महिला ने इसके लिए 73 साल के शख्स को आरोपी बताया, HC ने रद्द की महिला की याचिका, आप 30 साल मर्जी से यौन संबंध बना रहे थे

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष एक महिला ने अपनी याचिका में दावा किया कि उसके साथ 1987 से 2017 तक रेप हुआ है। महिला ने इसके लिए 73 साल के शख्स को आरोपी बताया। महिला ने आरोप लगाया कि वह पहले से शादीशुदा था और 30 सालों तक वे मुंबई के अलग-अलग होटलों में संबंध बनाते थे। इस बीच वह किसी कारणवश चली गई, जब लौटी तो उसने पहचानने से भी इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एफआईआर से पता चलता है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। महिला ने जब आरोपी से संबंध बनाए तो वह बालिग थी और सही-गलत की पूरी समझ रखती थी। हाई कोर्ट ने पूछा कि आप 30 साल तक सहमति से यौन संबंध बना रहे थे तब आपने अपने रिश्ते पर कभी एक शब्द नहीं कहा, तो अब रेप का आरोप क्यों? बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ के समक्ष बीते बुधवार को यह मामला आया। अदालत ने सुनवाई कहते हुए कहा कि एफआईआर से पता चलता है कि दोनों के बीच "स्पष्ट रूप से सहमति से संबंध बने थे।" पीठ ने यह भी कहा कि एफआईआर 2018 में दर्ज की गई थी और इस देरी के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। 30 साल तक यौन संबंध बनाते रहे और अब… अदालत ने कहा, "दोनों पक्ष 30 साल से यौन संबंध बना रहे थे। शिकायतकर्ता ने कभी भी रिश्ते पर अपनी कथित आपत्ति के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। यह दोनों पक्षों के बीच संबंधों में खटास आने और उसके बाद महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का मामला है।" मामला क्या है दरअसल, शिकायत के अनुसार, महिला 1987 में उस व्यक्ति की कंपनी में शामिल हुई थी। उस समय, आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ जबरन यौन संबंध स्थापित किए। जुलाई 1987 से 2017 के बीच 30 साल तक आरोपी ने कल्याण, भिवंडी और अन्य स्थानों के विभिन्न होटलों में उसके साथ बलात्कार किया। महिला के मुताबिक, उसने उससे शादी करने का वादा किया, 1993 में उसके गले में 'मंगलसूत्र' डाला और घोषणा की कि वह उसकी दूसरी पत्नी है। उन्होंने आगे कहा कि वह उसे किसी और से शादी करने या संबंध बनाने की इजाजत नहीं देते थे। जब महिला को हुआ धोखे का आभास महिला ने दावा किया है कि 1996 में आरोपी को दिल का दौरा पड़ा था इसलिए वह कंपनी की देखभाल करती थीं। हालांकि, सितंबर 2017 में, उनकी माँ कैंसर से पीड़ित हो गईं और उन्हें अपनी नौकरी से छुट्टी लेनी पड़ी। जब उसने सेवा फिर से शुरू की, तो उसने कार्यालय बंद पाया और कंपनी के गेट पर ताला लगा हुआ था। जब वह एक बार फिर उस आदमी के संपर्क में आई, तो उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और बैंकिंग, आयकर, एक मेडिकल दुकान से संबंधित समझौते और सोने के 'मंगलसूत्र' से संबंधित दस्तावेज भी नहीं सौंपे। उसने उससे मिलने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने क्या कहा पीठ ने कहा कि एफआईआर से ही पता चलता है कि महिला को पता था कि आरोपी शादीशुदा है और इस जानकारी के बावजूद उसने शादी के संबंध में उसके आश्वासन पर विश्वास करना जारी रखा। अदालत ने कहा, "वह इतनी वयस्क है कि उसे पता है कि कानून दूसरी शादी करने से मना करता है और शिकायत में ऐसा कोई आरोप नहीं है कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने और फिर उससे शादी करने का वादा किया था। यह पूरी तरह से महिला की इच्छा से हुआ है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

