Friday, July 3, 2026 10:07 am

पेरिस ओलंपिक के मेंस जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड तो ऋषभ पंत ने कर दिया इनाम का ऐलान

नई दिल्ली टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। पंत ने ऐलान किया है कि अगर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत जाते हैं, तो वो 1,00,089 रुपये इनाम में देंगे। यह इनाम किसे मिलेगा, इसको लेकर भी पंत ने एक शर्त रखी है। इसके अलावा 10 और लोगों को वो फ्लाइट टिकट भी देंगे। पेरिस ओलंपिक के मेंस जैवलिन थ्रो के क्वॉलिफिकेश में राउंड में नीरज ने पहली ही कोशिश में 89.34 मीटर दूर भाला फेंका और पहली ही कोशिश में फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। क्वॉलिफिकेशन राउंड में कुल 32 जैवलिन थ्रोअर ने हिस्सा लिया था, जिसमें टॉप पर नीरज चोपड़ा ही रहे। नीरज चोपड़ा ने जिस तरह का प्रदर्शन क्वॉलिफिकेशन राउंड में किया है, वो देखकर लोगों की गोल्ड मेडल की आस और ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है, उन्होंने 86.59 मीटर दूर भाला फेंका था। ऋषभ पंत ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, 'अगर कल नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो मैं 1,00,089 रुपये उस लकी विनर को दूंगा, जो ये पोस्ट लाइक करेगा और सबसे ज्यादा कमेंट करेगा। इसके अलावा टॉप 10 उन लोगों को जो अटेंशन पाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें फ्लाइट टिकट दूंगा। भारत से और भारत के बाहर से चलिए अपने भाई को सपोर्ट देते हैं।' नीरज चोपड़ा का फाइनल इवेंट 8 अगस्त की रात को होना है। ओलंपिक खेलों में भारत ने अभी तक तीन ब्रोन्ज मेडल जीते हैं और ये तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं। इसके अलावा भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। विनेश ने एक ही दिन में तीन दमदार पहलवानों को पटखनी दी, जिसमें टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट जापान की सुसाकी भी शामिल हैं। सुसाकी ने इससे पहले अपना कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं गंवाया था।   recent visitors 90

युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण हुआ

नई दिल्ली   भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण कर रहे हैं। रियान पराग भारत के लिए वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी बन गए हैं। रियान को मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कैप सौंपी। पराग भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले असम के पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीतती है, तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी। इस मैच को जीतने के लिए भारत पूरा दम लगाएगा। टीम इंडिया ने तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। 22 वर्षीय पराग को तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह शामिल किया गया है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो   recent visitors 90

जेवर और नकदी लेकर भागी, राजस्थान-जयपुर में लुटेरी दुल्हन शादी के पांच दिन बाद फरार

जयपुर. जयपुर ग्रामीण जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में शादी के पांच दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दलालों ने पीड़ित को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है और पांच लाख रुपयों की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित युवराज सामोता जाट ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को राधिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रुदावन, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से दलाल रेखा कुमारी पत्नी सुबेसिंह और लीलाराम ने 5 लाख रुपये लेकर विवाह करवाया था। इसके बाद 20 जुलाई को दुल्हन के पिता विजेंद्र सिंह ने उसके पिता भगवान सहाय को फोन करके कहा कि उनके यहां बेटी के घर जाकर सफाई करने का रिवाज है। 21 जुलाई को दुल्हन के परिजन घर आए और सफाई करके चले गए। 23 जुलाई को दुल्हन राधिका पीहर वालों से मिलने के बहाने ससुराल से चली गई। कुछ दिन बाद जब युवराज पत्नी को लेने वापस ससुराल गया तो वहां कोई नहीं था। सभी लोग फरार हो चुके थे। घर लौटकर देखा तो सफाई के बहाने दुल्हन के परिवार वाले मां के जेवर और 50 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की मांग की। जांच में पता चला है कि आरोपित दुल्हन भरतपुर और ढोढसर में पहले भी ऐसा कर चुकी है। छह पुलिसकर्मियों को मिला अवॉर्ड – जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय और समर्पण से काम को लेकर जुलाई-2024 में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए चिह्नित किया गया है। पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग दुष्कर्म – शास्त्री नगर थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि विरोध करने पर आरोपित पड़ोसी ने उसे डराया-धमकाया। नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पड़ोसी की करतूत का पता चला। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। दोस्त से छीने 3.94 लाख रुपये – चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक ने मिलने बुलाकर अपने दोस्त से 3.94 लाख रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई कमल सिंह ने बताया कि प्रतापपुरा निवाई टोंक निवासी राकेश मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके दोस्त पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने उसे मिलने के लिए अक्षरधाम मंदिर बुलाया और कुछ दूरी पर ले जाकर उसके पास से बैग ले लिया और उसमें रखे रुपयों में से 3.94 लाख रुपये निकालकर अपने दोस्त को दे दिए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे कार से उतारकर चलते बने। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। ईंट-पत्थर लगाकर टायर खोल ले गए बदमाश – सांगानेर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर बदमाश रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई गोपाललाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी योगेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि उसने बीती रात घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर चोर रिम सहित चारों टायर खोलकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। recent visitors 121

