किसानों की बिकराल समस्याओं को लेकर साइकिल द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने किसान हुवा प्रस्थान

छतरपुर घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत बमनौरा का किसान रामावतार लोधी किसानों की समस्याओं को अवगत कराने मुख्यमंत्री महोदय जी से मिलने साइकिल से आज बमनौरा कलां से भोपाल के लिए रवाना हो गया है इसमें मुख्य समस्याएं 1 आवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान 2 नीलगाय द्वारा फसल नष्ट 3 बंदरो के द्वारा फसलों को हानि 4 किसानों को खेत पर जाने हेतु रास्ता  ये ऐसी समस्याएं है की शासन के अलावा और कोई नही सुलझा सकता है इससे आहत होकर रामावतार लोधी बमनौरा कलां से  अपनी साइकिल से भोपाल जा रहे है सभी महनुभाओ ने इनका समर्थन किया इसमें राजेश पटेरिया जनपद सदस्य रामनिवास राजपूत समस्त किसान बंधु मौजूद रहे recent visitors 167

भालू के हमलें से वृध्द महिला घायल

जनकपुर/एमसीबी   विकास खंड भरतपुर के वन परिक्षेत्र कोटाडोल के ग्राम नेउर में भालू के हमले से एक वृद्ध महिला फूल बाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के द्वारा तत्काल एक हज़ार रूपए सहायता राशि घायल को दी गई। recent visitors 106

8वीं की छात्रा ने अधेड़ से शादी करने पर दुखी होकर लगाई फांसी, जानें क्या थी मजबूरी

सीतापुर यूपी के सीतापुर में एक कम उम्र लड़की ने अधेड़ से शादी कराने पर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता दुनिया में नहीं है। गांववालों के मुताबिक परिजनों ने लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। लड़की गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और गुरुवार को भी स्कूल गई थी। हालांकि पुलिस लड़की को बालिग बता रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जिले के थाना तालगांव के एक गांव का है। गांववालों का कहना है कि लड़की की शादी तीन महीने पहले गांव के ही एक अधिक उम्र के शख्‍स से हुई थी। लड़की के पिता की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। अधिक उम्र के पुरुष से शादी करने पर लड़की नाराज चल रही थी। अंतत: उसने अपनी जान दे दी। बताते हैं गरीबी के चलते मां और परिवारी जनों ने उसकी शादी गांव में ही उससे ज्यादा उम्र के अधेड़ के साथ कर दी थी। अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ लड़की की जोड़ी मैच नहीं कर रही थी। आए दिन घर में मारपीट होती थी। लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने मारपीट से शरीर पर पड़े निशान को दिखाया था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गई थी। छुट्टी में वापस आने के बाद अपनी ससुराल में दुपट्टे से फंदा बनाकरआत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय ससुरालीजन खेत की तरफ गए थे। गांव के बच्चों ने शव लटकते हुए देखा। उन्‍होंने चीख पुकार मचाई तो लड़की की मां भी रोती बिलखते हुए पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्‍या बोली पुलिस इस बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शादी के बाद उम्र से कोई मतलब नहीं है। किसी भी उम्र में कोई भी पढ़ाई कर सकता है।   recent visitors 98

बंडा पुल पर बाइक को लोडिंग वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल, पुलिस ने वाहन को पकड़ा

टीकमगढ़ दिगौड़ा कस्बा के बंडा पुल के पास बुधवार की शाम को एक लोडिंग वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर मारकर भागने वाले लोडिंग वाहन को पुलिस ने ग्राम बर्माताल के पास से पकड़कर पुलिस थाना में रखा गया है। दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि ग्राम बम्होरी के निवासी गजेन्द्र सिंह तोमर व प्रमोद कुमार नायक बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे, जैसे ही यह दिगौड़ा के बंडा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन UP 93 CT 7856 ने इनकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। लोडिंग वाहन का चालक मौके से तेज रफ्तार में वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए लोडिंग वाहन को ग्राम बर्माताल के पास पकड़ लिया, जिसको पुलिस थाने में रखा गया है। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। recent visitors 101

04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आगामी 04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान। जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, तहसीलदार कार्यालय, नगर पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि समेत आमनागरिक रहेंगे मौजूद। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ मो० इशहाक खान ने आम जनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हैं। रविवार को प्रातः 7:30से 10:00 बजे तक चलेगा अभियान।   recent visitors 120

रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा

रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा 26 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए        धार  कलेक्ट्रेट सभागृह में जून-2024 में सेवानिवृत्त हुए 26 शासकीय कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किया जाकर शाल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत भी सक्रिय रहने व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करते रहने हेतु संदेश दिया। साथ ही सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली राशि को भविष्य हेतु सुरक्षित रखने व समझदारी व सुनियोजित तरीके से खर्च करने एवं सही तरीके से इन्वेस्ट करने की सलाह भी दी, ताकि भविष्य में उन्हें अपने जीवन यापन हेतु दूसरे परिजनों पर निर्भर न रहना पडे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना, इस जिले की अच्छी परिपाटी है। इससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समय पर आरंभ हो जाती हैं। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती भगवती काग, पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद टोंग्या, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह परिहार, सचिव गजेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतरसिंह यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनजातीय विकास कार्यालय के 13, स्वास्थ्य विभाग के 3, भूमि संरक्षण कार्यालय, राजस्व विभाग, डाइट कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जेल विभाग, आयुष विभाग के -1-1, एवं शिक्षा विभाग व आबकारी विभाग के 2-2 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। recent visitors 105

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में मचे घमासान को लेकर बीते दिनों बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. अब उनके इस बयान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका वकील मंजेश कुमार यादव की तरफ से दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि मौर्य की टिप्पणी उनके पद की गरिमा को कम करती है और सरकार की पारदर्शिता और शुचिता पर संदेह पैदा करती है. याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी किया गया है उल्लेख याचिका में कहा गया है कि बीजेपी, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया या खंडन न आना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है. इसके अलावा याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे. याचिका में दलील दी गई है कि ऐसे रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त करना अनुचित है और यह एक खतरनाक मिसाल कायम करता है. याचिका के संबंध में न्यूज एजेंसी भाषा से बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और अगले कुछ दिनों में इसे अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है. मौर्य ने दिया था ये बयान 14 जुलाई को बीजेपी की एक दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, "संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा". उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा गया था. उनके इस बयान से सियासत गरमा गई थी और विपक्ष ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था. हालांकि, इस  समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपचुनाव को लेकर कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा हुआ है.   recent visitors 110