइक का हैंडल लॉक नहीं था जिसे ढुलाते 02 बाइक चोरी कर ले गये। खंडहर बिल्डिंग में छिपाई थी चोरी की मोटर सायकल — आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना बताया जिन्हें आरोपियों द्वारा ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखे थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 05 बाइक काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, लाल रंग का टीवीएस अपाचे, बजाज डिस्कवर बिना नंबर, एक लाल रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक की जप्ती की गई है। स्कूल से बैटरी व यूपीएस भी चुराये थे आरोपी — आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में  धारा 457, 380 आईपीसी कायम है। आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक बैटरी और यूपीएस की भी जप्ती की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है। आरोपियों के नाम —- (1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार (2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार (3) पृथ्वी चैहान पिता पुरुषोत्तम चैहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार (4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार (5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (6) विधि के साथ संघर्षरत बालक Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

महिला से ऐसे बर्ताव पर आपको शर्म नहीं आती? मालीवाल से बदसलूकी मामले में SC ने बिभव को लगाई फटकार

नई दिल्ली स्वाति मालीवाल पिटाई कांड में बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई बड़ी टिप्पणियां की हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत ने सीएम आवास में मालीवाल के साथ हुई घटना पर हैरानी जाहिर करते हुए बिभव कुमार को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'उसने (बिभव कुमार) गुंडे की तरह काम किया और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में घुसा। उसने तब भी महिला पर हमला किया जब उसने अपनी शारीरिक स्थिति बता दी थी।' कोर्ट ने पूछा कि एक महिला पर इस तरह हमला करते हुए शर्म नहीं आई? जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस उज्जल भुइंया की बेंच ने गुरुवार को बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बिभव कुमार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने मुवक्किल के लिए राहत की मांग करते हुए कहा कि शिकायत तीन दिन बाद दर्ज की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मालीवाल के आरोप मनगढंत और झूठे हैं। कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कई तीखी टिप्पणियां की। अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा, 'सवाल यह नहीं है कि जख्म छोटे हैं या बड़े। हम हैरान हैं कि सीएम आवास में जाने पर किस तरह यह सब हुआ।' हालांकि, कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई को सहमत हो गया और पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। बिभव कुमार ने 12 जुलाई को हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी है। सिंघवी ने कहा कि मालीवाल इस आवास पर आईं थीं ना कि कोई उनके घर गया था, इस पर बेंच ने कहा, क्या सीएम का दफ्तर निजी आवास है? क्या इस तरह के नियम की आवश्यकता है।' सिंघवी ने कहा, 'पहले दिन वह पुलिस के पास गईं लेकिन कोई शिकायत नहीं दी। फिर तीन दिन बाद ऐसा किया।' इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ' इस पर क्या कहें कि उन्होंने 112 पर कॉल किया? यह आपके दावे को झुठलाता है कि उन्होंने मनगढ़ंत कहानी रची।' सिंघवी ने बिभव को जमानत दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है। इस पर एक बार फिर जस्टिस सूर्य कांत ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'आप सही कह रहे हैं हम हत्यारों को भी जमानत देते हैं। लेकिन यहां एफआईआर को देखिए। वह शारीरिक हालत पर रो रही थी। क्या आपको ऐसा करने का अधिकार है? यदि इस तरह का व्यक्ति गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकता तो कौन करेगा? क्या आप मानते हैं कि ड्रॉइंग रूम में मौजूद कोई उसके खिलाफ बयान देगा। क्या उसे ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई। बेंच ने यह भी पूछा कि कुमार सीएम का पूर्व सहयोगी था या सरकारी कर्मचारी। सिंघवी ने साफ किया कि वह पूर्व सरकारी सेवक हैं, लेकिन मौजूदा समय में राजनीतिक सहयोगी के तौर पर काम कर रहे हैं जो मुख्यमंत्री के अपॉइंटमेंट फिक्स करते हैं। इस पर कोर्ट ने पूछा, 'एफआईआर कहता है कि वह पूर्व निजी सचिव हैं। सीएम के दफ्तर में जाने का आपके पास कौन सा अधिकार है, जो पीड़िता के पास नहीं।' गौरतलब है कि मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में बिभव कुमार ने उनकी पिटाई की थी। बिभव कुमार इस समय जेल में बंद हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 225

