अफगानिस्तान मेंदो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 9 की मौत

काबुल  अफगानिस्तान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में ये हादसा हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलवी शमसुद्दीन मोहम्मदी के अनुसार, सड़क हादसा शनिवार दोपहर को खान-ए-चारबाग जिले में हुआ। यहां दो वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाई और इसे लेकर जांच चल रही है। बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। इससे पहले 29 जुलाई को अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत हो गई थी। पश्चिमी हेरात प्रांत के एड्रास्कन जिले में एक कार की ट्रक से टक्कर हुई थी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में लापरवाह ड्राइविंग की वजह से ये हादसे होते हैं। recent visitors 103

तिहाड़ जेल में कैदी चलाते हैं इंस्टाग्राम, पोस्ट करते हैं फोटो, पोल खुली तो सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल

नई दिल्ली दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम चलाया जा रहा है। वह जेल से कई बार अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर चुका है। इसे लेकर हरियाणा के खुफिया विभाग ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में बंद नवीन बाली पर हत्या, जबरन उगाही, हत्या प्रयास और लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। वह नीरज बवाना गैंग का अहम सदस्य है। वह कई वारदातों में नीरज का साथी रहा है। वर्ष 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई जितेन्द्र गोगी की हत्या में भी पुलिस ने नवीन बाली को आरोपी बनाया है। बीते दिनों हरियाणा पुलिस विभिन्न बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही थी। इस दौरान पता चला कि नवीन बाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेल की तस्वीर डाली गई है। इसे लेकर हरियाणा के गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक मित्तल की ओर से तिहाड़ जेल के महानिदेशक सतीश गोलचा और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि मई और जून में तीन बार फोटो अपलोड की है। आखिरी बार 8 जुलाई को उसने इंस्टाग्राम पर जेल से फोटो अपलोड की है। जेल के बाहर बदमाशों के गुर्गे भी अपलोड कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कई कुख्यात बदमाश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन यह फोटो-वीडियो जेल से नहीं, बल्कि बाहर मौजूद उनके गुर्गों द्वारा अपलोड किए जाते हैं। वह अदालत में पेशी के दौरान बदमाशों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, लेकिन इस मामले में जेल से ही फोटो डाली जा रही हैं।   recent visitors 119

सेंट लूसिया को पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाली एथलीट बनीं जूलियन अल्फ्रेड

पेरिस  ओलंपिक में जूलियन अल्फ्रेड ने महिलाओं की 100 मीटर का फाइनल जीत लिया। सेंट लूसिया की जूलियन ने 10.72 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह ओलंपिक में सेंट लूसिया का यह पहला ओलिंपिक मेडल है। सेंट लूसिया की आबादी दो लाख से भी कम है। बारिश की वजह से गीले ट्रैक पर रेस का आयोजन हुआ। विश्व चैंपियन और रेस की प्रबल दावेदार शा'कैरी रिचर्डसन ने 10.87 सेकंड के साथ रजत पदक जीता, लेकिन अमेरिकी धावक कभी भी अल्फ्रेड को चुनौती नहीं दे सकी। उनकी हमवतन मेलिसा जेफरसन ने 10.92 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। अमेरिका का इंतजार हुआ और लंबा जूलियन अल्फ्रेड हीट राउंड में 10.95 सेकंड का समय लेकर 5वें नंबर पर थीं। वह सेमीफाइनल में भी सबसे तेज रेसर रहीं। 23 साल की जुलियन ने सेमीफाइनल में 10.84 सेकंड का समय लिया था। फाइनल मुकाबले में वह छठे लेन में थीं। शा'कैरी रिचर्डसन 7वें और मेलिसा जेफरसन 5वें में थीं। दो अमेरिकी के बीच में होने के बाद भी अल्फ्रेड ने कोई मौका नहीं दिया और अपने देश के लिए ओलंपिक इतिहास का पहला मेडल जीता। इस स्पर्धा में अमेरिका का 28 साल का स्वर्ण पदक का सूखा जारी है। 1996 में गेल डेवर्स उनकी आखिरी विजेता थीं। मैरियन जोन्स को डोपिंग के लिए उनके 2000 के ओलंपिक स्वर्ण से हटा दिया गया था। इसने पिछले चार ओलंपिक स्वर्ण और उपलब्ध 12 में से 10 पदक जीतने के बाद इस स्पर्धा में जमैका के दबदबे का भी अंत कर दिया। सेमीफाइनल में नहीं उतरीं फ्रेजर-प्राइस वहीं अपने पांचवें ओलंपिक में भाग ले रहीं दो बार की ओलंपिक चैंपियन फ्रेजर-प्राइस का नाम सेमीफाइनल से कुछ देर पहले 'शुरू नहीं किया' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। उनकी लेन खाली रही। बाद में सोशल मीडिया पर उनके और जमैका की टीम के सदस्यों का अधिकारियों के साथ बहस करते हुए फुटेज सामने आया, ऐसा लग रहा था कि अधिकारी उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे। फ्रेजर-प्राइस को यह कहते हुए सुना गया, 'उन्होंने नियम बदल दिए हैं, हम हमेशा इसी गेट से आते हैं।' वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कहा कि वह अभी भी जमैका टीम से उनकी अनुपस्थिति के कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। recent visitors 100