जय बच्चन ने अपना पूरा नाम जया अमिताभ बच्चन कहा तो पूरा सदन हंसने लगा, मजाकिया अंदाज में कई बातें हुईं

नई दिल्ली संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच मजाकिया अंदाज में शुक्रवार को कई बातें हुईं, जिसके बाद पूरा सदन ठहाके से गूंज उठा। दरअसल, जया बच्चन ने बीच में उठकर सभापति धनखड़ से सवाल किया कि क्या आपको आज लंच ब्रेक मिला है? नहीं मिला न, इसीलिए आप जयराम रमेश का नाम ले रहे हैं। इस दौरान, जब जय बच्चन ने अपना पूरा नाम जया अमिताभ बच्चन कहा तो पूरा सदन हंसने लगा। मालूम हो कि पिछले दिनों राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने जया अमिताभ बच्चन कहा था, जिस पर सपा सांसद काफी नाराज हो गई थीं। राज्यसभा में आज चर्चा के दौरान जया बच्चन बीच में उठीं और सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, ''सर, मैं जया अमिताभ बच्चन आपसे कुछ पूछना चाहती हूं।'' इसके बाद संसद में ठहाके लगने लगे। खुद सभापति जगदीप धनखड़ भी खुद की हंसी नहीं रोक सके। जया बच्चन ने जगदीप धनखड़ से पूछा कि क्या आपको आज लंच ब्रेक मिला? नहीं मिला। तभी आप जयराम जी (कांग्रेस सांसद जयराम रमेश) का नाम ले रहे हैं। आप जबतक उनका नाम नहीं लेते, तब तक आपका खाना हजम नहीं होता है। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने लंच के टाइम लंच नहीं किया, लेकिन उसके बाद लंच जयराम रमेश के साथ ही लंच किया और आज ही किया है। इसके बाद जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन से यह भी कहा कि मैं यह सभी को बता दूं कि यह पहला मौका है शायद कि मैं आपका भी फैन हूं और अमिताभ जी का हूं। राज्यसभा के सभापति और जया बच्चन के बीच हुए इस बातचीत के दौरान पूरे सदन में ठहाके लगते रहे। जब भड़क गई थीं जया बच्चन इसी मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश पर जया बच्चन भड़क गई थीं। दरअसल, जया बच्चन का नाम लेने के बाद हरिवंश ने अमिताभ बच्चन का भी नाम जोड़ दिया था। उन्होंने कहा था, ''श्रीमती जया अमिताभ बच्चन जी, प्लीज। इस पर जया बच्चन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी हो जाता। इस पर हरिवंश ने जवाब दिया कि चूंकि यहां पर पूरा नाम लिखा हुआ था, तो वही मैंने रिपीट किया। इस पर जया बच्चन ने आगे कहा कि यह नया तरीका निकला है कि महिलाएं अपने पति के नाम से जानी जाएंगी, उनका कोई अस्तित्व नहीं है। इस पर हरिवंश ने कहा कि यहां पर यही नाम दर्ज था, इसीलिए मैंने कहा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

19 लाख के आभूषण सहित पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह किया पर्दाफाश