सागर में जघन्य हत्याकांड का हुआ खुलासा, भाभी और दो मासूम भतीजियों का देवर ने किया था कत्ल

सागर सागर शहर में मंगलवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के सामने नेपाल पैलेस इलाके में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों के रक्त रंजित शव उनके घर में पाए गए थे। इस जघन्य हत्याकांड ने शहर में सनसनी फैला दी थी। बता दें कि गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे के अनुसार, मृतिका के सगे देवर ने ही भाभी और दोनों भतीजियों की हत्या की थी। इस हत्याकांड की वजह बनी आरोपी की गलत आदतें और उनसे लिया गया कर्ज। आरोपी प्रवेश पटेल को पिता की मौत पर पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह दमोह में क्लर्क है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किया खुलासा प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजीव उईके ने गुरुवार दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता में इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी  मंगलवार को दमोह से सागर आया था। उसको रुपये की जरूरत थी तो उसने अपनी दोपहिया गाड़ी गिरवी रखी थी। उसके बाद शाम चार से पांच बजे के दरम्यान वह नेपाल पैलेस कॉलोनी स्थित भाई के घर पहुंचा और भाभी वंदना से पैसों को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इसी दौरान आरोपी ने किचन में रखे हंसिए से भाभी के गले, पीठ, पेट पर सात वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भाभी से झड़प के दौरान बड़ी भतीजी आठ वर्षीय अवंती बीच में आई तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में जाकर इस हत्यारे ने छोटी भतीजी तीन वर्षीय अन्विका की भी हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने खून से सने कपड़े को छुपाया। वारदात में प्रयुक्त हंसिए को बाथरूम में रखी बाल्टी में डाल दिया। भाभी की अलमारी खोल उसमें से जेवरात और लगभग 10 हजार रुपये नकद उठाए और अलमारी में रखे भाई के कपड़े पहन बाहर आया और यहां से वापस दमोह चला गया। आरोपी ने लूटे गए जेवरात अपने एक दोस्त जिसका नाम प्रकाश पटेल है, उसकी मदद से बेच दिए तथा गिरवी रखे अपने दोपहिया वाहन को छुड़ाया। एक किराएदार ने शव देख पति विशेष को सूचना दी। जब पति रात में घर पहुंचा, तब वारदात का पता चला। शादीशुदा है आरोपी आरोपी प्रवेश की शादी हो गई है, लेकिन बच्चे नहीं हैं। मृतिका के भाई चिराग पटेल ने बताया कि देवर प्रवेश की हरकतों के कारण जीजा और दीदी परेशान थे। तथा उनमें आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रवेश जुआ-सट्टा का आदी है। आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने का शौकीन है। उस पर 10 लाख का कर्ज था, जिसको बड़े भाई ने चुकाया था और इसी को लेकर घर में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि साल 2020 में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ पिता की मौत पर आश्रित परिवार को 25 लाख रुपये मिले थे। इसी राशि में से बड़े भाई विशेष ने प्रवेश का 10 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया था। प्रवेश भाई से और पैसे मांग रहा था, जिस पर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी। आरोपी प्रवेश अपनी मां के जरिए भाई से और पैसे मांग रहा था। कई बार सास-बहू में भी इसी बात पर झगड़ा होता था। मंगलवार को दोपहर में प्रवेश अपने भाई विशेष के घर पहुंचा। उस समय विशेष जिला अस्पताल में नौकरी पर था। वंदना और दोनों बेटियां घर में थीं। प्रवेश का भाभी से विवाद हुआ और उसने एक के बाद एक तीनों की हत्या कर दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