एक और ट्रेन हादसे की शिकार,कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

विशाखापट्टनम छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई. यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो इसी दौरान इसमें अचानक से आग लग गई. आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई. इस दौरान तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं,. गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. सवारियां उतरकर जा चुकी थीं। इस वजह से जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही GRP, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तलाशने और जांच करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोरबा एक्सप्रेस के B-7 कोच में आग लगी और यह आसपास की B5, M7 समेत चार बोगियों में भी फैल गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण B-7 कोच के शौचालय में आग लगी और यह अन्य बोगियों तक जा फैली। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग पर काबू पाने में जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। recent visitors 125

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा थाना खरगापुर का किया गया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 03.08.24 की देर रात्रि थाना खरगापुर का औचक निरीक्षण कर रात्रि गस्त, थाने के मालखाना, थाने के रजिस्टर, पेंडेंसी, गुंडा- बदमाश रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई,पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम  व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस एंट्री चेक कर थाने के सभी रजिस्टर अपडेट रखने एवं साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सही तरीके से रखने हेतु,साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश , निगरानी बदमाशों , संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों  पर नजर रखने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों द्वारा थाने पर आकर शिकायत करने पर जांच कर उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने एवं शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। recent visitors 101

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, 5वां गेंदबाज वनडे सीरीज से बाहर, भारतीय टीम को होगा फायदा

कोलंबो  श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे में रोमांचक टाई के बाद, भारत और श्रीलंका रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगे। हसरंगा अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़े हुए नजर आए थे। हसरंगा ने किए थे तीन शिकार पहले मैच में वानिंदु हसरंगा न कमाल की बॉलिंग की थी। उन्होंने भारतीय टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया था। विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू करने के बाद उन्होंने केएल राहुल को आउट किया था। इसके अलावा कुलदीप यादव का विकेट भी हसरंगा को ही मिला था। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि उनके पास पहले से ही मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा जैसे गेंदबाज नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में बताया, 'वानिंदु हसरंगा बाकी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि खिलाड़ी के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। पहले वनडे के दौरान अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द हुआ। इसके बाद खिलाड़ी का एमआरआई किया गया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। ' वेंडरसे को मिली टीम में जगह जेफरी वेंडरसे को हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है। 34 वर्षीय वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी वनडे इस साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। तीसरा और आखिरी वनडे 7 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए दोनों ही टीमों को बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने पड़ेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना , ईशान मलिंगा। recent visitors 89

राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का जल्दी हो निराकरण- डॉ. सिंह

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सहित जनपद सदस्यों ने जनहित के मामले में ज़िला खाद्य अधिकारी से मिलकर समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग रखी विदित हो की जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में विगत कई माह से राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, राशन कार्ड से नाम पृथक करवाने, एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड की पीडीएफ़ लेने, राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने के लिये ग्रामीण जनता जनपद ऑफिस और ज़िला खाद्य अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गये थे। कई माह से उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन लेने से वंचित हो रहे थे साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे। ऐसे तमाम समस्याओं से ग्रामीण क्षेत्र की जनता जूझ रही थी। कई बार जनपद से आवेदन फॉर्म भरकर भेजने के बावजूद उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में सुधार नहीं हो पा रहा था इन सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने,जनपद सदस्य कविता दीवान, कृष्णा सिंह, नांनकुवर, रोशन सिंह, जयमंगल सिंह सहित जिला खाद्य अधिकारी से मुलाकात की और इस समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की। recent visitors 99