अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई, राजस्थान-जालौर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त

जालौर. कोतवाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जहां करीब पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन की तलाशी के दौरान दो अवैध देसी कैट 4 मैगजीन व 11 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चला रहे हैं. इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं गौतम कुमार जैन डीवाईएसपी जालौर के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त के दौरान शाही विहार कॉलोनी थर्ड फेस की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे। जहां एक पिकअप वाहन बिना नंबरी पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां छोड़कर भाग गए, जिसकी पुलिस टीम ने तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बिना नंबरी पिकअप वाहन में से कुल 54 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्ट भरा हुआ पाया, जिसमें प्लास्टिक के कट में भरा हुआ 1151.680 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में परिवहन में प्रयुक्त वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर दो देसी कटे हुए मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस बरामद किया। हालांकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से बरामद किए गए अवैध डोडा पोस्त की करीब बाजार कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि रात्रि गस्त एवं तलाशी अभियान के दौरान एक बिना नंबरी पिकअप बोलेरो वाहन के संदिग्ध लगने व पुलिस वाहन को देखकर भागने पर पुलिस टीम ने पीछे किया गया, जिसमें चालक द्वारा कच्चे रास्ते में ले जाकर भागली गांव के पास वाहन फंस गया तो अज्ञात आरोपियों द्वारा वहां छोड़कर भाग गए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107

मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य से 10 तेंदुओं को पकड़कर ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में छोड़ा

उज्जैन  मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य से 10 तेंदुओं को पकड़कर खंडवा जिले के प्रस्तावित ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में छोड़ दिया गया है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान से चीतों को स्थानांतरित करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यह किया गया है। श्योपुर जिले के कूनो से शिकारियों को स्थानांतरित करने का उद्देश्य चीतों के लिए प्रतिस्पर्धा को कम करना है, जिन्हें वन विभाग प्रोजेक्ट चीता के हिस्से के रूप में गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों की निगरानी में हो रही कार्रवाई उज्जैन के वन संरक्षक एमआर बघेल ने हमारे सहयोगी समाचार पत्र टाईम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वन अधिकारियों ने गांधी सागर अभयारण्य में लगभग 20-22 तेंदुओं की गिनती की थी। इनमें से लगभग 10 तेंदुओं को पकड़कर खंडवा में छोड़ दिया गया है। कार्रवाई विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में की जा रही है। बाड़ लगाकर दे रहे सुरक्षा गांधी सागर अभयारण्य 382 वर्ग किमी में फैला हुआ है। पिछले एक साल से अभयारण्य में चीतों को 64 वर्ग किमी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए बाड़ वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। डीएफओ संजय रायखेड़े ने बताया कि चीतों के लिए तैयार किए गए बाड़े के बाहर करीब 120 तेंदुए देखे गए हैं। उन्होंने कहा, 'इन शिकारियों को बाहर रखने के लिए लगभग 10 फीट ऊंची बाड़ तैयार की गई है।' केन्या से आई थी टीम बघेल ने कहा कि केंद्र की एक टीम और केन्या के विशेषज्ञों ने हाल ही में गांधी सागर अभयारण्य का दौरा किया था और चीतों की सुविधा के लिए बुनियादी नियम बनाए थे। उन्होंने कहा, 'हम चीतों के लिए पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से गांधी सागर में 121 चित्तीदार हिरण भी लाए हैं।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 113

अब मॉनसून मेहरबान, अगस्त में और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद, दूर हो जाएगी सारी गर्मी

नई दिल्ली जून और जुलाई के महीने में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश समेत बड़े मैदानी इलाके में भीषण गर्मी रही। कई दिन तो ऐसे थे कि पारा 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन अब मॉनसून मेहरबान हुआ है। जुलाई के आखिरी दिनों में पटना, लखनऊ, दिल्ली से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक में खूब बारिश हो रही है। यही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त में रही सही कमी भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि अगस्त के अंत तक अल-नीना की अनुकूल स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भारत में कृषि के लिए मॉनसून बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कुल खेती योग्य भूमि का 52 प्रतिशत हिस्सा बारिश पर निर्भर है। आईएमडी ने बताया कि भारत में अगस्त और सितंबर के दौरान 422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत वर्षा होगी। देश में एक जून से अब तक 453.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 445.8 मिमी होती है। यह सामान्य बारिश से दो प्रतिशत अधिक है क्योंकि जून में सूखा रहने के बाद जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के हेड मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत से सटे हिस्से, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ तथा मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख ने अगस्त-सितंबर में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कम बारिश होने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। महापात्र ने कहा, "गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और भारत के दक्षिण-पूर्वी तट के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। भारत में जुलाई में सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि मध्य क्षेत्र में 33 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मध्य भारत के हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे कृषि को लाभ हो रहा है। मध्य भारत कृषि के लिए मानसून की वर्षा पर बहुत अधिक निर्भर है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कम बारिश हुई है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 35 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। यह कमी अब अगस्त और सितंबर में दूर हो सकती है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 217

