MY SECRET NEWS

Saturday, June 20, 2026 7:57 am

बंडा पुल पर बाइक को लोडिंग वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल, पुलिस ने वाहन को पकड़ा

टीकमगढ़

दिगौड़ा कस्बा के बंडा पुल के पास बुधवार की शाम को एक लोडिंग वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर मारकर भागने वाले लोडिंग वाहन को पुलिस ने ग्राम बर्माताल के पास से पकड़कर पुलिस थाना में रखा गया है।

दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि ग्राम बम्होरी के निवासी गजेन्द्र सिंह तोमर व प्रमोद कुमार नायक बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे, जैसे ही यह दिगौड़ा के बंडा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन UP 93 CT 7856 ने इनकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। लोडिंग वाहन का चालक मौके से तेज रफ्तार में वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए लोडिंग वाहन को ग्राम बर्माताल के पास पकड़ लिया, जिसको पुलिस थाने में रखा गया है। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Loading spinner

Leave a Comment