हम मैच हार गए, लेकिन टीम ने अच्छा खेल दिखाया: श्रीजेश

पेरिस भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को खेले गए ओलंपिक सेमीफाइनल में उनकी टीम को मौके नहीं भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा लेकिन उन्होंने इस कड़े मुकाबले में आखिर तक हार नहीं मानने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों की सराहना की। श्रीजेश ने कहा कि जर्मन टीम ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को रोकने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी थी और भारतीय कप्तान के खिलाफ उनके होमवर्क का अंतिम परिणाम पर असर पड़ा। भारत सेमीफाइनल में 2-3 से हार गया और अब उसे कांस्य पदक के लिए खेलना होगा। भारत को इस मैच में कुल 11 पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह केवल दो को ही गोल में बदल पाया। श्रीजेश ने भारत की करीबी हार के बाद कहा, ‘‘यह बेहद कड़ा मैच था। हमें अच्छे मौके मिले लेकिन हम उन्हें नहीं भुना पाए। बस इतनी सी बात है। आप इसे स्कोरलाइन में देख सकते हैं। यह होमवर्क से जुड़ा मामला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उन्होंने हरमन के खिलाफ बहुत अच्छा खेल दिखाया क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक है। निश्चित तौर पर उन्होंने हमारे खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। किसी दिन ऐसा होता है।’’ श्रीजेश ने कहा कि टीम को इस हार को भूलकर स्पेन के खिलाफ गुरुवार को होने वाले कांस्य पदक के मैच के लिए जल्द से जल्द एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में पदक दांव पर लगा होगा और यह मुझसे नहीं देश से जुड़ा है। यह यहां खेल रहे 19 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़ा है। हमारे पास अब भी पदक जीतने का मौका है और मेरा मानना है कि आज जो कुछ हुआ हमें उसके बारे में सोचने के बजाय अपने देश के लिए पदक जीतने पर ध्यान देना चाहिए।’’ श्रीजेश ने कहा, ‘‘इन सभी 19 खिलाड़ियों को ऐसा खेलना चाहिए जैसे कि यह एक खिलाड़ी के रूप में देश के लिए पदक जीतने का उनके पास आखिरी मौका है।’’ श्रीजेश ने इस बात को नकार दिया कि जर्मनी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी नर्वस थे और उन्होंने रक्षात्मक रवैया अपनाया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे नर्वस होते तो मौके नहीं बना पाते। उन्होंने चैंपियन की तरह आखिर तक हार नहीं मानी। भाग्य भी जर्मन टीम के साथ था लेकिन मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। दुर्भाग्य से हम वैसा परिणाम हासिल नहीं कर पाए जैसा चाहते थे लेकिन यह आसान नहीं था।’’ श्रीजेश ने कहा कि वे इस हार को भूलना चाहेंगे लेकिन स्पेन के खिलाफ मैच के लिए रणनीति बनाते समय इस पर जरूर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस मैच पर इसलिए गौर करने की जरूरत है क्योंकि इससे पता चलेगा कि हमने क्या गलत किया और हम क्या बेहतर कर सकते हैं। स्पेन की टीम से मुकाबला करना आसान नहीं है। वह वास्तविक फाइटर है तथा क्वार्टर फाइनल में उसने जिस तरह का खेल दिखाया उसे देखते हुए हम इस मैच को सहजता से नहीं ले सकते हैं।’’ श्रीजेश गुरुवार को देश की तरफ से अपना अंतिम मैच खेलेंगे। वह पहले ही ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने इतने लंबे समय तक टीम में बने रहने के लिए साथी खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं जो कुछ हूं उसमें उन्होंने मेरी मदद की, कल मेरा अंतिम मैच होगा इसलिए उम्मीद है कि वे मेरे लिए अच्छा करेंगे।’’   recent visitors 211

ज़ाकिर खान एक्सक्लूसिव: उनके शो ‘आपका अपना ज़ाकिर’ से कपिल शर्मा की जगह लेने पर उनकी प्रतिक्रिया