CM धामी ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा, प्रदेशवासियों और बाहर से आए यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता

देहरादून  भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग प्रशासन ने यात्रियों से बृहस्पतिवार को अपनी केदारनाथ यात्रा स्थगित करने को कहा है। वहीं, उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर  वर्षा संबंधी घटनाओं में आठ व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और करीब छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा की तथा कहा कि प्रदेशवासियों और राज्य के बाहर से आए यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित स्थानों पर बचाव दलों ने रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र की एक नहर में बुधवार रात दो व्यक्ति डूब गए। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं जिनकी पहचान सुंदर सिंह और अर्जुन सिंह राणा के रूप में हुई है। हरिद्वार जिले में रूड़की क्षेत्र के भारपुर गांव में भारी बारिश से एक मकान ढह गया जिससे उसके मलबे के नीचे दबने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा करीब छह लोग घायल हो गए। टिहरी जिले के घनसाली के जखनयाली गांव में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी। टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मलबे से भानु प्रसाद (50) और उनकी पत्नी नीलम देवी (45) के शव बरामद हुए जबकि उनके पुत्र विपिन (28) को घायल अवस्था में निकाला गया। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे सांस लेने में शिकायत के कारण विपिन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ले जाया जा रहा था लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग तक पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया गया है जिसमें उनसे कहा गया है कि वे फिलहाल जहां भी हैं, सुरक्षित रूके रहें और अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें। परामर्श में कहा गया है कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटरमार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। मार्ग सही होने व यात्रा के सुचारू होने की सूचना अलग से दी जाएगी। बीती रात भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ते पर भीमबली में 20-25 मीटर का मार्ग बह गया तथा पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर रास्ते में आ गए हैं। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दौरान वहां फंस गए करीब 200 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया । इसके अलावा, सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जल चेतावनी स्तर के आसपास होने के कारण पार्किंग क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार, देहरादून में ही पिछले 24 घंटों में 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में अतिवृष्टि की स्वयं निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी और राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धामी ने कहा कि प्रदेश में बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित होने की सूचना मिली तथा बचाव दलों ने रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘‘रामबाड़ा, भीमबली, जखनयाली व अन्य अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ले रहा हूं। प्रशासन को नुकसान का आकलन कर त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।’’     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 223

आरएसएस की चार दिवसीय बैठक इंदौर में, बैठक मेें होंगे 20 सत्र

इंदौर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर इंदौर हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के बाद इंदौर में होने वाली संपर्क विभाग की बैठक कई  मायनों मेें महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही मेें इंदौर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए है कि आरएसएस प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले व उससे जुड़े  9 जुलाई 2024 को हुए संशोधनों की सूचना केंद्र सरकार के सभी विभाग अपनी वेबसाइट के मुख्य पेज पर प्रमुखता से जारी करें। इस फैसले के बाद आरएसएस अब शासकीय कर्मचारियों को संघ से जोड़ने पर फोकस कर सकता हैै। इसकी रुपरेखा इंदौर में होने वाली बैठक में तैयार होगी। इस बैठक मेें 20 सत्र रखे गए है। पहले दिन रात तक बैठक में देशभर से शामिल होने वाले पदाधिकारियों केे आने का सिलसिला चलता रहा। इस बैठक में अलग-अलग स्थानों के 180 पदाधिकारी भाग लेंगे। पहले दो दिन यह बैैठक पंत वैैद्य काॅलोनी स्थित मालवा प्रांत के कार्यालय सुदर्शन भवन में होगी। गुरुवार दोपहर तक 40 से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर आ चुके थे।  आरएसएस के सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले, सह सरकार्यवाह डाॅ. कृष्णगोपाल और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी शामिल होंगेे। अहिल्या की 300 वीं जयंती पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित होना हैै।आरएसएस का संपर्क विभाग भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे जुड़े आयोजनों की रणनीति भी तैयार होगी। गुरुवार को सुदर्शन भवन की सुरक्षा बैठक के मद्देनजर चाक चौबंद थी। सड़क पर पुलिस के जवान तैनात थे तो परिसर और भवन में स्वयंसेवकों की सुरक्षा टोलियों को जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्य गेट पर रांगोली और वंदनवार लगाए गए थे। होसबोले दूसरी बार सुदर्शन भवन में आएंगे। इससे पहले वे भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हो चुके है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 118