सीएम डॉ यादव ने कहा लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से जारी होगी 1500 रुपए की राशि

चित्रकूट सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इस बार का रक्षाबंधन का त्यौहार मप्र की बहनों के लिए खास रहने वाला है. सीएम मोहन यादव के अनुसार इस बार लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए नहीं बल्कि 1500 रुपए आएंगे. यह बड़ा ऐलान सीएम मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट में किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है. हमारी सरकार ने तय किया है कि चुनाव के समय हमने जो-जो घोषणाएं की थी उसे हम पूरा करेंगे. हमने लाड़ली बहना और उज्ज्वला योजना की बहनों को 450 में सिलेंडर देने की घोषणा की थी, हम वह देने जा रहे हैं और साथ ही रक्षाबंधन पर बहनों को 1500 रुपये दिए जाएंगे." 131 करोड से अधिक लागत के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 अगस्त को चित्रकूट प्रवास के दौरान सतना जिले के 131 करोड 97 लाख रूपये लागत के कुल 36 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया. चित्रकूट में उद्यमिता परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित लाडली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 करोड 75 लाख रूपये लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इसी तरह मुख्यमंत्री 104 करोड 21 लाख रूपये लागत के 9 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया. एक करोड़ 39 लाख बहनों ने हमारी पार्टी को प्रेम दिया मुख्यमंत्री ने कहा -हमने जब तय किया कि सावन महोत्सव और रक्षाबंधन उत्सव मनाना चाहिए, लेकिन कहां से। तब ध्यान में आया कि चित्रकूट से धाम से मनाना चाहिए। यह वही धाम है, जहां भगवान कामतानाथ, माता मंदाकिनी, गुप्त गोदावरी हैं। 17 लाख साल पहले भगवान राम और भरत के अश्रुओं से ये धरती भीगी है। ये पावन धरती है। इससे बढ़िया स्थान इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए कोई और नहीं हो सकता। आज मौसम से हमारी कुश्ती हो रही थी, लगा कि पहुंच नहीं पाएंगे, लेकिन हमने कहा- बहनों का कार्यक्रम है, जाना जरूरी है। भगवान ने भी साथ दिया और मैं यहां पहुंचा। हजारों साल से ऋषि मुनियों ने त्याग, तपस्या से त्योहारों की श्रृंखला शुरू की। ये त्योहार प्रेम बांटते हैं। हमारे देश को देखने वाले लोग तो समझते हैं, लेकिन दूर रहने वालों को जरूर यह अटपटा लगता है, लेकिन जब वे आते हैं तो यहीं के हो के रह जाते हैं। होली, संक्रांति, बसंत, गुड़ी पड़वा, गुरु पूर्णिमा के महत्व को रेखांकित करते हुए सीएम ने कहा कि सावन के महीने का आनंद अनूठा होता है। बहनें मां-बाप के बाद भाई के लिए उस प्रेम की पूर्ति करती हैं। हम एक मात्र देश हैं, जहां माता का संबंध हमारी संस्कृति से जुड़ता है। हम मातृ संस्था को आदर देते हैं। भाई भले मुंह मोड़ ले, लेकिन बहन सारी जिंदगी प्रेम लुटाती है। कांग्रेसियों पर तंज, बोले- लोग कहते थे योजना बंद हो जाएगी हमारी लाड़ली बहना योजना को लेकर लोग कहते थे, बंद हो जाएगी, लेकिन भाई तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी, लेकिन हमारी योजना बंद नहीं होगी। तुम बोलते रहो, हम देते रहेंगे। पैसे नहीं संबंध महत्वपूर्ण है। एक करोड़ 39 लाख बहनों ने हमारी पार्टी को प्रेम दिया है। आज जो राखी मुझे यहां बहनों ने दी, उससे मुझे ऐसा लगा कि सभी ने राखी बांध दी। राखी का धागा प्रेम का संबंध हमारी संस्कृति से जोड़ता है, आशीर्वाद देता है। सतना में 3 लाख 84 हजार 259 बहनें लाड़ली हैं, 627 करोड़ की राशि हम दे चुके हैं। आज ये यह उत्सव शुरू हो गया है। 10 तारीख तक प्रदेश के 25 हजार केंद्रों पर रक्षाबंधन उत्सव के आयोजन होते रहेंगे। 10 जुलाई को इस बार साढ़े 12 नहीं, एक साथ 1500 रुपए सभी बहनों के खाते में डालेंगे। ये 250 रुपए राखी के त्योहार के लिए हैं। जब बहनें अपने भाई को राखी बांधेंगी तो मैं समझूंगा मेरे भी माथे पर तिलक लग गया, आनंद महसूस करेंगे। उज्जवला योजना के तहत 450 रुपए भी डालेंगे हमने एक और घोषणा की है, उज्ज्वला योजना के तहत बहनों के खाते में 450 रुपए भी डालेंगे। इनमें उज्जवला गैस कलेक्शन जितनी बहनों के नाम से हैं और जिन्होंने लाड़ली बहना के फार्म भरें हैं… यानी 20 लाख उज्जलवा योजना की बहनें और 10 लाख लाड़ली बहनों के खाते में ये रुपए डाले जाएंगे। रीवा संभाग में अभी हम समिट करेंगे और सतना के युवाओं के लिए भी रोजगार के प्रबंध करेंगे, ताकि सभी के कष्ट दूर हों और जीवन खुशहाल हो। 104 करोड़ रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास सीएम ने 104 करोड़ के 9 कार्यों का शिलान्यास और 27 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम डॉ. यादव चित्रकूट में उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट यूनेस्को जियो पार्क स्थापना की कार्यशाला में भी शामिल हुए। मंच पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा के जिला संगठन प्रभारी अभय सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन, चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, मझगवां जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका जायसवाल भी मौजूद रहीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 114