ओटीटी पर धूम मचाने के बाद स्टैंडअप कमीडियन जाकिर खान अब छोटे पर्दे पर अपने चैट शो 'आपका अपना जाकिर' से दर्शकों काे गुदगुदाने आ रहे हैं। खास बात ये है कि जाकिर का यह शो टीवी कॉमिडी के किंग रहे कपिल शर्मा के शो की जगह आ रहा है। यही नहीं, कपिल की तरह जाकिर भी शो में बॉलीवुड सिलेब्रिटीज से बातचीत करते दिखेंगे। ऐसे में, दोनों के बीच तुलना लाजिमी हैं, लेकिन जाकिर का कहना है कि कपिल शर्मा इतने बड़े कलाकार हैं कि उनसे बराबरी करना उनकी हैसियत में ही नहीं है। नवभारत टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में Zakir Khan ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरे और कपिल भाई के बीच में ऐसी (तुलना) कोई चीज है। उनकी बराबरी करना मेरी हैसियत में नहीं है। वह बहुत बड़े आर्टिस्ट हैं। उन्होंने हमारे काम की धुरी बदल दी। उनका शो जब चल रहा था, उस वक्त सभी कमीडियंस को जिस तरह काम मिलने लगा, क्योंकि अभी भी कमीडियंस के लिए कम ही काम है। उतना काम नहीं है तो उन्होंने कॉमिडी के लिए जो किया कि मान लो कपिल भाई 100 रुपये लेते हैं और जिसकी हैसियत नहीं है 100 रुपये देने की तो वो 50, 25, 10 वाला कोई तो बुलाएगा, तो इस तरह से बहुत से लोगों को काम मिला है।' 'उन्हें रिप्लेस करना हमारी हैसियत नहीं है' जाकिर खान ने आगे कहा, 'आज चूंकि हमारा शो आ रहा है तो हम ये दावे करें कि हम उनकी जगह ले लेंगे या उनको रिप्लेस कर रहे हैं, ये हमारी हैसियत में ही नहीं है। यह मुझे अपनी नीयत में भी बहुत खराब लगेगा। वह बहुत बड़े आदमी हैं और वो जब भी हमसे मिले हैं, बहुत प्रेम और आदर से मिले हैं। हम भी उनको बहुत प्रेम करते हैं। हम अपना शो कर रहे हैं, अपने टाइप का कर रहे हैं। बाकी, वो जैसा करते हैं, वो करने की किसी की औकात नहीं है।' 10 अगस्त से शुरू हो रहा है 'आपका अपना जाकिर' बता दें कि 'आपका अपना जाकिर' 10 अगस्त से हर शनिवार और रविवार रात साढ़े नौ बजे सोनी टीव पर टेलिकास्ट होगा। जाकिर के शो के पहले गेस्ट फेमस फिल्ममेकर करण जौहर हैं। इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज हो गया है। कपिल का शो भी इसी चैनल पर ठीक इसी समय टेलिकास्ट होता था, लेकिन उनके शो का पिछला सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इन दिनों वो ब्रेक पर हैं। recent visitors 127

यह पिता का दायित्व है कि वह अपने नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण करे, भले ही मां कामकाजी हो और कमाती भी हो: कश्मीर हाईकोर्ट

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि बच्चों का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी पिता की होती है। उन्होंने कहा है कि यह पिता का दायित्व है कि वह अपने नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण करे, भले ही मां कामकाजी हो और कमाती भी हो। जस्टिस संजय धर ने सुनवाई के दौरान कहा कि मां कामकाजी हो तो भी पिता अपने बच्चों का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं है। कोर्ट में एक शख्स ने दलील दी थी कि उसके पास अपने नाबालिग बच्चों को भरण-पोषण देने के लिए पर्याप्त आय नहीं है। शख्स ने यह भी तर्क दिया कि उसकी अलग रह रही पत्नी (और बच्चों की मां) एक कामकाजी महिला है, जिसके पास बच्चों की देखभाल करने के लिए पर्याप्त आय है। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "नाबालिग बच्चों के पिता होने के नाते का उनका भरण-पोषण करना पिता की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है। यह सच है कि बच्चों की मां कामकाजी महिला हैं और उनके पास आया का स्रोत है लेकिन इससे पिता होने के नाते याचिकाकर्ता को अपने बच्चों का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी से मुक्ति नहीं मिलती। इसलिए यह तर्क निराधार है।" शख्स ने कोर्ट में जिसने अपने तीनों बच्चों के लिए 4,500 रुपये भरण-पोषण के रूप में भुगतान करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सेशन कोर्ट द्वारा भरण-पोषण देने के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद शख्स ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शख्स ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि उसकी मासिक आय केवल 12,000 रुपये है और उसके लिए अपने बच्चों के लिए 13,500 रुपये भरण-पोषण के रूप में देना संभव नहीं है। उसने बताया कि उसे अपने बीमार माता-पिता का भी भरण-पोषण करना है। उसने आगे तर्क दिया कि बच्चों की मां एक सरकारी टीचर थी, जिसे अच्छा वेतन मिलता था। ऐसे में बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अकेले उस पर नहीं डाली जा सकती। हालांकि उसने ट्रायल कोर्ट के सामने कोई सबूत पेश नहीं किया जिससे पता चल सके कि वह हर महीने 12,000 रुपए ही कमाता है। दूसरी तरफ कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वह एक योग्य इंजीनियर था जिसने पहले विदेश में भी काम किया था। recent visitors 114