बीसीबी ने पाकिस्तान दौरे के लिए सरकार से सुरक्षा सलाहकार की मांग की

ढाका  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वे आगामी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्हें सुरक्षा सलाहकार मुहैया कराएं। बांग्लादेश, जो 17 अगस्त को पाकिस्तान की यात्रा करेगा, मेजबान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, रावलपिंडी (21-25 अगस्त) और कराची (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेलेगा, जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए पाकिस्तान की यात्रा हमेशा चिंता का विषय रही है। क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने संवाददाताओं से कहा, देखिए, सुरक्षा प्रदान करना उनका (पाकिस्तान का) काम है और हम वहां इसलिए गए क्योंकि उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया था और जब उन्होंने हमें इस बारे में आश्वासन दिया, तो दौरा तय हो गया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आपने एशिया कप में देखा होगा कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान गई थी और उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान की थी और हम इस दौरे पर जाने के लिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने हमें इसका आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा, आपने हाल के दिनों में देखा होगा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमें भी [पाकिस्तान] आई हैं और वे वहां उपलब्ध कराई गई सुरक्षा से काफी खुश हैं। हम भी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन सब कुछ जानने और सुरक्षा के बारे में उनसे आश्वासन मिलने के बाद हमने दौरा तय किया है। साथ ही हमने सरकार से अनुरोध किया है कि वह हमें दौरे के दौरान एक सुरक्षा सलाहकार उपलब्ध कराए, जो सुरक्षा मुद्दों के बारे में हर समय उनसे संवाद बनाए रखेगा। जलाल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान के आगामी दौरे पर कोई आपत्ति नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, बांग्लादेश ए टीम दो चार दिवसीय मैचों और तीन 50 ओवर के मैचों के लिए इस्लामाबाद की यात्रा करेगी। मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक के साथ कई अन्य टेस्ट क्रिकेटरों को शुरुआती चार दिवसीय मैच के लिए शामिल किया गया था क्योंकि पर्यटक इसे टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी का हिस्सा मानते हैं क्योंकि उन्हें 17 अगस्त को वहां पहुंचने के बाद टेस्ट से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलना है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 514

हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के चबूतरे पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा

गोरखपुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी के पैतृक गांव टाड़ा में उनकी प्रतिमा लगाने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे को बुधवार दोपहर में प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई पर हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर ने नाराजगी व्यक्त की है। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि अब तक भाजपा का बुलडोजर मकान-दुकान पर चलता था, लेकिन अब यह दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी चलने लग गया है। एसडीएम गोला के नेतृत्व में कार्रवाई करने गई टीम को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। काफी देर तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होती रही। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा लगाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को पंडित हरिशंकर तिवारी की 88वीं जयंती है। इसे लेकर क्षेत्र के उद्योगपति प्रेम सागर तिवारी, ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी, राहुल तिवारी, मोनू समेत अन्य लोगों के सुझाव पर टाड़ा गांव के प्रवेश द्वार के बगल में निजी खर्च से पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया था। ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी की मानें तो ग्राम पंचायत ने उस स्थान पर प्रतिमा लगाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। इसी बीच 21 जुलाई को टांडा गांव के डॉ. राजा वशिष्ठ त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी गोला को पत्रक देकर सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापना करने पर विरोध जताया। उन्होंने पत्र की कॉपी मुख्य सचिव, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीओ गोला के साथ प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज को भी भेजी थी। इधर, प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण शुरू हो गया। शिकायत को देखते हुए ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी समेत ग्रामीणों ने 29 जुलाई को डीएम से मुलाकात की और ग्राम पंचायत व भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव सौंपकर प्रतिमा स्थापना की अनुमति मांगी।  ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते उपजिलाधिकारी और तहसीलदार गोला पुलिस फोर्स लेकर बुधवार को बुलडोजर के साथ पहुंचे और चबूतरे को गिरवा दिया। जबकि स्थानीय पुलिस के मना करने पर काम दो दिनों से रुका था। पुलिस को सूचित कर दिया गया था कि बिना अनुमति कार्य नहीं कराया जाएगा। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, आलोक त्रिपाठी, राहुल तिवारी, सौरभ तिवारी आदि ने बिना किसी नोटिस के अचानक चबूतरा गिराने पर विरोध जताया।   यह राजनीतिक अराजकता है : विनय शंकर पंडित हरिशकंर तिवारी के पुत्र चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि यह राजनीतिक अराजकता और प्रशासनिक ज्यादती है। यह सत्ता के अहंकार की निकृष्ट पराकाष्ठा है। व्यक्तिगत शत्रुता के चलते ब्राह्मण स्वाभिमान को चुनौती दी गई है। इसका निर्णय समय आने पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लोग करेंगे। अपने सहयोगियों, समर्थकों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए विनय शंकर तिवारी ने कहा कि इस अनीति का उत्तर जरूर दिया जाएगा, लेकिन कानून-व्यवस्था और मर्यादा की परिधि में रहकर।   अखिलेश ने कसा तंज अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा अब तक भाजपा का बुलडोज़र दुकान-मकान पर चलता था, अब दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी चलने लगा है। चिल्लूपार के सात बार विधायक रहे उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री हरिशंकर तिवारी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के प्रस्तावित स्थापना स्थल को भाजपा सरकार द्वारा तुड़वा देना, बेहद आपत्तिजनक कृत्य है। प्रतिमा स्थापना स्थल का तत्काल पुनर्निर्माण हो, जिससे जयंती दिवस 5 अगस्त को प्रतिमा की ससम्मान स्थापना हो सके।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 147