बाबा बर्फानी के 33 दिनों में 4.76 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रीनगर अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 33 दिनों में 4.76 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। यह 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया, कल यानी बुधवार को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 1,295 यात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार सुबह 3:32 बजे दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।     33 दिनों में 4.76 लाख श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन     अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी     19 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी 1,295 यात्रियों का एक नया जत्था हुआ रवाना 15 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 349 यात्रियों को लेकर उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 33 वाहनों का दूसरा काफिला 946 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। पवित्र छड़ी के संरक्षक स्वामी दीपेंद्र गिरि ने बताया कि 9 अगस्त को भगवान शिव की छड़ी श्रीनगर शहर के श्री अमरेश्वर दशनामी अखाड़ा मंदिर में अपने स्थान से आगे बढ़ेगी। 14 अगस्त को पहलगाम से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना होगी। सुरक्षा, सामुदायिक लंगर, पारगमन और बेस कैंपों की व्यवस्था तथा जम्मू से कश्मीर तक राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती ने इस साल सुरक्षित, सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित की है। गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना है कि यह बर्फ की संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। यह गुफा कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3.888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से या फिर उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं। जानें, गुफा मार्ग से बाबा बर्फानी तक पहुंचने में कितने दिन लगते हैं पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। जिससे बाबा बर्फानी तक पहुंचने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं। दूसरा मार्ग बालटाल का है। ये 14 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग का चयन करने वाले लोग ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। बता दें कि उत्तरी कश्मीर मार्ग पर बालटाल और दक्षिण कश्मीर मार्ग पर चंदनवाड़ी में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 209