कोण्डगांव छत्तीसगरढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. शहर में चोर गिरोह का शातिर बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने मामले में जांच टीम गठित कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने चोर के कब्जे से 19 लाख के आभूषण भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कोण्डागांव के शीतलापारा निवासी राकेष कुमार जैन (47 वर्ष) ने बयानार थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह 11 जून को अपने भाई के साथ बयानार में सप्ताहिक बाजार पर सोना चांदी का व्यापार करने व्यापार करने गया था. बाजार खत्म होने पर उसने सोने-चांदी के सभी सामान पेटियों में रखा और दुकान को समेटने लगा. राकेष जैन ने अपनी बोलेरो कार में एक पेटी लेकर रखने गया, इसी दौरान 8 लाख के सोने-चांदी से भरी दूसरी पेटी को चोर ने दुकान से पार कर लिया. इस मामले में बयानार थाने पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई. पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस ने सायबर सेल की साथ संयुक्त टीम बना कर आरोपी की तलाश में जुट गई. साइबर सेल की टीम आरोपी को ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं राज्य के अन्य जिलों में लगातार पतासाजी कर रही थी. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी महासमुंद के भीमखोज में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल की गई बाईक समेत 19 लाख 76 हजार 840 रुपये (19 लाख 76,840/-) कीमती चोरी का सामान जब्त किया है. पुलिस की पुछताछ में आरोपी सचिन ध्रुव, पिता- राजेष ध्रुव ने अपने साथी नागराज उर्फ नागेष्वर उर्फ नागू नेताम, पिता- गब्बर नेताम और तुमगांव के कुहरी के राकेष, पिता- ईतवारू के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी की पहचान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सचिन ध्रुव (23 वर्ष), पिता- राजेष ध्रुव, जाति- गोंड, साकिन, भीमखोज, खल्लारी थाना, महासमुंद के रूप में हुई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

सुप्रीम कोर्ट ने दान लेने वाले और दान देने वाले कॉरपोरेट घरानों के बीच सांठगांठ के कथित आरोपों की SIT जांच से किया इनकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दान लेने वाले राजनीतिक दलों और दान देने वाले कॉरपोरेट घरानों के बीच सांठगांठ के कथित आरोपों की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने आज इस मामले की सुनवाई की। दो गैर सरकारी संगठनों, कॉमन कॉज और सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन की याचिका में चुनावी बॉन्ड योजना के तहत कथित चंदा लो और धंधा दो की व्यवस्था की न्यायिक निगरानी में जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित करने की मांग की गई थी। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने गैर सरकारी संगठन की तरफ से मामले में पैरवी की। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकांश इलेक्टोरल बॉन्ड के बदले दानदाताओं को कुछ न कुछ बदले में दिए गए हैं। कुछ लोगों को तो कॉन्ट्रैक्ट दिए गए और उनके द्वारा दान की गई रकम कुल कॉन्ट्रैक्ट रकम का एक फीसदी है। प्रशांत भूषण ने कहा, इन मामलों में न केवल राजनीतिक दल बल्कि प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​भी शामिल हैं। बकौल भूषण यह देश के इतिहास में सबसे खराब वित्तीय घोटालों में से एक है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी फैसले में बिल्कुल यही आशंका जताई थी, और अब जो कुछ सामने आया है, वह बिल्कुल चौंकाने वाला है। इस पर CJI ने कहा, "हमने पहले ही खुलासा करने का आदेश दे दिया है, अब सामान्य प्रक्रिया का पालन होने दीजिए। हम एक निश्चित बिंदु तक पहुंच गए हैं।" CJI ने पूछा कि एसआईटी इसमें अब क्या जांच कर सकती है? इस पर भूषण ने कहा कि SIT यह जांच कर सकती है कि क्या दोनों पक्षों के बीच चंदा लो और धंधा दो जैसी अदला-बदली या एक हाथ से ले और दूसरे हाथ से दे जैसी भावना और व्यवस्था थी और अगर थी तो इसमें  कौन-कौन लोग शामिल थे? सीजेआई ने ये भी कहा कि यह वस्तुतः एक खुली जांच होगी लेकिन हमारा मानना ​​है कि आपराधिक प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले कानून के मामले में इस अदालत के किसी भी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन का आदेश नहीं दिया जाना चाहिए। बता दें कि इसी साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को गुमनाम फंडिंग की अनुमति देने वाली चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था और भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी बॉन्ड जारी करना तुरंत बंद करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने SBI को सभी दानदाताओं के विवरण सार्वजनिक करने का भी आदेश दिया था। याचिकाओं में दावा किया गया था कि SBI द्वारा जारी किए गए चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों से पता चला है कि इनमें से अधिकांश को कॉरपोरेट घरानों द्वारा राजनीतिक दलों को चंदा लो और धंधा लो की व्यवस्था के रूप में दान दिया गया था। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि ये समझौते केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या आयकर विभाग सहित केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से बचने के लिए या फिर आर्थिक लाभ के लिए किए गए हो सकते हैं। इसलिए इनकी न्यायिक निगरानी में SIT से जांच कराई जाए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