भारतीय हॉकी टीम का 44 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण जीतने का सपना जर्मनी ने तोड़ा, अब कांसे के लिये खेलेगी

पेरिस ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का भारतीय हॉकी टीम का सपना जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में 2.3 से मिली हार से टूट गया और अब तक अभेद दिख रहे भारतीय डिफेंस में विश्व चैम्पियन टीम ने बड़ी चतुराई से सेंध मारकर टीवी के आगे देर रात नजरें गड़ाये बैठे करोड़ों भारतीयों का दिल भी तोड़ दिया। तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हराने वाली भारतीय टीम अब कांसे के लिये आठ अगस्त को स्पेन से खेलेगी। वहीं फाइनल जर्मनी और नीदरलैंड के बीच होगा। पहले क्वार्टर में बढत बनाने के बावजूद भारतीय टीम लय कायम नहीं रख पाई। डिफेंस बिखरा हुआ था तो फॉरवर्ड पंक्ति दबाव में दिखी जबकि मिडफील्ड में भी कई गलतियां हुई। भारत को अपने अनुभवी फर्स्ट रशर अमित रोहिदास की कमी बुरी तरह खली जो ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मिले रेडकार्ड के कारण एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं। भारत के लिये सातवें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने और 36वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल किया जबकि जर्मनी के लिये गोंजालो पेयाट ने 18वें, क्रिस्टोफर रूर ने 27वें और मार्को मिल्टकाउ ने 54वें मिनट में गोल दागे। आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने आखिरी बार ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मॉस्को में और रजत 1960 में रोम में जीता था। भारत को मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दो ही गोल में बदल सके। भारत ने बेहद आक्रामक शुरूआत करते हुए दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर हरमनप्रीत का शॉट बचा लिया गया। अगले मिनट में फिर मिला पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गया। भारत को सातवें मिनट में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले और चौथे को हरमनप्रीत ने गोल में बदला। भारतीय कप्तान का यह पेरिस ओलंपिक में आठवां गोल था। पहले 15 मिनट में भारत ने दबदबा बनाये रखा और विरोधी गोल पर लगातार हमले बोले। दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने आक्रामक वापसी की और 18वें मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिसे पेलाट ने गोल में बदला। इसके दो मिनट बाद भारत के सामने गोल करने का मौका था लेकिन टूर्नामेंट में भी तक दो गोल कर चुके अभिषेक का निशाना गोल के ठीक सामने चूका। इस बीच जर्मनी को 27वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर वीडियो रेफरल पर पेनल्टी स्ट्रोक में बदला गया जिसे रूर ने गोल में बदलकर भारत पर 2.1 से बढत बना ली। हाफटाइम तक जर्मनी के पास यह बढत बरकरार रही। ब्रेक के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन जर्मनी के डिफेंस ने हरमनप्रीत को रोकने के लिये अच्छा होमवर्क किया था। एक और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत का पहला और रिबाउंड पर हार्दिक सिंह का प्रयास गोल में नहीं बदल सका। भारत को 36वें मिनट में मैच का 11वां पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर पहली बार वैरिएशन का इस्तेमाल किया गया तो जर्मन डिफेंस चकमा खा गया। हरमनप्रीत की फ्लिक को सुखजीत ने जर्मन गोल में डिफ्लैक्ट करके भारत को बराबरी दिलाई। आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंस में शुरूआती मिनटों में ही जर्मनी का शर्तिया गोल बचाया। पेनल्टी कॉर्नर पर पेयाट का पहला शॉट श्रीजेश ने बचाया लेकिन गोल के सामने ही से रिबाउंड पर दूसरा शॉट युवा डिफेंडर संजय ने बहुत मुस्तैदी से बाहर निकाला। जर्मनी को 51वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन लुकास विंडफेडर के शॉट को श्रीजेश ने बचाया और गेंद को सर्कल से हरमनप्रीत ने बाहर निकाला। इस बीच जर्मन स्ट्राइकर लगातार भारतीय गोल के भीतर ही गेंद को रखे हुए थे और तीन मिनट बाद मार्को मिल्टकाउ ने पेयाट के बेहतरीन पास पर उतनी ही खूबसूरती से स्टिक का कमाल दिखाकर गेंद को गोल के भीतर डाला।   recent visitors 105