एसएसपी ने जिले में तैनात 63 दरोगाओं के तबादले कर दिए

मुरादाबाद मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने मंगलवार देर रात जिले में तैनात 63 दरोगाओं के तबादले कर दिए। 19 दरोगाओं को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में भेजा है। 20 पुलिस चौकी के प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला दिया। पुलिस लाइन से दरोगा सीताराम को रिट सेल, राजेंद्र कुमार को छजलैट, शरद कुमार को डिलारी, सुभाष कुमार सिंह को सिविल लाइंस, शांति स्वरूप को कुंदरकी प्रभारी बनाया गया है कल्याण सिंह को मझोला, एसएसआई महेश पाल सिंह को थाना छजलैट, सलाउद्दीन को नागफनी, दीपक कुमार को कुंदरकी, संजीव कुमार, रवींद्र सिंह भाटी को मूंढापांडे, मुकेश कुमार को मूंढापांडे, देवेंद्र उपाध्यक्ष को मैनाठेर, शेरपाल, दुलीचंद, प्रदीप कुमार को कुंदरकी, अशोक कुमार को मैनाठेर, अखिल कुमार को डिलारी की जलालपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कस्बा बिलारी चौकी से नीतेश सहरावत को चौकी दांग, दस सराय चौकी से देवेंद्र सिंह को फकीरपुरा चौकी प्रभारी, महिला दारोगा रीता तेवतिया को चौकी इंचार्ज फैजगंज, अंकुर सिंह को चौकी फैजगंज से थाना मैनाठेर, सोमपाल सिंह चौकी इंचार्ज मकबरा को काशीपुर तिराहा चौकी, चौकी इंचार्ज काशीपुरा तिराहा ओम शुक्ला को चौकी इंचार्ज लालबाग की जिम्मेदारी दी है। लालबाग चौकी से नरेंद्र सिंह को जयंतीपुर, जयंतीपुर से पवन कुमार को आशियाना चौकी का प्रभारी बनाया है। आशियाना चौकी से कृष्ण कुमार को हटाकर कटघर थाने में भेजा है। पीतल बस्ती चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह को हरथला चौकी इंचार्ज, प्रबोध कुमार को हरथला चौकी से पीतलबस्ती चौकी इंचार्ज, हरेंद्र सिंह को चौकी तहसील स्कूल से थाना कुंदरकी भेजा गया है। विवेक यादव को साइबर थाने से चौकी इंचार्ज तहसील स्कूल, प्रवेंद्र कुमार को मझोला थाने से चौकी कांशीरामनगर, उचित कुमार सिंह को चौकी गुलाबबाड़ी से पुलिस लाइन, सौरभ त्यागी को पुलिस लाइन से गुलाबबाड़ी, पुलिस लाइन से अर्जुन सिंह को टीपी नगर चौकी इंचार्ज, टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील चौधरी को चौकी इंचार्ज खदाना बनाया गया है। हरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से मकबरा, मनोज पवार को चौकी लाइनपार से थाना मैनाठेर, सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से लाइनपार चौकी, ओमपाल सिंह को कांशीराम नगर से थाना डिलारी, सुरेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज रौंडा झोंडा से मैनाठेर, देव सिंह को चौकी इंचार्ज रानी नांगल से पुलिस लाइन, नीरजपाल सिंह को थाना डिलारी से पुलिस लाइन भेजा गया है। रमेश गिरी को चुनाव सेल रानी नांगल, सविता तोमर को पुलिस लाइन से कोतवाली, हंसराज को पुलिस लाइन से मूंढापांडे, बबलू को मूंढापांडे से मैनाठेर, रामभूल सिंह को भगतपुर से कुंदरकी भेजा गया है। उदयवीर सिंह मुगलपुरा से मूंढापांडे, महेश चंद गुुप्ता को पुलिस लाइन से मूंढापांडे, नरेश कुमार राठी को यूपी 112 से मूंढापांडे भेजा गया है। स्वाति राणा को पुलिस लाइन से साइबर थाना, जयशंकर द्विवेदी को पुलिस लाइंस से पाकबड़ा, हेमंत कुमार मूंढापांडे से कटघर, सलीम मलिक कुंदरकी से नागफनी, देवेंद्र सिंह कोतवाली से पुलिस लाइंस, वंदना रस्तोगी को महिला थाना से पुलिस लाइन, रामगोपाल आर्य को गलशहीद से सिविल लाइंस थाने में तैनाती दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92