कभी देखी है किसी School Teacher की ऐसी विदाई, गिफ्ट में मिली ₹10 लाख की कार

नागौर  राजस्थान में बीते दिनों कई सरकारी कर्मचारी रिटायर्ड हुए। उन्हीं में नगौर जिले के ग्रामीण स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (Physical training Instructor) का विदाई समारोह चर्चाओं में है। शिक्षक हनुमान राम देवड़ा 31 जुलाई को रिटायर्डमेंट हुए। शिक्षक हनुमान राम देवड़ा के विदाई समारोह में न सिर्फ उनके शिष्यों ने अनूठी विदाई दी, बल्कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावार खुद 250 किलोमीटर चलकर उनके पैर छूने पहुंच गए। शिक्षामंत्री ने न सिर्फ शिक्षक हनुमान राम देवड़ा की उत्कृष्ट सेवाओं का बखान किया, बल्कि उनके काबिल शिष्यों को भी नमन किया। हनुमान राम देवड़ा बतौर पीटीआई नागौर जिले के गोगेलाव गांव सेठ मेघराज एवं माणकचंद बोथरा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पिछले 29 सालों से लगातार सेवाएं दे रहे थे, जब वो रिटायर्ड हुए तो पूरा गांव भावुक हो गया। छात्रों ने टीचर को गिफ्ट की लग्जरी कार दरअसल, पीटीआई हनुमान सिंह देवड़ा ने अपने नौकरी के सेवाकाल में द्रोणाचार्य बनकर अनेक अर्जुन तैयार किए, जो आज देश की सेवा में लगे हैं। 32 साल की अपनी सेवा में पीटीआई हनुमान राम देवड़ा ने 29 साल तो सिर्फ इसी गोगेलाव स्कूल को दिए हैं, जहां उनके 65 शिष्य सेना में हैं। वहीं 20 शिष्य पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, एक राजस्थान पुलिस में एसआई है। वहीं 15 से अधिक विद्यार्थी पीटीआई बन गए। इसके साथ ही 18 से अधिक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बने हैं, बाकि सैकड़ों अन्य सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। यही वजह है कि अपने 'गुरु द्रोणाचार्य' के सेवानिवृत्ति समारोह को इन्हीं अर्जुनों ने मिलकर ऐतिहासिक बना दिया। पीटीआई हनुमान राम देवड़ा के पढ़ाए हुए इन शिष्यों ने पूर्व छात्र परिषद नाम से पहले एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया और फिर सभी शिष्य अपनी सरकारी सेवाओं से छुट्टी लेकर गांव गोगेलाव पहुंच गए। जहां एक सप्ताह तक कई खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान, पौधरोपण कर 31 जुलाई को गुरु को भावुक विदाई देने के साथ ही उन्हें 10 लाख रुपए की लग्जरी कार भी गिफ्ट की। मदन दिलावर बोले-जीवन में पहला ऐसा कार्यक्रम देखा पीटीआई के विदाई समारोह में आए शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा-मेरे जीवन में पहला ऐसा कार्यक्रम देखा जहां किसी शारीरिक शिक्षक को उनके शिष्यों ने ऐसे विदाई दी हो। इसके पीछे पीटीआई हनुमान सिंह देवड़ा की त्याग, तपस्या और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण है, जो दिखाता है कि कैसे एक गुरु ने अपने शिष्यों का न सिर्फ काबिल बनाया, बल्कि उन शिष्यों में भी इतना बड़ा समर्पण दिखा कि उन्होंने अपने गुरु का मान बढ़ाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि संघर्ष से निकलकर हनुमान सिंह देवड़ा ने अपने पद को सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं समझा, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए अपने सैकड़ों शिष्यों को तैयार कर दिल जीता है। इसलिए वो खुद अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि ऐसे गुरु के चरण स्पर्श करने का भाग्य उन्हें भी मिला। बता दें कि खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कुछ महीनों पहले गोगेलाव गांव पहुंच पीटीआई हनुमान सिंह देवड़ा से मिलकर उनके समर्पण की तारीफ कर चुके हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 194

सपा कार्यकर्ता ने X पर किया पोस्ट, राम गोपाल ने चेतावनी देते हुए हटाने को कहा

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ-साथ तमाम सपा नेता योगी सरकार को लगातार घेर रहे हैं। इसी बीच, सीएम योगी को लेकर एक बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। एक शख्स ने सपा सांसद राम गोपाल यादव के हवाले से लिखा कि सीएम योगी को योगी हटाकर अजय सिंह बिष्ट रख लेना चाहिए। सपा के राज्यसभा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सफाई दे दी है। साथ ही एक्स से पोस्ट न हटाने जाने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पोस्ट करने वाले युवक ने सपा सांसद से मांफी मांग ली है। युवक ने कहा कि हम लोग काम पढ़े लिखे हैं, इसलिए गलती से हो गई है। दरअसल, एक्स पर अजित सिंह पटेल नाम के शख्स ने सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव के हवाले से पोस्ट किया कि 'योगी के मुंह से ऐसी भाषा अच्छी नहीं लगती, अब उनको अपने नाम से योगी हटाकर अजय सिंह बिष्ट रख लेना चाहिए।' इस पोस्ट में युवक ने सपा सांसद राम गोपाल यादव की बाइट भी लगाई है। वहीं इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या बातों का प्रचार-प्रसार करना अब आम बात हो गई है। ऐसा ही ट्वीट आज मुझे देखने को मिला है, जिसमें मेरे द्वारा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के संबंध में एक शत-प्रतिशत असत्य वाक्य को लिखा गया है। उसका स्क्रीन शॉट नीचे दिया गया है। युवक ने डिलीट किया पोस्ट सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने पोस्ट के जरिये चेतावनी देते हुए कहा कि ट्वीट करने वाले ने अगर तत्काल इसे नहीं हटाया तो मुझे इसकी शिकायत पुलिस को करनी पड़ेगी। वहीं, अजित सिंह पटेल ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। साथ ही अजीत ने सपा सांसद के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सर क्षमा करिए गलती से हो गया था। हम लोग काम पढ़े लिखे हैं, इसलिए गलती से हो गई है। आप बड़े हैं सर, क्षमा करिए सर। वहीं, जिस अजित सिंह पटेल ने राम गोपाल यादव के हवाले से पोस्ट किया है, वो सपा युवजन सभा का प्रदेश सचिव बताया जा रहा है। इसकी जानकारी अजित ने अपने एक्स के बायो में दी है। अजीत के बायो के मुताबिक वो सक्रिय सदस्य समाजवादी पार्टी मिर्जापुर और जिलाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय महासभा मिर्जापुर के पद पर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 111

पेरिस ओलंप‍िक में भारत को पहला गोल्ड दिलाने के मनु भाकर एकदम करीब पहुंच चुकी, रच सकती है इत‍िहास

नई दिल्ली पेरिस ओलंप‍िक में भारत को पहला गोल्ड दिलाने के मनु भाकर एकदम करीब पहुंच चुकी हैं। मनु ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अब वो भारत का सपना साकार करने के काफी पास पहुंच चुकी हैं। मनु लगातार एक के बाद एक दो मेडल जीतकर अपना नाम इत‍िहास के पन्नों में दर्ज करवा चुकी हैं। अब मनु के पास एक और इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के करीब हैं। बता दें कि मनु भाकर ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाई है। मनु कुल 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ईशा सिंह ने निराश किया और वह 18वें पोजीशन पर रहीं। फाइनल मुकाबला 3 अगस्त बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। प्रिसिजन दौर में 10-10 निशानों की तीन सीरीज में क्रमश: 97, 98 और 99 अंक जुटाए। रेपिड दौर में उन्होंने तीन सीरीज में 100, 98 और 98 अंक हासिल किए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115